Wednesday, 22 March 2023

 

 

खास खबरें 'सावी की सवारी' की कास्ट से जुड़े ऋषि सक्सेना जी-20 अध्यक्षता के तहत भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय विभाजन को कम करना : नरेंद्र मोदी आबकारी नीति घोटाला: 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया 'केडी' के जरिए शिल्पा शेट्टी की कन्नड़ फिल्मों में वापसी वरुण धवन, जाह्नवी कपूर स्टारर 'बवाल' 6 अक्टूबर को होगी रिलीज आईपीएल 2023: कीरोन पोलार्ड ने मुम्बई इंडियंस के साथ अपना बल्लेबाजी कोच रोल शुरू किया व्हाट्सऐप का नया अपडेट एडमिन को देगा और अधिक नियंत्रण रसिका दुगल 'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 में नीति सिंह की भूमिका निभाने को तैयार गुल पनाग ने फीनिक्स मार्केटसिटी के पावर वूमेंस फिएस्टा का किया उद्घाटन दिल्ली बजट : बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर फोकस, स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ गुड़ी पड़वा के लिए मुग्धा चापेकर ने साझा की योजनाएं 'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख के एक्शन सीन के लिए बनेगा बड़ा सेट जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से सुरक्षित विजय-स्टारर 'लियो' की टीम गूगल ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड के लिए अर्ली एक्सेस लॉन्च किया विदेश व्यापार में युआन पर स्विच करने को तैयार रूस : व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत मियामी ओपन : जिओर्गी ने कानेपी को पछाड़ा, साल के सबसे लंबे मैच की बराबरी की वर्ल्ड कप 2023 पांच अक्टूबर से , फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में : रिपोर्ट भारत में कोविड के 1,134 नए मामले, 5 मौतें दर्ज कंगना ने दिलजीत पर साधा निशाना, कहा खालिस्तानियों का समर्थन करने पर हो सकती है गिरफ्तारी अब यूजर्स खोज परिणामों में विज्ञापन डालेगा इंस्टाग्राम

 

पीएम की उपस्थिति में उत्तराखंड के 12वें सीएम के रुप में पुष्कर सिंह धामी ने ली शपथ

Pushkar Singh Dhami, Bharatiya Janata Party, BJP, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News, BJP Uttarakhand

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

देहरादून , 23 Mar 2022

आज उत्तराखंड के 12वें सीएम का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। पीएम मोदी की उपस्थिति में सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत सभी 8 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। सीएम के बाद मंत्री सतपाल महाराज ने शपथ ली, यानि इस सरकार में भी नंबर 2 की पोजीशान में रहेंगे सतपाल महाराज। वहीं मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने संस्कृत में शपथ ली, वहीं मंत्री गणेश जोशी ने पीएम मोदी और सीएम धामी को सैलूट किया। तो रेखा आर्य ने कुमाउनी परिधान में शपथ ग्रहण की। वहीं इस बार किसी भी मंत्री को राज्य मंत्री या राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नहीं बनाया जा रहा है। सभी आठ मंत्री कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं इसको लेकर सबको जानकारी दे दी गई है। पहली बार मंत्री बन रहे सौरभ बहुगुणा और चंदन रामदास भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं, बाकी पुराने 5 मंत्री पहले से ही कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। धामी कैबिनेट के आठ मंत्रियों ने पीएम के सामने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ ली शपथ।

कैबिनेट मंत्री के रूप में इन्होने ली शपथ

चंदन राम दास

गणेश जोशी

धन सिंह रावत

सतपाल महाराज

सौरभ बहुगुणा

सुबोध उनियाल

रेखा आर्य

प्रेमचंद अग्रवाल

विधायक विशन सिंह चुफल, विधायक बंशीधर भगत को ड्राप किया गया, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भी मंत्री नहीं बनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शपथ ग्रहण समारोह के कार्यक्रम में साधु संतों से मंच पर सबसे पहले आशीर्वाद लिया। वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्री मंच पर मौजूद रहे। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। इसके अलावा गुजरात के मुख्यमंत्री, असम के मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और योगी आदित्यनाथ भी इस शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News , BJP Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD