Saturday, 01 April 2023

 

 

खास खबरें लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा फूड प्रोसैसिंग विभाग की पहली बैठक के दौरान कार्यों की समीक्षा गूगल की गलत सूचनाओं से बचाने के लिए 9 भारतीय भाषाओं में 'इस परिणाम के बारे में' सुविधा आईपीएल 2023: ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह की जगह लेंगे अभिषेक पोरेल और संदीप वारियर जम्मू-कश्मीर के शोपियां से 2 हाईब्रिड आतंकी गिरफ्तार 'सिटाडेल' के ट्रेलर में रिचर्ड मैडेन और प्रियंका चोपड़ा के मेमोरी लॉस पर फोकस यूपी में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट से चार की मौत एंड्रॉइड बीटा पर नया टेक्स्ट एडिटर रिलीज कर रहा व्हाट्सएप गूगल ने ड्राइव ऑन वेब में परसिस्टेंट सर्च फिल्टर को रिलीज किया आईपीएल 2023 : यदि आप इम्पैक्ट प्लेयर की बात करते हैं तो हार्दिक पांड्या आदर्श इम्पैक्ट प्लेयर हैं : जहीर खान राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा की होने वाली शादी पर हार्डी संधू ने लगाई मुहर, दी बधाई कर्नाटक चुनाव: सीएम बसवराज बोम्मई ने वरुणा से सिद्धारमैया के खिलाफ विजयेंद्र को मैदान में उतारने के दिए संकेत बिहार से पकड़ा गया अवैध हथियार सप्लायर, 8 पिस्टल बरामद : दिल्ली पुलिस विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप : रॉस टेलर ने फाइनल में भारत के तेज आक्रमण का समर्थन किया दिल्ली में एक करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, चार गिरफ्तार आईएएनएस रिव्यू : रहस्य और रोमांच से भरपूर है 'गैसलाइट' दिल्ली : शास्त्री पार्क के एक घर में लगी आग, दम घुटने से 6 की मौत पीएम नरेंद्र मोदी ने गैस पाइपलाइन के लिए समान टैरिफ को उल्लेखनीय सुधार बताया 'कर्म या कांड' : सोनू सूद 'एमटीवी रोडीज' के नए सीजन के साथ लौटे प्रशांत नील की प्रभास-स्टारर 'सलार' की शूटिंग जेम्स बॉन्ड फिल्म के लोकेशन पर हुई 'गर्मी' का टीजर रिलीज, शख्स के सिविल सेवक बनने की कहानी मीडिया के लिए कम्युनिटी नोट्स पर काम कर रहा ट्विटर

 

पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाएगी आम आदमी पार्टी : भगवंत सिंह

बौखलाहट में आकर सरकार कर रहे द्वेषपूर्ण कार्यवाही

Bhagwant Singh, Himachal Pradesh, Himachal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Himachal, AAP HP, AAP Himachal, Kullu

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 05 Jun 2022

हिमाचल प्रदेश में पूर्ण बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और यहां पर भी दिल्ली मॉडल की तर्ज पर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य किया जाएगा। यह बात आज कुल्लू पहुंचे आम आदमी पार्टी के जन संवाद वक्ता भगवंत सिंह ने जन संवाद कार्यक्रम में कही।

कुल्लू में आज आम आदमी पार्टी की ओर से जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भगवंत सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी विधानसभाओं में भी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है वही बदलाव मार्च के माध्यम से प्रदेश में आम आदमी पार्टी के लिए हवा भी तैयार की जा रही है। 

अभी तक हिमाचल प्रदेश में पांच लाख से अधिक मेंबरशिप भी आम आदमी पार्टी की हो चुकी है और आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश की 3,615 पंचायतों में जाकर आम आदमी के लिए प्रचार किया जाएगा।उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, पर्यटन प्रोत्साहन आदि विभिन्न मुद्दों पर जनता से राय ली जाएगी और सुझावों पर विचार कर नीतियां बनाई जाएंगी।

सिंह ने कहा कि वह 2012 में अन्ना हजारे आंदोलन में शामिल हुए थे और आप भी एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक क्रांति है। उन्होंने कहा कि आप के सभी सदस्य समान हैं और सभी का समान अधिकार है। उन्होंने सदस्यों से आप की विचारधारा को कोने-कोने तक ले जाने का आग्रह किया। उन्होंने जनता से झाड़ू के लिए वोट करने की अपील की ताकि प्रदेश की गंदगी साफ की जा सके।

उन्होंने कहा कि 70 सालों में कांग्रेस और भाजपा दोनों की ही सरकार है रही लेकिन वह विकास के सिर्फ खोखले दावे ही करती नजर आ रही है। प्रदेश में हर एक घर में जाकर आम आदमी पार्टी के लिए वोट की अपील की जाएगी ताकि प्रदेश में आम आदमी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बने और दिल्ली की तर्ज पर यहां पर भी विकास कार्यों को तहरीज दी जाए। 

वहीं भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई ने पहले ही दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को क्लीन चिट दे दी थी लेकिन द्वेषपूर्ण भावना से कार्य करते हुए हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार ने उन पर एक बार फिर से कार्रवाई की है क्योंकि हिमाचल में वह बेहतर तरीके से काम कर रहे थे और आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को बढ़ता देख भाजपा सरकार इस तरह के हथकंडे अपना रही है जबकि वह निर्दोष है और जल्द ही वह एक बार फिर जनता के बीच में पहुंचेंगे और आम आदमी पार्टी के लिए फिर से प्रचार करना शुरू करेंगे। 

वहीं कांग्रेस और बीजेपी पर उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि दोनों ही सगी बहनें हैं और विकास के मामलों में बिल्कुल फिसड्डी साबित हुए हैं आम आदमी पार्टी से घबराकर अनाप-शनाप बयानबाजी भी उनकी ओर से की जा रही है। साथ ही कांग्रेस को लग रहा है कि हिमाचल प्रदेश में इस बार उनकी बारी आने वाली है लेकिन प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी

आप नेता अरुण शर्मा ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों सरकारें अपने पिछले 75 वर्षों के शासन के दौरान जनता के उत्थान में विफल रही हैं। उन्होंने कहा कि आप जनता की प्रति व्यक्ति आय में सुधार करने पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए एक ईमानदार सरकार की जरूरत है और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी पूरे देश में जनता की एकमात्र पसंद होगी, जैसा कि दिल्ली में लगातार 3 बार हुआ है।

सदस्यों ने विभिन्न प्रश्न पूछे जिनका उत्तर भगवंत सिंह ने दिया। इससे पहले सदस्यों ने ढालपुर में रोड शो भी किया। इस अवसर पर जोगिंदर नगर आप के मंडल अध्यक्ष बृज गोपाल अवस्थी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कुल्लू आप जिलाध्यक्ष सुरेश नेगी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 

Tags: Bhagwant Singh , Himachal Pradesh , Himachal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Himachal , AAP HP , AAP Himachal , Kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD