Friday, 29 September 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पोषण पर पुस्तिका का विमोचन किया हृदय स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोर्टिस लुधियाना ने साइक्लोथॉन का आयोजन किया शहीद भगत सिंह का जीवन और दर्शन नौजवानों को हमेशा निस्वार्थ होकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करता रहेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कांग्रेस सरकार के समय ही सुखपाल खैरा पर एफआईआर दर्ज हुआ था, अब वे इसे राजनीतिक बदलाखोरी बता रहे हैं - जगतार संघेड़ा पंजाब सरकार किसानों के फगवाड़ा चीनी मिल से जुड़े सभी मसलों का जल्द हल करेगी: गुरमीत सिंह खुडियां शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर श्रद्धा सुमन किए भेंट स्वास्थ्य मंत्री डा. बलबीर सिंह ने बाँझपन के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन के आदेश लोकपाल पंजाब द्वारा सुपरीटेंडैंट हरजीत सिंह को सेवानिवृत्ति पर बधाई मछली पालन विभाग में भरे जा रहे हैं खाली पद: गुरमीत सिंह खुड्डियां मीत हेयर ने स्वर्ण पदक विजेता अर्जुन चीमा को दी मुबारकबाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और इसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया: अरुण सूद स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धनी राम शांडिल ने प्रदेश में टेली मानस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया सांसद मनीष तिवारी ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों का किया दौरा अनुराग सिंह ठाकुर ने आज नई दिल्ली में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेताओं का स्वागत किया उपराज्यपाल गाजीपुर में माता तेतारा देवी सचिदानंद गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सार्वजनिक समारोह में षामिल हुए मनाली के लिए वॉल्वो बस सेवा का परिचालन पुनः आरम्भ समाज में रेबीज के प्रभाव से निपटने हेतु सभी हितधारकों के सहयोगात्मक प्रयास समय की आवश्यकता है : राजीव राय भटनागर उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने सहायता योजना की समीक्षा की उपायुक्त पुंछ यासीन एम. चैधरी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के कार्यान्वयन के तौर-तरीकों पर चर्चा की ट्राइसिटी आर्टिस्ट पीयूष पनेसर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च की सिद्धू मूसेवाला आर्ट कलेक्शन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाकर शहीद भगत सिंह के सपने साकार करने का प्रण

 

चरमपंथी मानसिकता से है देश को खतरा, चुप क्यों हैं धर्मनिरपेक्षता का उपदेश देने वाले विरोधी दल- गिरिराज सिंह

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP MP Giriraj Singh, Parliament
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2022

गोरखनाथ मंदिर पर हुए हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि देश को चरमपंथी मानसिकता से खतरा है और हर मौके पर धर्मनिरपेक्षता का राग अलापने वाले इस हमले पर चुप क्यों हैं? संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर पर हुए हमले के पीछे जो चरमपंथी मानसिकता काम कर रही है, उसी की वजह से देश खतरे का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मुस्लिम आबादी नहीं बल्कि यह चरमपंथी मानसिकता देश के लिए बड़ा खतरा है जो कभी देश में शरिया कानून लागू करने की मांग करती है तो कभी हिजाब को लेकर विवाद खड़ा करने का प्रयास करती है तो कभी नागरिकता कानून का विरोध करती है। 

उन्होंने कहा कि इसी चरमपंथी मानिसकता के कारण ही शिक्षित व्यक्ति भी आतंकवादी की तरह बर्ताव करने लगता है। सोमवार को ही लोकसभा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की टोपी पर हंगामा भी देखने को मिला। भाजपा के चुनाव चिन्ह वाली टोपी पहन कर आने को नियम विरुद्ध बताते हुए बसपा सांसद दानिश अली ने सदन में केंद्रीय मंत्री को घेरना शुरू कर दिया। इसे लेकर सदन में हंगामे की स्थिति पैदा हो गई, लेकिन सभापति के आसन पर बैठे ए राजा ने यह कहकर मामले को समाप्त कर दिया कि केंद्रीय मंत्री ने स्वयं ही पार्टी का चुनाव चिन्ह हटा लिया है।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP MP Giriraj Singh , Parliament

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD