Thursday, 23 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से हुसैनीवाला स्मारक के मुकम्मल कायाकल्प का ऐलान नरेन्‍द्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (एनसीआईपी) के माध्यम से दावों के वितरण के लिए डिजीक्लेम की शुरूआत की 16,580 फुट ऊंचा शिंकुला दर्रा हल्के वाहनों के लिए खुला ईएसआईसी की बदहाल हालत का मामला पहुंचा केंद्र मंत्री के दरबार ऑलिवर किड्स प्लेवे सकूल के 13वें वार्षिक समारोह में मुख मेहमान सुखविंदर सिंह बिंद्रा का फूलों से स्वागत मुख्यमंत्री द्वारा लोगों को शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करने के लिए आगे आने का न्योता मुझे विश्वास है कि वार्नर किसी समय ओपनिंग में लौटेंगे: मिचेल मार्श त्रिकोणीय फुटबॉल टूर्नामेंट: भारत ने म्यांमार को 1-0 से हराया, कोच स्टिमाक ने कहा.. इससे बड़े अंतर से जीत सकते थे मियामी ओपन: पूर्व चैंपियन एंडी मरे और जान इस्नर पहले दौर में बाहर सीबीसी द्वारा शहीदी दिवस के अवसर पर साईकिल रैली और भाषण प्रतियोगिता आयोजित सलाम शहीदां नू राइड का आयोजन चितकारा यूनिवर्सिटी ने डॉ. आशीष चौधरी को दी आनरेरी डॉक्टोरेट की उपाधि इस हार को नहीं भूलना चाहिए, विश्व कप में फिर से ऑस्ट्रेलिया से भिड़ सकता है भारत : गावस्कर कॉमेडी एक बहुत ही गंभीर व्यवसाय : अश्विनी कालसेकर मैं बीजेपी-आरएसएस से नहीं डरता : राहुल गांधी राहुल गांधी को मानहानि के मुकदमे में फंसाना ठीक नहीं : अरविंद केजरीवाल सीरीज हारने के बावजूद रोहित ने भारत की आक्रामक शैली का समर्थन किया अमेरिका में हाईवे कार दुर्घटना में छह लोगों की मौत इमरान खान ने किया हत्या की एक और साजिश का दावा राहुल गांधी से डरती है यह सरकार : अधीर रंजन चौधरी आईपीएल में खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेजमेंट फ्रैंचाइजियों पर निर्भर है: रोहित

 

कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से गांव हुक्कड़ा में खेत दिवस का आयोजन

Agriculture

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 11 Mar 2022

कृषि विज्ञान केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर(प्रशिक्षण )डा. मनिंदर सिंह बौंस ने बताया कि केंद्र की ओर से धान की पराली प्रबंधन संबंधी गांव हुक्कड़ां में धान की कटाई सुपर एस.एम.एस. कंबाइन से करवाने के बाद सुपर सीडर से गेहंू की बिजाई की सफल काश्त संबंधी खेत दिवस का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र होशियारपुर की ओर से अभियान के रुप में जोर दिया जा रहा है कि किसान धान की पराली को न जलाएं व उपलब्ध मशीनरी व तकनीकों के माध्यम से इसका योग्य प्रबंधन कर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाएं। इस कड़ी में कृषि विज्ञान केंद्र  होशियारपुर की ओर से किसानों के खेतों में धान की पराली प्रबंधन के लिए रबी 2021-22 के दौरान प्रदर्शनियां भी लगाई गई थी।डा. मनिंदर सिंह बौंस ने खेत दिवस पर पहुंच किसानों का स्वागत करते हुए केंद्र की ओर से किसानी के प्रति सेवाओं के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस केंद्र की ओर से धान की पराली  प्रबंधन के लिए अभियान के रुप में जागरुकता व प्रशिक्षण कैंप लगाए गए हैं व पराली में मौजूद अलग-अलग तत्वों की महत्ता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

उन्होंने रबी की फसलों के सर्वपक्षीय कीट  प्रबंध व गर्मी की ऋतु की मूंगी व माह की काश्त के बारे में प्रकाश डाला। सहायक प्रोफेसर(कृषि इंजीनियरिंग) इंजीनियर अजैब सिंह ने किसानों को खेती मशीनरी के माध्यम से धान की पराली प्रबंधन के बारे में तकनीकी जानकारी सांझी की व इस बात पर जोर दिया कि मशीनरी के सुचारु प्रयोग के माध्यम से धान की पराली को संभाले। उन्होंने गेहूं की कटाई के दौरान ध्यान देने योग्य जरुरी नुकते व अनाज संभालने के बारे में बताया। प्रोग्राम सहायक श्रीमती सुनीता की ओर से मिट्टी परख की महत्ता व मिट्टी परख के लिए नमूने लेने की विधि के बारे में बताया। गांव हुक्कड़ां के प्रगतिशील किसान सतिंदर सिंह ने सुपर सीडर के प्रयोग के माध्यम से पराली प्रबंधन करने संबंधी अपने सफल तर्जुबे सांझे किए व उपस्थित किसानों को धान की पराली प्रबंधन के लिए सुपर सीडर की कारगुजारी के बारे में दर्शाया।इस मौके पर सरपंच मास्टर मोहन सिंह, पंच श्रीमती रतन कौर, हुक्कड़ा बहुउद्देशीय सहकारी सोसायटी के प्रधान श्री कुलविंदर सिंह, सचिव श्री बलकार सिंह, श्री तरलोचन सिंह व गांव हुक्कड़ां के अन्य किसान उपस्थित थे। उपस्थित किसानों को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की खरीफ की फसलों की काश्त  संबंधी सिफारिश के लिए किताब व घरेलू बगीची के लिए गर्मियों की सब्जियों की बीज किटें दी गई। अंत में गांव हुक्कड़ा के सरपंच मास्टर मोहन सिंह ने आए किसानों का धन्यवाद किया व पराली प्रबंधन के संदेश को अन्य किसानों तक पहुंचाने का भरोसा भी दिया।

 

Tags: Agriculture

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD