World Food Safety Day 2022: जानिए दुनियाभर में क्यों मनाया जाता है ये दिवस?

Sunday, 26 March 2023

 

 

खास खबरें एस.ओ.एस. इंटरनेशनल के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल से भेंट की उत्कृष्ट खिलाड़ियों ने उपराज्यपाल से भेंट की नगरोटा और काजीगुंड में कोई ट्रक नहीं रुकेगा : डॉ. अरुण कुमार मेहता खनन सचिव अमित शर्मा ने समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने का आह्वान किया अटल डुल्लू ने बीज गुणन फार्म चिनौर का निरीक्षण किया कठुआ प्रशासन 27 मार्च को ‘युवा महोत्सव‘ की मेजबानी करेगा डीडीसी किश्तवाड़ ने युवाओं के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने फूड फोर्टिफिकेशन पर कार्यशाला का आयोजन किया रेत की 50 और सार्वजनिक खदानें जल्द शुरू होंगी : मीत हेयर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली महाविद्यालय में अधोसंरचना निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपए प्रदान करने की घोषणा की ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ शनिवार को 28वां दिन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने दी बधाई सरकार ने सभी सुझाव सुने, अब एक्शन से लाएगी परिणाम : बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी नंबरदार यूनियन द्वारा माँगों सम्बन्धी विधान सभा स्पीकर के साथ बैठक मंडी बोर्ड के चेयरमैन द्वारा आढतियों के साथ मीटिंग पहला वनडे: हेनरी शिप्ले का पंजा, न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 198 रन से रौंदा भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा : नरेंद्र मोदी डब्लूपीएल 2023: इसी वोंग ने अपनी हैट्रिक पर कहा: मैं अपनी लय को ढूंढने और योजना को निष्पादित करने की कोशिश कर रही थी मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है: श्रद्धा कपूर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने नितिन गडकरी से कटक-संबलपुर एनएच को जल्द पूरा करने का किया आग्रह

 

World Food Safety Day 2022: जानिए दुनियाभर में क्यों मनाया जाता है ये दिवस?

क्या है इसका इतिहास, थीम और महत्व

World Food Safety Day, World Food Safety Day 2022, World Food Safety Day Theme, World Food Safety Day 2022 Theme, Food Safety Day, Food Safety Day 2022, Food, Special Day

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

07 Jun 2022

World Food Safety Day 2022: शरीर और स्वास्थ्य को सेहतमंद बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है हमारा खान-पान ताकि हम एक स्वस्थ जीवन जी सकें। इसलिए हर साल की तरह आज (7 जून) को दुनियाभर में ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ यानी ‘वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे’ मनाया जाता हैइस दिन को मनाने का उद्देश्‍य लोगों को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है और खराब या अनहेल्‍दी भोजन के सेवन से होने वाले नुकसान व स्‍वास्‍थ्‍य हानि की जानकारी उपलब्‍ध करवाना है

आज के समय में ये सबसे ज़्यादा जरुरी इसलिए हो गया है क्योंकी हमारे खाद्य समाग्री को खाने से लेकर उगाने तक का सारा तरीका बदल चूका है जिसमें तरह-तरह के केमिकल्स का उपयोग किया जा रहा है। तो आज का ये ख़ास दिन लोगों को दूषित खानपान के प्रति जागरूकता लाने के लिए 7 जून को  ‘वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे’ के उद्देश्य से मनाया जाता है 

वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे (World Food Safety Day) का इतिहास 

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया में हर 10 में से 1 इंसान खराब भोजन का सेवन करने से बीमार पड़ता है, जो स्‍वास्‍थ्‍य के लिए एक बहुत बड़ा खतरा हैलोगो को ऐसी बीमारियों से बचने के लिए उनको जागरूक करने के लिए दिसंबर 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने खाद्य और कृषि संगठन के सहयोग से इस दिन को मनाने की घोषणा की थी  तब से विश्व स्वास्थ्य संगठन व खाद्य और कृषि संगठन इस क्षेत्र में काम कर रहे अन्य संगठनों के सहयोग से ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’ को सेलिब्रेट करते आ रहे हैं 

वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे (World Food Safety Day) का महत्व 

आज के दौर में लोगों के बदले लाइफस्टाइल ने उन्हें कई गंभीर बीमारियों की तरफ धकेल दिया है जिसमें सबसे बड़ा हाथ हमारा खान-पान है। हम अपने बिजी शेड्यूल में इतना लापरवाह हो गए हैं कि आराम से खाना खाने का समय तक निकालना मुश्किल हो गया है। ऐसे में हम जो जल्दी बन सके वो खाना उचित समझते है।

फ़ूड सेफ्टी डे का यही महत्व है कि आपको पौष्टिक और संतुलित भोजन प्रदान कर सकें और  खाद्य सामग्री के फसल का उत्पादन से लेकर खाने तक किसी भी प्रकार की मिलावट को रोकना और उसके बारे में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को जागरूक करना है। शायद आप नहीं जानते होंगे की  विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) के अनुसार दुनियाभर में हर वर्ष भोजन और इससे होने वाली बीमारियों से लगभग तीस लाख लोगों की मौत हो जाती है 

वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे  (World Food Safety Day) का उद्देश्य

हर साल 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाने का केवल एक ही उद्देश्य है जिसमें लोगों को पौष्टिक आहार और खाद्य पदार्थों के प्रति किसी भी खतरानक केमिकल्स और मिलावटी चीजों के बारे में सर्तक रहने के लिए जागरूक करना है। यही नहीं इस दिन मानव शरीर को सही पौष्टिक खाने के महत्व के बारे में भी बताया जाता है। इन सारी चीजों को ध्यान में रखते हुए आपको ‘वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे के उद्देश्य तो समझ आ ही गया होगा ये बस आपको सवस्थ खाने के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है

वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे (World Food Safety Day) का थीम

हर साल इस दिन को एक विशेष थीम से मनाया जाता है इस बार वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2022 की थीम कि बात करें तो ये है “सुरक्षित भोजन, बेहतर स्वास्थ्य” (Safer food, better health) |

अंत में हम वर्ल्ड फ़ूड सेफ्टी डे (World Food Safety Day) के इस अवसर पर आप सभी को 5 दरिया न्यूज़ कि टीम की तरफ से आपके स्वस्थ स्वास्थ्य की कामना करते है

 

Tags: World Food Safety Day , World Food Safety Day 2022 , World Food Safety Day Theme , World Food Safety Day 2022 Theme , Food Safety Day , Food Safety Day 2022 , Food , Special Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD