Sunday, 26 March 2023

 

 

खास खबरें रेत की 50 और सार्वजनिक खदानें जल्द शुरू होंगी : मीत हेयर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह पीएम नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में बहुप्रतीक्षित व्हाइटफील्ड मेट्रो लाइन का किया उद्घाटन इराक में हवाई हमले में आईएस के तीन आतंकी मारे गए जम्मू-श्रीनगर रेल लिंक साल के अंत तक खुल जाएगा : अश्विनी वैष्णव सदस्यता जाने से फर्क नहीं पड़ता, अपना काम करता रहूंगा : राहुल गांधी यूरो 2024 क्वालीफायर्स : फ्ऱांस ने हॉलैंड को हराया, बेल्जियम भी जीता तीन महीने में ट्विटर की पेड ब्लू सर्विस ने सिर्फ 11 मिलियन डॉलर की कमाई की पहला टी 20: अफगानिस्तान की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत गर्भावस्था के दौरान कोविड, नवजात लड़के में पैदा कर सकता है मस्तिष्क विकार : रिपोर्ट

 

आईएएनएस की समीक्षा: रोमांस, ड्रामा और पागलपन से भरपूर है 'फील्स लाइक होम'

Web Series, Review, Sahir Raza, Preet Kammani, Anshuman Malhotra, Vishnu Kaushal, Mihir Ahuja, Himika Bose, Inayat Sood, Feels Like Home

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 10 Jun 2022

मशहूर डायेरक्टर साहिर रजा की वेबसीरीज 'फील्स लाइक होम' शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज के छह एपिसोड है, जिनकी अवधि 42-43 मिनट है। कहानी चार लड़कों की है, जो अपनी परिवार से दूर पहली बार एक किराए के घर में रहते हैं। ऐसा करने के लिए हर किसी की अपनी-अपनी मजबूरी होती है। 

सीरीज का हर एक एपिसोड वास्तविकता में डूबा हुआ है। सीरीज में प्रीत कमानी, विष्णु कौशल, अंशुमन मल्होत्रा, मिहिर आहूजा और इनायत सूद हैं। प्रीत कममानी ने लक्ष्य कोचर का किरदार निभाया है, जो दिल्ली का लड़का है, उसे उसकी मां ने अकेले पाल-पोसकर बड़ा किया है। वह अच्छे पलों को संजोए रखने में विश्वास करता है। 

वह केयरिंग और संवेदनशील है। अंशुमान मल्होत्रा ने समीर का किरदार निभाया है, जो एक शांत स्वभाव का लड़का है। वह कविता लिखता है लेकिन उसकी पर्सनल लाइफ में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। वह अपने पिता से नफरत करता है। वह पब्लिकली अपनी रिलेशनशिप के बारे में बताने से डरता है। वह एक 'काल्पनिक व्यक्ति' से अक्सर अपने दिल की बात करता रहता है। 

विष्णु कौशल ने अविनाश कौशल का किरदार निभाया है, जो हाइपर और कन्फयूज है। उसे हॉस्टल से बाहर निकाल दिया गया है। विष्णु ने 'फील्स लाइक होम' से डेब्यू किया है। मिहिर आहूजा ने अखिल गांधी का किरदार निभाया है, जो भारत का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर बनना चाहता है। वह एक समझदार, दयालु और रिश्ते के प्रति वफादार स्वभाव का व्यक्ति है। 

हर एक एपिसोड अलग छाप छोड़ेगा। किरदारों की कहानी को अच्छी तरह से दिखाया गया है। एक ही छत के नीचे रहने वाले चार अलग-अलग लड़कों की कहानी से दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। सीरीज की कहानी प्यार, लाइफ, पेरेंट्स, एजुकेशन, रिलेशनशिप और सबक पर आधारित है। सीरीज में कुछ ऐसे सीन आएंगे, जो आपको सरप्राइज कर देंगे। 

अलग-अलग राय और अलग-अलग लाइफ होने के बावजूद चारों एक-दूसरे के साथ हर परिस्थिति में खड़े होते हैं। 'फील्स लाइक होम' की कहानी रियल और मजेदार है।

 

Tags: Web Series , Review , Sahir Raza , Preet Kammani , Anshuman Malhotra , Vishnu Kaushal , Mihir Ahuja , Himika Bose , Inayat Sood , Feels Like Home

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD