Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत जीपी के लिए किया प्रचार लोगों से कहा-काम करने वाले लोगों को 1 जून को जरूर करें वोट अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब बचाओ यात्रा का समापन श्री केशगढ़ साहिब में किया पंजाब भयंकर कर्जे की चपेट में, गर्दन तक कर्ज में डूबा हुआ है : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी; एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी प्रदान करेगी वीरभूमि से हूं, खनन माफिया के सामने नहीं डालूंगा हथियार : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के वार्ड 8 से नगर निगम चुनाव लड़े अमरीक सिंह सैनी आम आदमी पार्टी में हुए शामिल अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बन चुका है,अब मथुरा की बारी है-पुष्कर सिंह धामी संगरूर और फरीदकोट लोकसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी को मिली बड़ी मजबूती श्री आनंदपुर साहिब से भाजपा प्रत्याशी डा. सुभाष शर्मा ने भरा नामांकन नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले मनीष तिवारी की पदयात्रा में हजारों कांग्रेसी, आप,सपा वर्कर हुए शामिल धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाली बीजेपी को हटा कांग्रेस को विजेता बनाएं-गुरजीत औजला मीत हेयर ने मालेरकोटला में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया राजा वड़िंग ने दाखा में चुनाव प्रचार किया, पंजाब के लिए कांग्रेस के 'पांच न्यायों' की वकालत की सीजीसी लांडरां की एनसीसी कैडेट एसयूओ महिमा को मिला बेस्ट कैडेट अवार्ड 6000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू शहरी मंत्री रहते भू माफिया बने पूर्व विधायकः सीएम सुखविन्दर सिंह सुक्खू मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने साइक्लिंग एक्सपीडिशन को रवाना किया एलपीयू द्वारा15वां अचीवर्स अवार्ड समारोह आयोजित: विद्यार्थियों को किया एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित मोहकमपुरा से आम आदमी अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल सैयामी खेर का कहना है, मुझे ऐसी भूमिकाएं करना पसंद है जो शारीरिक और भावनात्मक रूप से थका देने वाली हो, एक अभिनेता के रूप में यह फायदेमंद है यह चुनाव भारत के भविष्य का चुनाव है और नरेंद्र मोदी सारे देश को आगे ले जाना चाहते हैं : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज

 

आप में शामिल होने की अटकलों के बीच बॉक्सर विजेंद्र ने की प्रियंका गांधी से बातचीत

Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, Uttar Pradesh, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Boxer Vijendra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Apr 2022

बॉक्सर विजेंदर सिंह के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच सोमवार को उन्होंने कांग्रेस महासचिव व उत्तरप्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी से मुलाकात की। विजेंदर सिंह ने इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए कहा कि उनका (प्रियंका गांधी का) प्रगतिशील ²ष्टिकोण हमें नई ऊंचाइयां हासिल करने में मदद कर सकता है। विजेंदर सिंह ने कहा, ''युवाओं की भलाई के लिए काम कर रहीं प्रियंका गांधी के साथ बातचीत करना अद्भुत था।'' 

दरअसल ये अटकलें लगाई जा रही हैं कि बॉक्सर विजेंद्र सिंह जल्द ही आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो सकते हैं लेकर अटकलों पर विराम के सकेंत देते हुए विजेंदर सिंह ने सोमवार को प्रियंका के साथ अपनी तस्वीर को साझा किया। इन दिनों आप हरियाणा में संगठन मजबूत करने में जुटी है। इस बीच विजेंदर की केजरीवाल के साथ एक तसवीर भी सामने आई। जिसके बाद से ही ये अटकलें तेज हो गई हैं कि विजेंद्र जल्दी आप में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर आम में शामिल हुए थे। 

पंजाब विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद आप अब अन्य राज्यों में दमखम दिखाने के लिए जमीनी स्तर पर पकड़ बनाने की जुगत में जुटी है। गौरतलब है कि साल 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विजेंदर सिंह ने राजनीति में कदम रखा था। उन्होंने कांग्रेस की टिकट पट साउथ दिल्ली सीट से चुनाव लड़ा था, मगर यहां उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा था। विजेंदर सिंह जाट समुदाय से आते हैं। हरियाणा में जाट समुदाय का अच्छा खासा प्रभुत्व माना जाता है। बॉक्सर विजेंदर सिंह ने 2008 बीजिंग ओलंबिक में ओलंपिक ब्रॉन्ड मेडल जीता था। इतना ही नहीं, एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल पर भी कब्जा किया था।

 

Tags: Priyanka Gandhi , Priyanka Gandhi Vadra , Uttar Pradesh , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Boxer Vijendra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD