भारतीय जनता पार्टी के जिला रानी लक्ष्मीबाई जिला के जिला अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की सहमति से अजय शर्मा को रानी लक्ष्मीबाई जिला का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि पिछले दिनों साथियों सहित भाजपा में शामिल होने वाले अजय शर्मा एक मुख्य कार्यकर्ता है तथा जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़े हुए हैं।
उनकी इस नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने अजय शर्मा को शुभकामनाएं दी तथा आशा व्यक्त की कि अजय शर्मा की नियुक्ति से पार्टी की कार्यशैली को बल मिलेगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग मिलेगा।