Saturday, 25 March 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट मियामी ओपन: अल्काराज तीसरे दौर में

 

एशिया-ओशिनिया पैरा पावरलिफ्टिंग : परमजीत कुमार और मनप्रीत कौर ने जीता कांस्य पदक

Sports News, More Sports, New Delhi, Para Powerlifting, Pyeongtaek 2022 Asia Oceania, Parmjeet Kumar, Manpreet Kaur

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Jun 2022

पैरा पावरलिफ्टर्स परमजीत कुमार और मनप्रीत कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुधवार को प्योंगटेक एशिया ओशिनिया ओपन चैंपियनशिप 2022 में भारतीय टीम ने दो कांस्य पदक के साथ अपने अभियान की बेहतरीन शुरुआत की। जानकारी के अनुसार, त्बिलिसी 2021 में कांस्य का दावा करते हुए विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक जीतकर इतिहास रचने वाले परमजीत ने पुरुषों के 49 किग्रा ओपन फाइनल में कांस्य पदक लेने के अपने तीसरे प्रयास में 163 किग्रा की व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ वजन को उठाया। 

उनका इससे पहले का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 158 किग्रा त्बिलिसी 2021 में हासिल किया गया था। भारतीय खिलाड़ी जॉर्डन के उमर करादा (175 किग्रा) और वियतनाम के ले वान कांग (173 किग्रा) से पीछे रहे, जिन्होंने ओपन वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक जीता। साई गांधीनगर के परमजीत ने पैरालंपिक समिति को बताया, "मैं कांस्य पदक जीतकर बहुत खुश हूं। 

यह एक बड़ा मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है क्योंकि मैं अभी राष्ट्रमंडल गेम्स की तैयारी कर रहा हूं। मैं राष्ट्रमंडल गेम्स में भारत के लिए पदक जीतना चाहता हूं।"परमजीत हांग्जो 2022 एशियाई पैरा खेलों और पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने के लिए भी उत्सुक हैं। एशियाई पैरा गेम्स की कांस्य पदक विजेता कौर ने भी प्योंगटेक 2022 में अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ में 81 किग्रा (त्बिलिसी 2021 वल्र्डस) से 88 किग्रा में सुधार किया।

 टीम के पदक जीतने की शुरुआत से उत्साहित कोच जेपी सिंह ने कहा, "यह टीम के लिए अच्छी शुरुआत है। अगले कुछ दिनों में हमारे पास और मैच होंगे। टीम से कम से कम 5 पदक की उम्मीद है। हमारे पावरलिफ्टर्स अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और पदक जीतने के लिए तैयार हैं।"

 

Tags: Sports News , More Sports , New Delhi , Para Powerlifting , Pyeongtaek 2022 Asia Oceania , Parmjeet Kumar , Manpreet Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD