Friday, 02 June 2023

 

 

खास खबरें पंजाब यूनिवर्सिटी की ग्रांटों को लेकर पंजाब-हरियाणा की हुई मीटिंग प्रदेश सरकार जनकल्याण के लिए समर्पित : मुकेश अग्निहोत्री विक्रमादित्य सिंह ने नितिन गडकरी से भेंट की विक्रमादित्य सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से की भेंट ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ वीरवार को 91वें दिन जिला हिसार के उकलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव बनभोरी, मतलोडा, सरहेडा, खरक पूनिया व बधावड़ पहुंची मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने टूटू में श्री कामनापूर्ण गौशाला का निरीक्षण किया राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने वार्षिक रेडक्रॉस मेले का शुभारम्भ किया गुरमीत सिंह खुडियां ने कृषि, पशुपालन और खाद्य प्रसंस्करण मंत्री का पदभार संभाला मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंचायती ज़मीनों के कब्ज़े छुड़ाने की मुहिम और तेज़ करेंगे: लालजीत सिंह भुल्लर सिपाही के लिए 2 लाख रुपए रिश्वत लेता दुकानदार विजीलेंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू नगर निगम हाउस की जनरल बैठक में शहर वासियों के हित में पास किए गए अलग-अलग प्रस्ताव: मेयर सुरिंदर कुमार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2023 में एलपीयू के विद्यार्थियों ने अब तक टॉप 11 मैडल जीते पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का पहल के आधार पर कर रही है हल: ब्रम शंकर जिंपा दो करोड़ रिश्वत कांड मामले में चन्नी के बारे में हुए सनसनीख़ेज़ खुलासे, पीडि़त खिलाड़ी आया सामने गेहूं खरीद में संगरूर जिला रहा अग्रणी: लाल चंद कटारूचक ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिलों को सम्मानित किया जरनैल सिंह कत्ल मामला : पंजाब पुलिस एजीटीएफ ने बंबीहा गिरोह के कारकुन गुरवीर गुरी को गिरफ्तार किया; पिस्टल बरामद पंजाब पुलिस ने लारेंस बिश्नोई द्वारा समर्थित जबर वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया; तीन संचालक गिरफ्तार पंजाब पुलिस द्वारा ऑपरेशन क्लीन के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कारवाई विजीलैंस ब्यूरो ने एआईजी आशीष कपूर को आय से अधिक संपत्ति बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में 43.34 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं समर्पित कीं थाईलैंड ओपन: किरण जॉर्ज ने वर्ल्ड नंबर 9 शि यू की को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

 

200 वर्षों की इतिहास की कहानियों का संसद भवन के पुस्तकालय में प्रदर्शन

Dharmendra Pradhan, Dharmendra Debendra Pradhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2022

वर्ष 1757 से 1947 तक के भारत के लगभग 200 वर्षों के इतिहास की कहानियों का संसद भवन के पुस्तकालय में प्रदर्शन किया गया है। यह प्रदर्शनी स्वतंत्रता संग्राम में अपना अमूल्य योगदान देने वाले गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने का एक प्रयास है। इस प्रदर्शनी का मकसद भी देश के गुमनाम नायकों की कहानियों को सामने लाना है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देश भर के सांसदों से कहा है कि वे निर्वाचन क्षेत्रों से और अधिक गुमनाम नायकों के बारे में अपने सुझाव दे सकते हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को संसद पुस्तकालय में इस प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी का आयोजन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में भारतीय ऐतिहासिक अनुसंधान परिषद द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम के बारे किया है। केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी, संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, लोकसभा और राज्यसभा के सांसद भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस प्रदर्शनी में 1757 से 1947 तक के भारत के लगभग 200 वर्षों के इतिहास की कहानियों का प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य उन गुमनाम नायकों की कहानियों को लोगों के सामने लाना है जो राष्ट्रीय स्मृति में अंकित होने चाहिए। देश भर के सांसद इस प्रदर्शनी के साक्षी बनकर अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से और अधिक गुमनाम नायकों के बारे में अपने सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संस्कृति मंत्रालय राज्य सरकारों के सहयोग से पूरे देश के 100 स्थानों पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी इस प्रदर्शनी का प्रदर्शन करेगा।

 

Tags: Dharmendra Pradhan , Dharmendra Debendra Pradhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD