Wednesday, 15 May 2024

 

 

खास खबरें आम आदमी पार्टी को पंजाब के कई लोकसभा क्षेत्रों में मिली बड़ी मजबूती, विपक्षी पार्टियों के कई दिग्गज नेता हुए 'आप' में शामिल कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष चावला समर्थकों सहित भाजपा में शामिल फसलों पर एमएसपी की गारंटी कांग्रेस देगी : विजय इंदर सिंगला प्रदेश की बात छोड़े पहले अपने हलके में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारें बलबीर सिंह:एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता पटवारी विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू आम आदमी पार्टी के राज में उनकी अपनी महिला सांसद भी सुरक्षित नहीं : डा. सुभाष शर्मा मैं यहाँ ही पैदा हुआ हूं और आपके सभी दुख-सुख मेरे हैं: मीत हेयर बीस दिन के लालच में अगले 5 साल बर्बाद ना करें लोग – बाबर औजला हम अपने कामों के चलते वोट मांग रहे है जबकि दूसरी पार्टियों के पास वोट मांगने के लिए कोई विजन ही नहीं है : पूर्व मंत्री अनिल विज वोट मांगने का अधिकार, उसको है जिसने काम किया है तो इस देश में केवल नरेंद्र मोदी ने काम किया है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज बाबा हरदेव सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में समर्पित कर दिया सुखविंदर सिंह बिंद्रा ने अपने घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी का गर्मजोशी से स्वागत किया पंजाब पुलिस की एजीटीएफ ने मास्टरमाईंड इकबालप्रीत बुच्ची की हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल का किया पर्दाफाश पंजाब पुलिस ने बठिंडा और दिल्ली में खालिस्तान पक्षीय नारे लिखने वाले ऐसऐफजे के तीन गुर्गों को किया काबू मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी के लिए किया प्रचार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल

 

कैबिनेट द्वारा शानदार सेवाएं निभाने वाले पुरस्कार विजेताओं के लिए राशि बढ़ाने की मंजूरी

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Cabinet Decision Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 18 May 2022

रक्षा सेवाओं के जवानों की शानदार सेवाओं को मान्यता देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट ने बेमिसाल सेवाओं के बदले अवॉर्ड जीतने वालों को ज़मीन के बदले नकद राशि और नकद पुरस्कार में वृद्धि करने का फ़ैसला किया है। इस फ़ैसले से इन पुरस्कार विजेताओं को अधिक संतुष्टि मिलेगी और इस फ़ैसले से अन्य युवा भी भविष्य में देश के प्रति निस्वार्थ सेवा के लिए प्रोत्साहित होंगे।इसके अंतर्गत ज़मीन के बदले नकद राशि सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक विजेताओं के लिए अब 2 लाख की जगह 2.80 लाख रुपए होगी, उत्तम युद्ध सेवा पदक विजेताओं के लिए यह राशि एक लाख की जगह 1.40 लाख रुपए, युद्ध सेवा पदक विजेताओं के लिए 50 हज़ार से 70 हज़ार रुपए, सेना/नौ सेना/वायु सेना पदक (डी) विजेताओं के लिए 30 हज़ार से 42 हज़ार रुपए, मैनशन-इन-डिस्पैचज़ (डी) विजेताओं के लिए 15 हज़ार की जगह 21 हज़ार, परम विशिष्ट सेवा पदक विजेताओं के लिए 2 लाख से 2.80 लाख रुपए, अति विशिष्ट सेवा पदक विजेताओं के लिए 75 हज़ार से 1.05 लाख और विशिष्ट सेवा पदक विजेताओं 30 हज़ार से 42 हज़ार रुपए कर दी गई है।

इसी तरह नकद पुरस्कार में भी वृद्धि करते हुए सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक विजेताओं के लिए 25 हज़ार से 35 हज़ार, उत्तम युद्ध सेवा पदक विजेताओं के लिए 15 हज़ार से 21 हज़ार रुपए, युद्ध सेवा पदक विजेताओं के लिए 10 हज़ार से 14 हज़ार रुपए, सेना/नौ सेना/वायु सेना पदक (डी) विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार 8 हज़ार से बढ़ाकर 11,200 रुपए कर दी गई। इसी श्रेणी में मैनशन-इन-डिस्पैच (डी) विजेताओं को नकद पुरस्कार 7 हज़ार से 9800 रुपए, परम विशिष्ट सेवा पदक विजेताओं को 20 हज़ार से 28 हज़ार रुपए, अति विशिष्ट सेवा पदक विजेताओं के लिए 10 हज़ार से 14 हज़ार रुपए और विशिष्ट सेवा पदक विजेताओं के लिए 5 हज़ार से 7 हज़ार रुपए पुरस्कार राशि कर दी गई है।गौरतलब है कि इस पुरस्कार राशि में साल 2011 के बाद कोई वृद्धि नहीं हुई थी।

शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए एक्स-ग्रेशिया अनुदान 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए की एक और अहम फ़ैसले में कैबिनेट ने शहीद सैनिकों के परिवारों के लिए एक्स-ग्रेशिया अनुदान 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए कर दिया है।गौरतलब है कि पंजाब को देश की खडग़भुजा कहा जाता है और देश की एकता और अखंडता के लिए पंजाबियों ने रक्षा सेवाओं में अहम भूमिका निभाई है। पंजाब के सैनिकों ने अलग-अलग युद्धों में देश के लिए काफ़ी नाम कमाया है। रक्षा सेवाओं में रहते हुए देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले सैनिकों के परिवारों को पंजाब सरकार द्वारा वित्तीय सहायता दी जाती है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री पहले ही बेमिसाली सेवाएं निभाने वाले सैनिकों के लिए एक्स-ग्रेशिया बढ़ाने का ऐलान कर चुके हैं।

पंजाब सरकार द्वारा नामज़द मार्केट कमेटियाँ भंग पिछली सरकार से विरासत में मिली कुप्रबंधन के शिकार कृषि सैक्टर में सुधार के लिए एक और कदम उठाते हुए कैबिनेट ने मौजूदा नामज़द मार्केट कमेटियों को भंग करने को हरी झंडी दे दी। कैबिनेट के फ़ैसले के अनुसार पंजाब कृषि उपज मंडियों एक्ट 1961 की धारा 12 में सुधार कर सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को तेज़ी और कुशलता से लागू करने के लिए प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे, जो मार्केट कमेटियों की नामज़दगियों तक या एक साल तक, जो भी पहले हो, तक मार्केट कमेटियों की आधिकारिक ड्यूटियों और ताकतों का प्रयोग करेंगे।गौरतलब है कि मौजूदा प्रबंध के अंतर्गत पंजाब कृषि उपज मंडियों एक्ट, 1961 की धारा 12 के अंतर्गत चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सदस्यों को नामज़द किया जाता है।

पटवारियों की 1766 रेगुलर पदों के लिए सेवानिवृत्त पटवारियों/कानूनगो की ठेके के आधार पर सेवाएं लेने की मंज़ूरी राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली में और कुशलता लाते हुए कैबिनेट ने पटवारियों के 1766 रेगुलर पदों पर सेवानिवृत्त पटवारियों/कानूनगो की ठेके के आधार पर सेवाएं लेने का फ़ैसला किया है।कैबिनेट ने ग्रामीण सर्कलों (शहरी/अर्ध शहरी को छोडक़र) के लिए एक साल के लिए ठेके के आधार पर सेवानिवृत्त पटवारियों/कानूनगो में से पटवारियों के 1766 रेगुलर पद भरने के लिए कार्योत्तर मंजूरी दे दी है। इस फ़ैसले से पटवारियों की रेगुलर नियुक्ति तक राजस्व विभाग का कामकाज को सुचारू तरीके से चलाना सुनिश्चित बनेगा और पटवारियों को अतिरिक्त प्रभार के भार से मुक्ति मिलेगी। पटवारियों की रेगुलर नियुक्तियों के लिए पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है।

सिविल जजों के पद हाईकोर्ट के द्वारा भरने का फैसला पंजाब कैबिनेट ने सिविल जज (जूनियर डिवीजऩ)-कम-जुडिशियल मैजिस्ट्रेट के 79 पदों को पंजाब लोक सेवा आयोग के दायरे में से निकालकर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के द्वारा भरने का फ़ैसला किया है। इस फ़ैसले से नीचे की अदालतों के कामकाज को सुचारू करने के लिए नए जुडिशियल अफसरों की भर्ती प्रक्रिया में तेज़ी आएगी।

वित्तीय आयुक्तों के सचिवालय सेवा नियमों में संशोधन कैबनिट ने पंजाब वित्तीय आयुक्तों के सचिवालय (ग्रुप-ए) के सेवा नियम-2016 के नियम 7(2) और पंजाब वित्तीय आयुक्तों के सचिवालय (ग्रुप-बी) के सेवा नियम-2018 में संशोधन कर दिए हैं जिससे पंजाब सिविल सेवा (दंड और अपील) नियम-1970 के मामलों में दंड अथॉरिटी और अपीलीय अथॉरिटी संबंधी वित्त कमिश्नजऱ् सचिवालय के कर्मचारियों को और स्पष्टता हो।रक्षा सेवा कल्याण विभाग और पंजाब भूतपूर्व सैनिक निगम की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्टों को मंजूरी पंजाब कैबिनेट ने रक्षा सेवा कल्याण विभाग की साल 2018-19, 2019-20 और 2020-21 की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्टों के अलावा पंजाब भूतपूर्व सैनिक निगम की साल 2020-21 की वार्षिक प्रशासनिक रिपोर्ट को भी मंजूरी दे दी।  

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Cabinet Decision Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD