चंडीगढ़ का सबसे पसंदीदा मॉल एलांते (Elante) का नाम अब बदला जाएगा। हां,हाँ आपने बिल्कुल सही पढ़ा है। मॉल, जो न केवल खरीदारी की जगह है, बल्कि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र भी है, का नाम जल्द ही ‘Nexus Elante’ रखा जाएगा। यह कदम भारत के सबसे बड़े रिटेल प्लेटफॉर्म नेक्सस मॉल्स द्वारा 13 शहरों में अपनी 17 संपत्तियों में बदलाव किए जाने के बाद उठाया गया है। मॉल की बात करें तो उस समय जब नेक्सस ने इसे खरीदा था, तब यह दूसरी बार था जब एलांते मॉल और अन्य संपत्तियों का स्वामित्व बदल गया था।
इससे पहले, सितंबर 2015 में मुंबई के कार्निवल ग्रुप ने एलांते मॉल को 1,785 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह देश में उस समय की बड़ी बिजनेस डील थी। उसके बाद जुलाई 2017 में यूएस की ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म 'द ब्लैकस्टोन ग्रुप' की सहायक नेक्सस मॉल ने एलांते को खरीद लिया। हालांकि यह खुलासा नहीं किया गया कि डील कितने में हुई। आपको बता दे इसमें अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड्स लेकर 220 से अधिक दुकानें हैं। इसमें एक मल्टीप्लेक्स और एक फूड कोर्ट के साथ एक मनोरंजन क्षेत्र भी है जो ग्राहकों की हर ज़रूरत को पूरा करता है।
इस खबर पर नेक्सस मॉल्स (Nexus Mall) के सीईओ दलीप सहगल ने कहा "नई पहचान 'हर दिन कुछ नया' के हमारे वादे को साकार करती है, एक ऐसा वादा जहां हम अपने 130+ मिलियन उपभोक्ताओं के लिए हर दिन कुछ नया, अनोखा और लाएंगे। आगे कहा कि हम जो कुछ भी करते हैं वह ग्राहक केंद्रितता, देखभाल, नवाचार और उत्कृष्टता के लिए करते है।
इसके अलावा आपको बता दें कि महामारी द्वारा लगाए गए लॉकडाउन और सामाजिक सीमाओं का पालन करते हुए खुदरा व्यापार पर इसका गहरा प्रभाव पड़ा है।इन्हीं सब कारणों को देखते हुए, नेक्सस मॉल्स को अपने व्यवसाय मॉडल पर पुनर्विचार करना पड़ा है।
लेकिन अच्छी बात तो ये है की मॉल के नाम के साथ अभी भी एलांते शब्द जुड़ा हुआ है इसमे ज़्यादा बदलाब नहीं किया गया है जिसकी वजह से किसी अंजान वयक्ति को यहां तक पहुंचने के लिए ज़्यादा परेशानी नहीं होगी वे उसी नाम से कसी भी टैक्सी ट्राइवर आदि से पता पूछकर आसानी से नेक्सस मॉल्स पहुंच सकता है।
English : Chandigarh's Iconic Mall ‘Elante’ Is Renamed. Read To Know Why