Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने 'रंगबाहरा' का टीजर किया रिलीज 'अजूनी' में सरदार के लुक में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल क्या दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर जेसन डेरुलो को किया इग्नोर!

 

नासा के इन्जेन्यूटी हेलीकॉप्टर ने मंगल पर पर्सेवेरेंस रोवर के मलबे की तस्वीरें भेजीं

NASA, National Aeronautics and Space Administration, Washington

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 30 Apr 2022

नासा के इन्जेन्यूटी हेलीकॉप्टर ने मंगल ग्रह पर पर्सेवेरेंस रोवर के मलबे की तस्वीरें खीचीं है। दरअसल पर्सेवरेंस रोवर का कुछ हिस्सा मंगल की सतह पर लैंड करते समय उससे अलग हो गया था। पर्सेवरेंस रोवर को साल 2020 में लॉन्च किया गया था और यह 18 फरवरी 2021 में सफलतापूर्वक मंगल ग्रह पर लैंड हुआ। यह इन्जेन्यूटी हेलीकॉप्टर को साथ लेकर गया था। इन्जेन्यूटी हेलीकॉप्टर ने रोवर से अलग हुये पैराशूट और कोन के आकार वाले बैकशेल की 10 तस्वीरें खीचकर भेजीं हैं। पैराशूट रोवर को मंगल की सतह पर उतरने में मदद करने के लिये था जबकि बैकशेल का काम रोवर के उतरते समय उसकी रक्षा करना है।

इन्जेन्यूटी की टीम के प्रमुख टेडी जैनेटो ने कहा कि हर बार इन्जेन्यूटी कुछ नया कवर करता है और एक नया आयाम देता है जो उससे पहले के किसी अभियान से नहीं मिला था। नासा के मुताबिक इन तस्वीरों से भविष्य में अन्य अंतरिक्ष यानों की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। तस्वीरों में बैकशेल की प्रोटेक्टिव कोटिंग मंगल के वातावरण में प्रवेश के दौरान जस की तस दिख रही है। इसके अलावा बैकशेल को पैराशूट से जोड़ने वाली हाई सस्पेंशन की 80 लाइंस में अधिकांश दिख रही हैं और उन्हें भी कोई नुकसान होता नहीं दिख रहा है। नासा ने कहा कि इन तस्वीरों के कई सप्ताह के विश्लेषण के बाद ही अधिक सटीक जानकारी मुहैया कराई जा सकेगी।

 

Tags: NASA , National Aeronautics and Space Administration , Washington

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD