ओम देव सिने विजन के बैनर तले के बैनर से बनी सुपर स्टार अमरीश सिंह और स्टनिंग गुंजन पंत की भोजपुरी फ़िल्म 'बलम केसरिया' का फर्स्ट लुक आउट होने के बाद अब वायरल हो रहा है। इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक बेहद आकर्षक है। इसमें अमरीश सिंह अलग - अलग शेड में नज़र आ रहे हैं, जो फ़िल्म के प्रति उत्सुकता पैदा करता है। फ़िल्म में अमरीश सिंह एक अनोखे रूप में नज़र आ रहे हैं। उनका इस फ़िल्म में एक फौजी का किरदार है।
फ़िल्म की शूटिंग बनारस के खूबसूरत लोकेशन में हुई है। और अब फ़िल्म का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। इसको लेकर अमरीश सिंह ने कहा कि यह फ़िल्म बेहद खूबसूरत है। फ़िल्म की पटकथा बेहतरीन है और स्क्रीनप्ले भी कमाल का है। इसके गीत - संगीत भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। मनोज सिंह प्रस्तुत फ़िल्म 'बलम केसरिया' में अमरीश और गुंजन की जोड़ी खूब जम रही है। उनकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री दर्शकों को भी खूब पसंद आने वाली है। फ़िल्म 'बलम केसरिया' के निर्माता ओम देव सिने विजन, मनोज सिंह यादव और अनिल काबरा हैं।
फ़िल्म के लेखक - निर्देशक बीरेंद्र पासवान है। इस फ़िल्म में सभी कलाकारों ने अपना सौ फीसदी दिया है। फ़िल्म 'बलम केसरिया' में अमरीश सिंह और गुंजन पंत के साथ अवंतिका यादव, के के गोस्वामी, गिरीश शर्मा, लोटा तिवारी, माधुरी पाण्डेय, ओपी कश्यप, जुबेर खान, शशि सागर, विक्की सिंह मुख्य भूमिका में हैं। डांस मास्टर सोनू गुप्ता है। म्यूजिक और लीरिक्स मुन्ना दुबे का है। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी संजय सिंह और एक्शन दिनेश यादव का है।