Wednesday, 29 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘जोगिया’ का पोस्टर व टीज़र जारी किया हिमाचल प्रदेश रेरा को ई-गर्वनेंस पुरस्कार ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ मंगलवार को 31वें दिन जिला महेंद्रगढ़ के हलका अटेली में पहुंची कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की बाग़बानी विभाग की फ़सलीय विविधता योजनाएँ किसानों को अंतरराष्ट्रीय मंडियों में मुकाबले के योग्य बनाएंगी-चेतन सिंह जौड़ामाजरा नवनिर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को किया सम्मानित सी.ई.ओ. पंजाब ने नये वोटरों की 100 फ़ीसदी रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित बनाने के लिए शिक्षा, कल्याण योजनाओं से सम्बन्धित विभागों के साथ की बैठक भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की मुख्यमंत्री द्वारा लोगों की समस्याएँ उनके घरों पर ही हल करने के लिए पुलिस का वैज्ञानिक तरीकों से आधुनिकीकरण करने की ज़रूरत पर ज़ोर एंड्रॉइड बीटा पर एक्सपायरी बग को ठीक करने के लिए व्हाट्सएप ने अपडेट जारी किया राफेल नडाल ने मोंटे कार्लो मास्टर्स में वापसी से किया इंकार तापसी पन्नू के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज मियामी ओपन: आर्यना सबालेंका सत्र के पांचवें क्वार्टरफाइनल में 3.7 मिलियन डॉलर की ड्रस तस्करी के आरोप में ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति गिरफ्तार हमें पाकिस्तान के गौरव के लिए खेलना था और हमने ऐसा ही किया: शादाब खान मेक्सिको प्रवासी सेंटर में लगी भीषण आग, 37 लोगों की मौत लगातार बारिश से दूसरा वनडे रद्द, श्रीलंका की उम्मीदों को झटका तेजस्वी प्रकाश ने अपने नए गाने 'रंगबाहरा' का टीजर किया रिलीज 'अजूनी' में सरदार के लुक में नजर आएंगे शोएब इब्राहिम बंगला खाली करने की नोटिस का करेंगे पालन : राहुल क्या दीपिका पादुकोण ने एयरपोर्ट पर जेसन डेरुलो को किया इग्नोर!

 

टी.डी.आई सिटी सेक्टर 74ए मोहाली में नए संत निरंकारी सत्संग भवन का किया गया उद्घाटन

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मोहाली , 28 Mar 2022

निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से टी.डी.आई सिटी, सेक्टर 74ए मोहाली में नये संत निरंकारी सत्संग भवन का उद्घाटन आदरणीय श्री एच. एस. चावला जी, मेंबर इंचार्ज ब्राचं (संत निरंकारी मंडल) के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री चावला जी ने कहा कि सन्त निरंकारी मिशन एक आध्यात्मिक विचारधारा है जो मानव को मानव से जोड़ती है। यह विभिन्न विचारधाराओं में आस्था रखने वाले सभी लोगों का सम्मान करता है। यह युगों-युगों से स्थापित इस सत्य में विश्वास रखता है कि साकार सत्गुरू के माध्यम द्वारा ही परमपिता परमात्मा की जानकारी प्राप्त हो सकती है और इसी सच्चाई से अवगत होना मानव जीवन का परम लक्ष्य भी है। ईश्वर प्राप्ति के द्वारा ही वैश्विक भाईचारे की स्थापना संभव है तथा सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण व विश्वव्यापी शान्ति और समृद्धि के लिए यह अत्यन्त आवश्यक भी है।

उन्होंने आगे कहा कि संत निरंकारी मिशन निरंकार प्रभु की जानकारी करवाकर मानवता का पाठ पढ़ा रहा है। संसार में रहने वाले सभी मनुष्य एक परमपिता की संतान हैं जब हम सभी को इसकी जानकारी प्राप्त हो जाती है फिर हर मनुष्य से प्रेम हो जाता है। सन्तों का जीवन और कर्म ही उनकी वास्तविक पहचान होती हैं। वह कभी किसी का हृदय नहीं दुखाते। वह सभी के साथ प्रेम से रहते है। इसलिए यह आवश्यकत है कि हम केवल मानवता के पथ पर अग्रसर रहे क्योंकि यही वह मार्ग है जो आपस में हम सभी को एक-दूसरे से जोड़ता है।मोहाली ब्रांच के संयोजक डा0 जे0के0 चीमा जी ने इस अवसर पर उपस्थित श्री एच. एस. चावला जी मेंबर इंचार्ज, चंडीगढ़ ज़ोन के जोनल इंचार्ज, संत निरंकारी सेवादल के क्षेत्रीय संचालक और चंडीगढ़ मोहाली एवं आसपास की ब्रांचों के संजोयक, मुखी, संचालक  साध संगत का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD