Tuesday, 28 March 2023

 

 

खास खबरें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल द्वारा विधान सभा क्षेत्र घन्नौर और राजपुरा का दौरा चेतन सिंह जौड़ामाजरा द्वारा फसलों के नुकसान का जायज़ा लेने के लिए गाँवों का दौरा पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों के कल्याण और विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध : चेतन सिंह जौड़ामाजरा आनंद शर्मा ने मुख्यमंत्री से भेंट की उप-मुख्यमंत्री ने काली माता मंदिर पधाई में की पूजा-अर्चना हरित हाइड्रोजन एवं अमोनिया परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ सोमवार को 30वां दिन देश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने में हरियाणा का अहम योगदान रहेगा - मनोहर लाल खट्टर टीबी उन्मूलन में पंचायतें निभाएं भूमिका - शिव प्रताप शुक्ल अदाणी मामले की जांच से डरी सरकार, राहुल के सवालों का जवाब नहीं: मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक रिश्वत मामला: सुप्रीम कोर्ट ने लोकायुक्त की याचिका पर बीजेपी विधायक से मांगा जवाब 38वें जन्मदिन पर राम चरण ने किया खुलासा, अगली फिल्म का नाम 'गेम चेंजर' राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर कोलकाता पहुंची किसान अपनी उपज की प्रोसेसिंग कर कमा सकते हैं अच्छा मुनाफा : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल भगवंत मान सरकार का बडा एलान , ग्रुप ए और बी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेगें पूर्व सैनिक 24,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन विजीलैंस द्वारा पटवारी काबू 'गुम है किसी के प्यार में' शो के 800 एपिसोड पूरे, टीम ने मनाया जश्न मेन्स सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट्स : अजिंक्य रहाणे, भुवनेश्वर कुमार का क्रिकेट में करियर खत्म? इटली ने यूरो क्वालिफायर में माल्टा को हराया पेड अकाउंट एकमात्र सोशल मीडिया होगा, जो मायने रखता है : एलन मस्क इंग्लैंड, पुर्तगाल ने यूरो 2024 क्वालिफायर में बैक-टू-बैक जीत हासिल की

 

आम आदमी पार्टी देश व प्रदेश की सुरक्षा के लिए चिंतित, भाजपा सुरक्षा के मुद्दे पर कर रही घिनौनी राजनीति : गौरव शर्मा

सरकार के मंत्री नाचने और मौज मस्ती में व्यस्त, आम आदमी पार्टी से पूछ रहे कैसे करे प्रदेश की सुरक्षा : गौरव शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता ,आप

Gaurav Shrama, Himachal Pradesh, Himachal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Himachal, AAP HP, AAP Himachal

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 09 May 2022

धर्मशाला विधानसभा परिसर में खालिस्तानी झंडा मामले पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने जयराम सरकार को प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर राजनीति ना करने की सलाह दी है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार के मंत्री मौज मस्ती छोड़कर प्रदेश हित में कार्य करे। गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा के मामले में भाजपा को राजनीति नहीं करनी चाहिए अपितु उन्हे सरकार के आला अधिकारियों को तुरंत आरोपियों को पकड़ने के लिए नकेल कसनी चाहिए।प्रदेश सरकार को अधिकारीयों की जनता के प्रति जवाबदेही को सुनिश्चित करना चाहिए।

गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मंत्री जश्न मनाने और नाच गानों में व्यस्त है और हास्यप्रद बयान दे रहे की आम जनता उन्हें बताए की क्या हो रहा है, कौन कर रहा है वे जरूर एक्शन लेंगे, ऐसा लगता है जैसे मंत्री महोदय को प्रदेश में घट रही घटनाओं का बोध नहीं है। आम आदमी पार्टी पूछना चाहती है की अगर सब आम जनता ने ही करना है तो मंत्री क्या सिर्फ सरकार में मौज मस्ती के लिए बैठे हैं और ऐसे उल- जलूल बयान दे रहे हैं जिससे प्रदेश की जनता अब अपने आपको असहाए महसूस कर रही है और उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता दिन रात सता जा रही है। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की सुरक्षा से भाजपा सरकार का कोई लेना देना नही है जिनके राज में विधानसभा परिसर भी सुरक्षित नहीं है। 

वे आम जन मानस को क्या सुरक्षा दिलाएंगे। ऊपर से उनके माननीयों के बचकाना बयानों से प्रदेश की जनता परेशान है और उन्हें लगता है की सरकार अब उनकी सुरक्षा करने में विफल हो चुकी है। मामला चाहे रात का हो या दिन का हर पल की जवाबदेही सरकार की है। दूसरी ओर खुद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बचकाना बयान दे रहे हैं जो कह रहे हैं कि दिन के उजाले में सामने आए। जो बहुत ही बचकाना और गैर जिम्मेदाराना बयान है। भाजपा के नेता और कुछ अन्य दलों के नेता दलगत राजनीति से प्रेरित होकर यह बयान दे रहे हैं, लेकिन उन्हें ये कहने से पहले सोचना चाहिए कि प्रदेश कि सुरक्षा का जिम्मा चाहे रात हो या दिन सरकार का ही जिम्मा है।

आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस घटना में संलिप्त दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और सख्त से सख़्त सजा उन्हे दी जानी चाहिए। ताकि ऐसी देश विरोधी ताकतें ऐसा कृत्य करने से पहले सौ बार सोचे। गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर घटिया राजनीति नहीं करनी चाहिए बल्कि ये स्पष्ट करना चाहिए कि ऐसा हुआ कैसे व किसने किया और किसकी शह पर ये हुआ। उनके नामों को सार्वजनिक करके उन्हें सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए।आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि सरकार को ये भी स्पष्ट करना चाहिए कि अति संवेदनशील व महत्वपूर्ण संस्थान विधानसभा परिसर में सीसीटीवी कैमरे क्यों नही लगाए गए हैं। 

जब ऐसे प्रतिष्ठत संस्थान में सीसीटीवी कैमरे नहीं है तो बाकी जगह की क्या हालत होगी। सरकार जल्द से जल्द इसपर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि अगर भाजपा सरकार प्रदेश की विधानसभा को सुरक्षित नहीं कर सकती तो प्रदेश की सुरक्षा कैसे करेगी अभी तो संस्थान पर इस तरह के झंडे लहराए जा रहे हैं कल दिन आम जनता पर अगर हमले होंगे तो कौन जिम्मेदार होगा। जयराम ठाकुर इस पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे।यदि वे प्रदेश व प्रदेश की जनता की सुरक्षा करने में असमर्थ हैं तो उन्हें तत्काल प्रभा से अपने पद से पदभार मुक्त हो जाना चाहिए। हिमाचल की जनता को फैसला करना चाहिए कि वे किसके साथ अपनी सुरक्षा महफूज समझते है। 

हिमाचल में किसी भी प्रकार के देश विरोधी ताकतों व तत्वों को सहन नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी खालिस्तानियों के हितैषी या पैरवी करने वाले है उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। भारत माता की जय वाले सच्चे देशभक्त सिर्फ आम आदमी पार्टी वाले हैं भाजपा और अन्य दल सिर्फ ओछी राजनीति के लिए जय करते है। गौरव शर्मा ने कहा कि जो खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू बार- बार धमकियां देता रहता है जो दुनिया के किसी भी क्षेत्र में छिपा बैठा है उसे केंद्र सरकार को पकड़कर लाना चाहिए और कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे देश का माहौल खराब करने के लिए पन्नू को किसी भी हालत में नहीं बक्शा जाना चाहिए। आम आदमी पार्टी प्रधानमंत्री जी स पूछना चाहती है कि पन्नू के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

 

Tags: Gaurav Shrama , Himachal Pradesh , Himachal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Himachal , AAP HP , AAP Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD