Friday, 22 September 2023

 

 

खास खबरें गृह मंत्री अनिल विज ने अपने आवास पर सरकारी फाइलों का निपटान किया दिमाग से जुड़े किसी भी लक्षण को नजरअंदाज करना हो सकता है घातक: डा. संदीप शर्मा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने ‘प्रथम स्वतंत्रता संग्राम’ पुस्तक का विमोचन किया 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत- नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवकों ने अमृत कलश यात्रा निकालकर मिट्टी एकत्रित की ऐतिहासिक बैंटनी कैसल आम जनता के लिए खुला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्कास्ट-जम्मू के 25वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित किया किश्तवाड़ प्रशासन वरवान महोत्सव-2023 की मेजबानी हेतु तैयार उपायुक्त कठुआ राकेश मन्हास ने ग्रामीण विकास क्षेत्र के कार्यों, योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अक्तूबर तक कचरे का 100 प्रतिषत पृथक्करण करने पर बल दिया जम्मू-कश्मीर निवेश हेतु सूर्योदय क्षेत्र के रूप में उभर रहा है, नए व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं : राजीव राय भटनागर रामबन में ईद मिलाद-उन-नबी की तैयारियों पर चर्चा की गई उपायुक्त विशेष महाजन ने खलैनी ब्लॉक का दौरा किया सरकारी गांधी नगर अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, उपायुक्त जम्मू ने दिए जांच के आदेश पंजाब में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अबोहर से पूर्व भाजपा विधायक अरुण नारंग आप में हुए शामिल जीसीडब्ल्यू एमए रोड पर विज्ञान कार्यक्रम आयोजित, सौरभ भगत ने विजेता छात्रों को सम्मानित किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राज्य स्तरीय सायर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की विजीलैंस ब्यूरो द्वारा 5000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में ए. एस. आई. गिरफ्तार विभिन्न स्कीमों में अप्रयुक्त फंडों को नये प्रोजैक्ट शुरू करके लोगों की भलाई के लिए ख़र्चा जाये : बलकार सिंह लालजीत सिंह भुल्लर द्वारा मगनरेगा के अधीन काम करते मुलाजिमों को ईएसआई के दायरे में लाने के हुक्म उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास किया उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गांदरबल में विकास गतिविधियों, केंद्रीय और केंद्रशासित प्रदेश योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

 

सरकार किसानों की आय बढ़ा कर उसे दोगुना करने के लिए प्रयत्नशील : सोम प्रकाश

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से करवाए गए गरीब कल्याण सम्मेलन में बतौर मुख्य मेहमान की शिरकत

Som Parkash, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 31 May 2022

किसानों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं संबंधी जागरुक करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य मेहमान के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश ने शिरकत की। इस दौरान उनके साथ विधायक मुकेरियां श्री जंगी लाल महाजन, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री तीक्ष्ण सूद, निदेशक प्रसार शिक्षा पंजाब कृषि विश्वविद्यालय श्री अशोक कुमार भी मौजूद थे।केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सोम प्रकाश ने किसानों को संबोधित करते हुए भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं(स्वच्छ भारत मिशन, पी.एम. किसान सम्मान निधि, आवास योजना, आयुष्मान भारत पी.एम. जन आरोग्य योजना ) आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी साझी की। 

उन्होंने कहा कि भारत सरकार किसानों की आय बढ़ा कर उसे दोगुना करने के लिए प्रयत्नशील है। उन्होंने किसानों को केंद्र सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की ओर से किसानों के लिए संबोधन का शिमला से लाइव टैलीकास्ट किया गया, जिस दौरान प्रधानमंत्री की ओर से पी.एम. किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त भी आनलाइन किसानों के खातों में डाली गई। निदेशक प्रसार शिक्षा पंजाब कृषि विश्वविद्यालय श्री अशोक कुमार ने आए किसानों का स्वागत करते हुए किसान कल्याण संबंधी केंद्र की प्रसार गतिविधियों के बारे में जानकारी सांझी की। 

उन्होंने प्राकृतिक ोतों की संभाल, फसलों की प्रोसेसिंग व किसानों को कृषि के साथ-साथ सहायक धंधों को अपनाने पर जोर दिया।कृषि विज्ञान केंद्र व अन्य सरकारी विभागों की ओर से कृषि व प्राकृतिक स्त्रोतों संबंधी अलग -अलग स्वयंसेवी समूहों की ओर से अपनी प्रदर्शनियां भी लगाई गई। किसानों की सुविधा के लिए धान, बास्मति, मक्की के बीज, पशुओं के लिए धातां का चूरा, पशु चाट ईंट, बाईपास फैट, सब्जियों की मक्खी की रोकथाम के लिए ट्रैप व कृषि साहित्य भी उपलब्ध करवाया गया। 

अंत में डिप्टी डायरेक्टर प्रशिक्षण डा. मनिंदर सिंह बौंस ने आए हुए मेहमानो ं का इस सम्मेलन में आने पर आभार प्रकट किया।इस मौके पर मुख्य वैज्ञानिक आई.सी.ए.आर. अटारी जोन डा. राजेश कुमार राणा, कृषि अधिकारी गढ़शंकर डा. सुभाष चंद्र, कृषि विकास अधिकारी माहिलपुर डा. हरप्रीत सिंह, बागवानी विकास अधिकारी हरजीत सिंह, निपुण  शर्मा, हरदीप सिंह, अरुण खोसला, अवतार डांडिया, अजय खोसला, संजीव मिन्हास, राम जी दास, बलजिंदर सिंह, विक्रम सैनी, दिलजीत कौर, संजीव पंचनंगल, अवतार सिंह, इकबाल सिंह खेड़ा भी मौजूद थे।

 

Tags: Som Parkash , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD