राष्ट्रपति की कार पर क्यों नहीं होती नंबर प्लेट? देश के मंत्री भी नहीं जानते होंगे इसकी वजह

Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

राष्ट्रपति की कार पर क्यों नहीं होती नंबर प्लेट? देश के मंत्री भी नहीं जानते होंगे इसकी वजह

President , President Of India , Ram Nath Kovind , President Car Number Plate , President Car License Plate , Does President Car Have Number Plate
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 17 Jun 2022

आपके पास गाड़ी है या बाइक, उसमें नंबर प्लेट तो जरूर होगी। नियम के अनुसार हर गाड़ी में रजिस्टेशन नंबर प्लेट होना बेहद जरूरी है। बिना नंबर के आप कोई भी वाहन नहीं चला सकते। नंबर प्लेट होने का सबसे बड़ा कारण ये है कि इसकी वजह से गाड़ी और उसके मालिक की पहचान होती है। कोई क्राइम या एक्सिडेंट होता है तो गाड़ी के मालिक की नंबर प्लेट के जरिए पहचान की जा सकती है। वहीं अगर आप बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट की कार चलाएंगे तो पता है आपके साथ क्या हो सकता है? चालान कटना तो छोटी सी बात है आपकी कार को जब्त कर लिया जाएगा और आपको जेल हो जाएगी। इसलिए ऐसा करने की कभी सोचना भी मत। लेकिन भारत में कुछ गाड़ियां ऐसी भी हैं जो बिना नंबर प्लेट के चलती हैं। उनमें से एक गाड़ी है देश के राष्ट्रपति की। आइए आपको इसकी वजह बताते हैं।

आपने देखा होगा कि सभी अफसरों और नेताओं की गाड़ी में नंबर प्लेट लगी होती है, यहां तक की देश के प्रधानमंत्री की गाड़ी में भी नंबर प्लेट होती है। लेकिन जब बात राष्ट्रपति की गाड़ी की आती है तो आपने नोटिस किया होगा कि राष्ट्रपति की गाड़ी में कोई नंबर नहीं होता बल्कि अशोकस्तम्भ लगा होता है। अब आपके मन में एक सवाल आएगा कि राष्ट्रपति की गाड़ी में ऐसा क्या खास है? हम आपको इसकी रोचक वजह बताते हैं जो ज्यादातर लोगों को नहीं पता होगी। भारत देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति ,राज्यों के राज्यपालकी कारों पर नंबर प्लेट नहीं होती है। भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और राज्यों के राज्यपाल की कारों पर रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट इसलिए नहीं होती है, क्योंकि भारत में आज भी ब्रिटिश के बनाए हुए कई नियम-कानून माने जाते हैं। 

अंग्रेजों ने भारत पर करीब 200 सालों तक राज किया। उन्होंने कुछ ऐसे नियम बनाए जो आज तक हमारी सरकारें नहीं बदल पाई। इन्हीं में से एक नियम 'The King Can Do No Wrong' भी है, जिसका मतलब 'राजा कोई भी गलती नहीं कर सकता है'। इसी नियम के तहत भारत के राष्ट्रपति की कार पर नंबर प्लेट नहीं होती है। इसको देखते हुए ही देश के राष्ट्रपति सहित उपराष्ट्रपति और राज्यों के राज्यपाल की कारों पर नंबर प्लेट नहीं होती है।

इन सभी की कारों पर सिर्फ अशोक स्तंभ बना होता है। अब इस विषय पर विचार हो रहा है कि इन वीवीआईपी की कारों पर भी नंबर प्लेट होनी चाहिए और जल्द ही इन कारों पर भी नंबर प्लेट नजर आ सकती है, लेकिन फिलहाल अभी तक ऐसा कोई निमय नहीं बन पाया है। वहीं दूसरी वजह यह भी बताई जाती है कि भारत के महामहिम राष्ट्रपति को देश का 'प्रथम नागरिक' होने की हैसियत से अति विशिष्ट व्यक्ति की श्रेणी में रखा गया है। भारत के महामहिम राष्ट्रपति सिर्फ़ राष्टपति ही नहीं, बल्कि तीनों सेनाओं जल, थल और वायु के अध्यक्ष भी होते हैं। इस लिहाज से राष्ट्रपति को 'भारतीय संविधान' में सामान्य नागरिक हेतु बनाये गए कई नियम कानूनों का पालन करने की बाध्यता से छूट मिली हुई है। भारत के राष्ट्रपति को कई सारे विशेषाधिकार मिले हुए हैं, जिनका इस्तेमाल वो कभी भी कर सकते हैं। वो चाहें तो किसी भी कैदी की सजा चाहे वो मृत्युदंड ही क्यों ना हो उसे माफ कर सकते हैं।

 

Tags: President , President Of India , Ram Nath Kovind , President Car Number Plate , President Car License Plate , Does President Car Have Number Plate

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD