Friday, 10 May 2024

 

 

खास खबरें लोकसभा के गैरहाजिर रहने वाले को वोट मांगने का अधिकार नहीं:एन.के.शर्मा अकाली दल छोड़ भाजपा में शामिल हुए मंडलाध्यक्ष एवं दर्जनों कार्यकर्ता वार्ड 13 के कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेश पिनाणा अपने समर्थकों सहित भाजपा में शामिल किसानों के सवाल कहां उठाए, वो बताएं आप नेता : गुरजीत सिंह औजला मोदी ने किसानों, जवानों को विफल किया : प्रताप सिंह बाजवा कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने चुनाव प्रचार को दी गति कांग्रेस ने हर नए स्नातक को पहली नौकरी की गारंटी का वादा किया : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग तख्त श्री केसगढ़ साहिब और माता नैना देवी मंदिर में नतमस्तक हो डा. सुभाष शर्मा ने शुरू किया चुनावी अभियान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारम्भ किया पंजाब पुलिस ने अंतर-राज्यीय हथियार तस्करी रैकेट का किया पर्दाफाश; 6 पिस्तौलों समेत 2 व्यक्ति काबू राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) के 36वें दीक्षांत समारोह का गरिमापूर्ण आयोजन व्यय पर्यवेक्षक द्वारा चंडीगढ़ में आम चुनाव की तैयारियों की समीक्षा ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषि सुनक गो धार्मिक के साथ स्वयंसेवक बने 10,000 रुपए रिश्वत लेता आर्कीटैक्ट विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू मजीठा हलके के प्रभारी प्रदीप सिंह भुल्लर ने संधू समुंदरी के पक्ष में रोड शो निकाला संधू समुंदरी को अपना नैतिक कर्तव्य निभाते देख लोग आश्वस्त और खुश होए भाजपा प्रत्याशी तरनजीत सिंह संधू समुंदरी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा जन्म स्थान बाबा बुड्ढा साहिब में मत्था टेका भगवंत मान ने पटियाला में डा. बलबीर सिंह के लिए किया चुनाव प्रचार भगवंत मान ने मलेरकोटला में मीत हेयर के लिए किया चुनाव प्रचार अमृतसर में आम आदमी पार्टी ने अकाली दल को दिया झटका

 

मुख्यमंत्री द्वारा धान की सीधी बिजाई की तकनीक को चुनने के लिए किसानों की मदद और असल लाभार्थियों के सत्यापन करने के लिए विशेष डी.एस.आर पोर्टल लॉन्च

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, launched A Direct Seeding Of Rice, DSR
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 May 2022

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज यहाँ अपने सरकारी आवास में धान की सीधी बिजाई (डी.एस.आर) के लिए अपनी इच्छा प्रकट करने के लिए किसानों के लिए विशेष डी.एस.आर पोर्टल (https://agrimachinerypb.com/home/DSR22) की शुरुआत की। इस किसान हितैषी पहल की भरपूर सराहना करते हुए भगवंत मान ने कहा कि यह पोर्टल हरेक किसान, जिसने डी.एस.आर तकनीक को चुना है, के बारे में पूरे आंकड़ों को एकत्र करने में सहायक होने के अलावा पुख़्ता सत्यापन के बाद योग्य लाभार्थियों को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से 1500 रुपए प्रति एकड़ की अदायगी सुनिश्चित बनाएगा।

मुख्यमंत्री को उपरोक्त पोर्टल की रूप-रेखा के बारे में अवगत करवाते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि ने कहा कि उचित जाँच-पड़ताल के उपरांत 1500 रुपए प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि सम्बन्धी किसानों के बैंक खातों में सीधी ट्रांसफर की जाएगी।

गौरतलब है कि इस अनूठे पोर्टल को मंडी बोर्ड द्वारा कृषि विभाग के सहयोग के साथ तैयार किया गया है। इस नवीन तकनीक को अपनाने से पानी की कम से कम 15-20 प्रतिशत की बचत होगी और यह तकनीक ज़मीन में पानी के रिसाव में सुधार करती है, जिससे भूजल के स्तर में सुधार होगा। 

इस तकनीक के द्वारा लागत में भी तकरीबन 4000 रुपए प्रति एकड़ की बचत होती है। धान की सीधी बिजाई की तकनीक के बारे में किसानों का सही तकनीकी मार्गदर्शन करने के साथ-साथ इस तकनीक के द्वारा बीजे गए क्षेत्रफल का सत्यापन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कृषि, बाग़बानी, मंडी बोर्ड और जल एवं भूमि संरक्षण समेत विभिन्न विभागों के 3000 अधिकारियों/कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिससे यह सुनिश्चित बनाया जा सके कि 1500 रुपए प्रति एकड़ का भुगतान केवल असल लाभार्थियों को ही दिया जाए।

यहाँ यह बताने योग्य है कि राज्य भर के किसानों द्वारा इस खरीफ सीजन के दौरान 30 लाख हेक्टेयर (75 लाख एकड़) क्षेत्रफल में बासमती समेत धान की कृषि करने की उम्मीद है। 

उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल डी.एस.आर के द्वारा 15 लाख एकड़ (6 लाख हेक्टेयर) क्षेत्रफल में धान की बिजाई की गई थी और इस सीजन के दौरान राज्य सरकार ने 30 लाख एकड़ क्षेत्रफल को नई तकनीक के अंतर्गत लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बैठक में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणु प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि सरवजीत सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त के.ए.पी. सिन्हा और निदेशक कृषि गुरविन्दर सिंह उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , launched A Direct Seeding Of Rice , DSR

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD