Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

आजम के बहाने मुस्लिमों पर दांव खेलने में लगी मायावती!

Mayawati, Lucknow, Uttar Pradesh, BSP, Bahujan Samaj Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 13 May 2022

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एक बार फिर आजम खान के बहाने मुस्लिम वोटों को अपनी ओर लुभाने का दांव चलना शुरू कर दिया है। सपा के वरिष्ठ नेता जेल में बंद आजम खान का पक्ष लेकर उन्होंने मिशन 2024 को साधने का प्रयास किया है। वह दलित और मुस्लिम एका बनाने की कोशिश में लगी हैं। दरअसल, विधानसभा चुनाव में मुस्लिमों को 89 टिकट देने के बावजूद भी उनको सफलता नहीं मिली। इसी कारण उन्होंने तुरंत बाद ही मुस्लिमों को लेकर ट्वीट और बयानबाजी शुरू कर दी है। उनको लगता है कि अगर 2024 में दलित की तरह मुस्लिम भी उनके पाले में आ जाएं तो वह अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब हो सकती हैं। इन दिनों आजम खान सपा से नाराज चल रहे हैं। आजम के समर्थकों ने खुले मंच से सपा का विरोध किया है। हलांकि अभी तक आजम के परिवार से नाराजगी की कोई बात निकल कर सामने नहीं आयी है। लेकिन आजम का सपा के विधायक से न मिलना इस ओर इशारा करता है। ऐसे में बसपा मुखिया कोई भी दांव खाली नहीं छोड़ना चाहती है। 

बसपा के एक बड़े नेता ने बताया कि अपने खोए जनाधार को पाने के लिए दलित और मुस्लिम को एक करना बहुत जरूरी है। इन दिनों बसपा में कोई बड़ा नेता बचा नहीं है। आजम खान मुस्लिमों के बड़े नेताओं में शुमार हैं। उनके साथ अन्याय भी हो रहा है। सपा को जिस तरह उनका साथ देना चाहिए। वह नहीं दे रही हैं। क्योंकि वह अपने परिवार के झगड़े निपटाने में लगे है। बसपा में नसीमुद्दीन चेहरा होते थे। लेकिन इन दिनों वह कांग्रेस में हैं। मुनकाद अली को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। लेकिन वह कुछ कर नहीं सके। आजम पुराने नेता हैं उनके साथ मुस्लिमों के अलावा सहानुभूति का भी वोट है। इसलिए ट्वीट के जरिए मायावती ने उनका पक्ष लेकर बड़ा संदेश देने का प्रयास किया है। मायावती ने ट्वीट में कहा कि "यूपी सरकार अपने विरोधियों पर लगातार द्वेषपूर्ण व आतंकित कार्यवाही करती है। वरिष्ठ नेता आजम खान करीब सवा दो साल से जेल में बंद हैं। यह लोगों की नजरों में न्याय का गला घोटना नहीं तो क्या है।"मायावती ने मुस्लिमों को अपने पाले में लाने के लिए यह कोई पहला संदेश नहीं दिया है। वह विधानसभा में हार के बाद उन्हें आगाह किया। इसके बाद से उनके प्रति सहानुभूति भी दिखाने में वह पीछे नहीं हट रही हैं। क्योंकि 2007 की सरकार बनाने में दलितों की तरह मुस्लिमों ने भी खुलकर साथ दिया था। 

इसीलिए बसपा इस फिराक में है कि किसी तरीके से सपा में गए मुस्लिम समुदाय के वोटरों का बड़ा हिस्सा उनके साथ जुड़ जाए, तो उनका खेल ठीक हो जाएगा। करीब तीन दशकों से यूपी की राजनीति पर नजर रखने वाले वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक रतनमणि लाल कहते हैं कि आजम खान और बसपा मुखिया के बीच कभी सहज रिश्ते नहीं रहे। अपनी-अपनी सरकारों में दोनों एक दूसरे पर कटाक्ष करने में पीछे नहीं रहे हैं। माया जानती हैं कि आजम सपा के संस्थापक सदस्यों में एक हैं। उनके बसपा में आने के चांस कम है। दोंनों के बीच में कोई संवाद नहीं रहा है। पिछले कुछ सालों से मायावती ने जिस प्रकार से अपने परंपरागत वोट खोया है, चाहे दलितों का हो या मुस्लिमों का। इस कारण अपने वोट बैंक को बचाने में लग गयी हैं। मुस्लिमों को चेहरे के प्रति सहानुभूति दिखा रही है। इसलिए आजम के सहारे संदेश देने का प्रयास कर रही हैं। वह इस समुदाय के प्रति संवेदना दिखा रही हैं। आजम सपा से अलग होते हैं तो वह अपनी राजनीतिक संभावना तलाश सकती है। वह चाहती है कि सपा किसी न किसी तरह कमजोर हों जिसका फायदा वह ले सकें।

 

Tags: Mayawati , Lucknow , Uttar Pradesh , BSP , Bahujan Samaj Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD