Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री के आह्वान पर अमृतसर के वॉर मेमोरियल में बड़े पैमाने पर श्रमदान किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) का शुभारम्भ किया ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करें नवनियुक्त सहायक अभियंता : सुखविंदर सिंह सुक्खू नीति आयोग द्वारा पंजाब के 10 ब्लाकों में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम शुरू जिला मोगा में जल्द ही तीन और आम आदमी क्लीनिक खुलेंगे

 

डॉ जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से मुलाकात की

उनसे जम्मू-कश्मीर के कठुआ क्षेत्र में उझ बहुउद्देशीय परियोजना की प्रगति पर बातचीत की

Dr Jitendra Singh, Dr. Jitendra Singh, Bharatiya Janata Party, BJP, Union Earth Sciences Minister, Gajendra Singh Shekhawat, Union Minister for Jal Shakti
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 13 May 2022

केन्द्रीय मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह के आग्रह पर जल शक्ति मंत्रालय में जम्मू-कश्मीर के कठुआ क्षेत्र में उझ बहुउद्देशीय (राष्ट्रीय) परियोजना के कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के लिए एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की सह-अध्यक्षता जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने की और इसमें अन्य लोगों के साथ केंद्रीय सचिव, जल शक्ति मंत्रालय भी शामिल हुए। पिछले कुछ वर्षों में कई दौर की बैठक होने के बाद, केंद्रीय जल आयोग ने इस परियोजना के लिए एक विस्तृत तकनीकी-आर्थिक समीक्षा प्रस्तुत की और संशोधित प्रस्ताव को जनवरी, 2022 में आयोजित की गई टीएसी की 148वीं बैठक में 11,907.77 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत के साथ स्वीकार किया गया। 

इस परियोजना के पूरा होने की संभावित समय-सीमा लगभग 6 वर्ष है और एक बार इसके पूरा हो जाने के बाद, इस परियोजना के माध्यम से उझ नदी (रावी नदी की एक सहायक नदी) के लगभग 781 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी को संग्रहीत किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद, उस प्रवाह के माध्यम से सिंधु जल संधि के अनुसार भारत को आबंटित किए गए पूर्वी नदियों के जल के उपयोग को बढ़ाया जाएगा, जो कि वर्तमान समय में सीमा पार पाकिस्तान चला जाता है। डॉ. जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 2020 में जम्मू में हुई एक बैठक में, यह निर्णय लिया गया था कि एक वैकल्पिक नहर प्रणाली या कमांड सिस्टम की योजना तैयार की जाएगी और डीपीआर में इसके अनुसार संशोधन किया जाएगा, जिससे कठुआ जिले के कुछ हिस्सों में उपयोग में नहीं आने वाले अधिशेष पानी को अनजाने में पाकिस्तान में प्रवाहित नहीं किया जा सके। 

उन्होंने कहा कि शाहपुर-कंडी परियोजना की शुरूआत पहले ही हो चुकी है और जब उझ-बहुउद्देशीय परियोजना भी चालू हो जाएगी,  तब कठुआ जिला और सांबा जिला के आसपास के हिस्सों में फैली हुई कंडी बेल्ट पूरी तरह से सिंचित हो जाएगी और वास्तव में सिंचाई और बिजली सरप्लस हो जाएगा। यह उल्लेखनीय है कि उझ-बहुउद्देशीय परियोजना कई दशकों से लंबित थी और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हस्तक्षेप के बाद इसे पुनर्जीवित किया गया। तब से डॉ. जितेंद्र सिंह द्वारा इसका निरीक्षण किया जा रहा था और उनके आदेश पर, 2014 से लेकर अब तक कई उच्च स्तरीय बैठकें की गईं जिससे छोटी-मोटी बाधाओं को दूर किया जा सके। डॉ. जितेंद्र सिंह ने श्री शेखावत के साथ उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा क्षेत्र में हर घर नल से जल को भी हरी झंडी दिखाई। बैठक के दौरान, यह इच्छा व्यक्त की गई कि जल जीवन मिशन को मिशन मोड में लागू किया जाएगा जिससे कि निविदा प्रक्रिया में तेजी लाकर जनता को 100% पाइप से पानी का कनेक्शन प्रदान किया जा सके।

 

Tags: Dr Jitendra Singh , Dr. Jitendra Singh , Bharatiya Janata Party , BJP , Union Earth Sciences Minister , Gajendra Singh Shekhawat , Union Minister for Jal Shakti

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD