Friday, 22 September 2023

 

 

खास खबरें केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर ही आम आदमी पार्टी में हुआ शामिल : अरुण नारंग जमीन को लेकर कलयुगी बेटे ने मां और बुआ को बुरी तरह पीटा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाडेल व्यू बिल्डिंग का शिलान्यास किया नेवा तकनीक से वैधानिक प्रक्रियाएं आम लोगों तक आसानी के साथ पहुँचेंगी: संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता में और विस्तार करने के लिए आरटीफिशल इंटेलिजेंस की शमूलियत का ऐलान सदन में झूठ बोलकर सरकार ज़मीनी हक़ीक़त को बदल नहीं सकती हैं : जयराम ठाकुर पंजाब के ग्रामीण ज़मीन मालिकों को और सशक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर पूरी तरह तैयार उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान टीबी, एचआईवी उन्मूलन के लिए युवाओं ने लगाई दौड़ एलपीयू द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रिटेल आउटलेट डीलरों को ट्रेनिंग अभय सिंह चौटाला ने रैली स्थल पर पहुंच तैयारियों का लिया जायजा लाइट्स, कैमरा, बिज़नेस: 6 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जो सिल्वर स्क्रीन से परे बिज़नेस में भी चमकीं रयात बाहरा युनिवर्सिटी में अैमी विरक ने हिट्ट गीतों के साथ किया विद्यार्थियों का मनोरंजन कोरोना कर्मियों से मिले जयराम ठाकुर, कर्मी बोले लोगों के पास शिमला आने का किराया भी नहीं है मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नेवा एप्लीकेशन की शुरुआत, अब से कागज़-रहित होगा विधान सभा का कामकाज पंजाब विधान सभा का समूचा कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल और पेपरलेस तरीके से होगाः स्पीकर कुलतार सिंह संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लोगों के साथ सीधा संबंध बढ़ाने के लिए नये WhatsApp चैनल की शुरुआत WhatsApp चैनल के लिंक पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने डाक्टर से 1 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में पत्रकार निर्भय सिंह को किया गिरफ़्तार हरजोत सिंह बैंस के अथक प्रयत्नों स्वरूप नंगल में भारी जाम की समस्या से मिली राहत शेखर खनिजो और रीम शेख का नया गीत 'तेरा ही नशा' बना दर्शकों के लिए लव ऐन्थम तकनीकी शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा 9 नये आधुनिक कोर्सों की शुरुआत : हरजोत सिंह बैंस

 

केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने विश्व होम्योपैथी दिवस पर वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन किया

आम लोगों के बीच होम्योपैथी की स्वीकृति अधिक है और यह चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों की पहली पसंद बन सकती है : सर्बानंद सोनोवाल

Sarbananda Sonowal, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Ports Shipping and Waterways, World Homoeopathy Day, Mahendra Munjapara, BJP, Bharatiya Janata Party, Dr. Munjapara Mahendrabhai
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Apr 2022

केंद्रीय आयुष तथा पोत, नौवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज नई दिल्ली में 'होम्योपैथी: पीपल्स चॉइस फॉर वेलनेस' पर दो-दिवसीय वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयुष तथा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्रभाई मुंजपारा भी उपस्थित थे। आयुष मंत्रालय के तहत तीन शीर्ष निकाय - केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग और राष्ट्रीय होम्योपैथी संस्थान संयुक्त रूप से विश्व होम्योपैथी दिवस (डब्ल्यूएचडी) पर इस सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। होम्योपैथी के संस्थापक डॉ. क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुअल हैनिमैन की जयंती के उपलक्ष्य में विश्व होम्योपैथी दिवस मनाया जाता है।  सभा को संबोधित करते हुए श्री सोनोवाल ने कहा कि आयुष शिक्षा, सेवाकार्य और दवा विकास के क्षेत्रों में एक क्रांतिकारी परिवर्तन हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि हाल ही में गठित राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा प्रणाली आयोग और राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग ने नई शिक्षा नीति के अनुसार आयुष शिक्षा के साथ तालमेल कायम किया है और नई प्रतिभाओं को इस हद तक आकर्षित कर रहे हैं कि आयुष के साथ-साथ होम्योपैथी भी चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए पहली पसंद बन सकती है। उन्होंने कहा कि होम्योपैथी दवाएं आसानी से ली जा सकती हैं और बड़ी संख्या में लोगों द्वारा स्वीकार्य हैं। श्री सोनोवाल ने कहा कि आम लोगों के बीच होम्योपैथी की स्वीकार्यता अधिक है और लोग कई पीढ़ियों से पारिवारिक चिकित्सकों से इलाज की मांग करते हैं। इस अवसर पर डॉ. महेंद्रभाई मुंजपारा ने इस बात पर प्रकाश डाला कि होम्योपैथी विभिन्न बीमारियों के इलाज में बहुत प्रभावी है और कम लागत पर सुरक्षित तौर पर लोगों के स्वास्थ्य में सुधार करती है। 

यह सम्मेलन इसकी अब तक की कार्यप्रणाली, होम्योपैथी के क्षेत्र में उपलब्धियों और होम्योपैथी के विकास के लिए भविष्य की रणनीति की समीक्षा करने का एक अवसर है। होम्योपैथी के प्रमुख हितधारकों के बीच एक संवाद शुरू करने की तत्काल आवश्यकता है जो नैदानिक अनुसंधान सूचना विज्ञान में बहुत आवश्यक व्यवसाय के मानकों, नैदानिक अनुसंधान में डेटा मानकों, नीतिगत मुद्दों, शैक्षिक मानकों और निर्देशात्मक संसाधनों का समाधान करेगा। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तेजी से नई-नई खोजों के संदर्भ में, वैश्विक स्वास्थ्य सेवा के वितरण में बदलते प्रतिमान के एक हिस्से के रूप में, नैदानिक सेवा के वितरण और अनुसंधान को एक साथ मिलाकर इस लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। एकीकृत देखभाल में होम्योपैथी के प्रभावी और कुशल समावेश की दिशा में रणनीतिक कार्यों की पहचान करने तथा प्रस्तावित करने की अत्यधिक आवश्यकता है। इस सम्मेलन में होम्योपैथी के अनुसंधानकर्ता, अंतःविषय धाराओं के वैज्ञानिक, चिकित्सक, छात्र, उद्योगपति सहित विभिन्न होम्योपैथी संघों के प्रतिनिधि शामिल थे।

 

Tags: Sarbananda Sonowal , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Ports Shipping and Waterways , World Homoeopathy Day , Mahendra Munjapara , BJP , Bharatiya Janata Party , Dr. Munjapara Mahendrabhai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD