Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

कांग्रेस चिंतन शिविर का आज अहम दिन, फैसलों पर निर्भर होगा सियासी रास्ता

Sonia Gandhi, Rahul Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Udaipur, Chintan Shivar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उदयपुर , 15 May 2022

कांग्रेस चिंतन शिविर का रविवार को आखिरी और महत्वपूर्ण दिन है जिसमें कई चौंकाने वाले फैसले लिए जा सकते हैं। सुबह सीडब्ल्यूसी की बैठक और उसमें लिए जाने महत्वपूर्ण फैसलों पर सबकी नजर है, क्योंकि कांग्रेस की इसी मंथन से आगे की सियासी जमीन तैयार होगी। राहुल गांधी का सम्बोधन और फिर ऐसा भी कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी का भी इस शिविर के आखिरी पड़ाव में संबोधन होगा। तीन दिन में तैयार हुए मसौदे पर अंतिम मुहर लग जाएगी। छह कमिटियों के 430 वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस का भविष्य लगभग तैयार कर लिया है।

छह सूत्रीय प्रस्ताव सोनिया गांधी को सौंप दिया जाएगा, वहीं सीडब्ल्यूसी के सामने रखा जाएगा। इन प्रस्तावों में किसान-कृषि, युवा-संबंधी मुद्दे, सामाजिक न्याय और कल्याण और अर्थव्यवस्था शामिल हैं। एक परिवार एक टिकट, युवाओं, एससी- एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए 50 फीसदी आरक्षण, संसदीय दल बोर्ड का गठन, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई आंतरिक चुनाव शामिल है।

इसके अलावा राहुल गांधी की कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी की पदयात्रा व सॉफ्ट हिंदुत्व को लेकर भी कांग्रेस अपना पक्ष रख सकती है। पार्टी लगातार बदलाव की बात कर रही है जिसपर सोनिया गांधी भी कई बार कह चुकीं हैं। आलाकमान का मानना है कि वरिष्ठ नेताओं को पार्टी ने बहुत कुछ दिया है अब कर्ज उतारने की बारी है। वहीं राहुल गांधी को अध्यक्ष पद के लिए भी सुगबुगाहट चल रही है, पार्टी के कुछ नेता लगातार इस पर बात कर रहे हैं।

 

Tags: Sonia Gandhi , Rahul Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Udaipur , Chintan Shivar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD