Sunday, 04 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व साइकिल दिवस 2023 के अवसर पर साइकिल रैली का आयोजन नंगल फ्लाईओवर की प्रगति को लेकर हर सप्ताह हरजोत सिंह बैंस करेंगे समीक्षा बैठक चिकित्सकों ने पेन डाउन हड़ताल वापिस लेने की घोषणा की डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की मेहनत रंग लाई मिनिस्टर्स फ्लाइंग स्क्वॉड ने डीज़ल व टिकट चोरी सहित पांच मामले रिपोर्ट किए: लालजीत सिंह भुल्लर "कैंसर सर्वाइवर्स डे" के अवसर पर सांसद संजीव अरोड़ा ने कहा, "कैंसर" शब्द से डरें नहीं विशेष ओलम्पिक प्रतिभागियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की शहीद भगत सिंह चौक पर लगाया जाएगा सौ फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज -ब्रम शंकर जिम्पा भगवंत मान सरकार की तरफ से पंजाब के हर स्कूल के विद्यार्थियों को पंजाब की महान विरासत और विरासत से जोड़ने का नया प्रयास-हरजोत सिंह बैंस ओडिशा ट्रेन हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, स्थिति का लिया जायजा सिडनी के घरेलू मैदान पर अपना आखिरी टेस्ट खेलना चाहते हैं डेविड वॉर्नर जब डब्ल्यूटीसी का फाइनल हुआ तब जाकर हमें मौके गंवाने का अहसास हुआ : पैट कमिंस फ्रेंच ओपन में कार्लोस अल्कराज ने शापोवालोव को हरा कर चौथे दौर में प्रवेश किया केलांग बस अड्डे में 14 लाख से निर्मित ई बस चार्जिंग स्टेशन का विधायक रवि ठाकुर ने किया लोकार्पण शुभमन गिल की तुलना सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से करना सही नहीं : गैरी कर्स्टन अमेरिका में मेटा, गूगल, स्नैप पर मुकदमा, बच्चों को मानसिक रूप से बीमार बनाने का आरोप मोदी सरकार के 9 साल - भाजपा के विकास तीरथ मुहिम के हिस्से के रूप में पटियाला की जल परियोजना का जायजा लेते डॉ महेंद्र सिंह और जय इंदर कौर पीएम नरेंद्र मोदी ने बालासोर ट्रेन हादसे पर की उच्चस्तरीय बैठक काउंटी चैंपियनशिप का अनुभव भारत के खिलाफ काम आएगा : मार्नस लाबुशेन समाज के समस्त वर्गों के कल्याण के लिए सरकार वचनबद्ध– किशोरी लाल उलटी गिनती शुरू: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के लिए दो महीने शेष

 

सर्बानंद सोनोवाल ने मोदी सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सामाजिक न्याय प्रदान करने के प्रयासों को रेखांकित किया, सरकार के लाभार्थियों के साथ बातचीत की

मोदी सरकार में सेवा से लैस सुशासन लोगों के कल्याण के मूल में है

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 31 May 2022

केंद्रीय बंदरगाह, नौवहन एवं जलमार्ग और आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने विभिन्न सरकारी कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत की। इसके साथ ही वे आज विशाखापत्तनम से वर्चुअल तरीके से गरीब कल्याण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री ने लाभार्थियों के साथ बातचीत की और उनकी प्रेरणा की कहानियां सुनीं जो नए भारत में बदलाव का प्रतीक बन गई हैं। 

इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री सोनोवाल ने कहा- “हमारे प्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत एक वैश्विक महाशक्ति बन रहा है। इस परिवर्तन की नींव में सरकार द्वारा हमारे देश के सबसे जरूरतमंद नागरिक को प्रदान किया गया ऐतिहासिक सामाजिक न्याय है। इसने हमें एक आत्म-निर्भर भारत की ओर धीरे-धीरे लेकिन स्थिर रूप से बढ़ने और एक न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करने में मदद की है।” 

गरीब कल्याण सम्मेलन को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता से प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करने के लिए जनता के साथ सीधे निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच संवाद के लिए डिज़ाइन किया गया था। आंध्र प्रदेश के लोगों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय मंत्री श्री सोनोवाल ने कहा- "आंध्र प्रदेश के लोग बहुत मेहनती हैं और आपका राज्य संभावनाओं से भरा है। इसे मोदी जी ने पहचाना है। 

हमें आत्म-निर्भर भारत विकसित करने के लिए हमारे नेता द्वारा दिए गए स्पष्ट आह्वान पर ध्यान देना चाहिए। उनके नेतृत्व में, यह विज़न वास्तविकता में बदल जाएगी। श्री सोनोवाल ने कहा कि हमें आंध्र प्रदेश को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में से एक के रूप में विकसित करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD