Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

भगवंत मान ने की राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात, आप सरकार बनाने का दावा किया पेश

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Banwari Lal Purohit, Banwarilal Purohit, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 12 Mar 2022

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को यहां राजभवन में राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह 16 मार्च को पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। इससे पहले मान को शुक्रवार को यहां के पास मोहाली में पार्टी विधायकों की बैठक में आप विधायक दल का नेता चुना गया था। आप ने 117 में से 92 सीटें जीतकर राज्य में शानदार जीत हासिल की थी। मान ने धूरी से 58,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की। मान ने नवनिर्वाचित पार्टी विधायकों को अपने निर्देश में कहा कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में अधिक से अधिक समय बिताएं, न कि राजधानी चंडीगढ़ में और कैबिनेट बर्थ के लिए लालसा न करें। मान के हवाले से एक नेता ने कहा, "हमें उन सभी जगहों के लिए काम करना होगा जहां हम वोट मांगने गए थे। सभी विधायकों को उन क्षेत्रों में काम करना चाहिए जहां से वे चुने गए हैं, न कि केवल चंडीगढ़ में रहें।" प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद, मान ने घोषणा की है कि नया मंत्रिमंडल राजभवन में शपथ ना लेते हुए शहीद भगत सिंह नगर जिले के स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में पद की शपथ लेगा। मान, जो भगत सिंह के ट्रेडमार्क 'बसंती' (पीली) पगड़ी पहनते हैं, उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी सरकारी कार्यालय मुख्यमंत्री की तस्वीरें नहीं लगाएगा। इसके बजाय, भगत सिंह और बी.आर. अम्बेडकर को सभी सरकारी कार्यालयों की दीवारों पर लगाया जाएगा।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Banwari Lal Purohit , Banwarilal Purohit , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD