Monday, 27 March 2023

 

 

खास खबरें राहुल गांधी सपने में भी सावरकर नहीं हो सकते : अनुराग ठाकुर बीसीसीआई वार्षिक अनुबंध : रवींद्र जडेजा ए प्लस श्रेणी में हुए पदोन्नत व्हाट्सएप एंड्रॉइड पर नए 'ऑडियो चैट' फीचर पर काम कर रहा स्विस ओपन: सात्विकसैराज रन्किरेड्डी-चिराग शेट्टी ने पुरुष युगल खिताब जीता विराट के साथ बल्लेबाजी करना शानदार था, मुझे खेल के प्रति उनका जूनून पसंद है: क्रिस गेल मैं और बघेल दोनों ओबीसी हैं और कांग्रेस ने हमें सीएम बनाया है : अशोक गहलोत कर्नाटक में अमित शाह ने कांग्रेस, बीआरएस पर साधा निशाना सुरेश रैना, हरभजन सिंह और शांतकुमारन श्रीसंत ने ऋषभ पंत से मुलाकात की सरकार चार साल में हवाईअड्डों की संख्या 200 से अधिक करने की दिशा में काम कर रही : ज्योतिरादित्य सिंधिया मियामी ओपन: एलेना रिबाकिना मैच अंक बचाकर चौथे दौर में ऋषभ पंत को उबरने के लिए अपना समय लेना चाहिए : सौरव गांगुली राजघाट पर सत्याग्रह में प्रियंका गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना यूरो 2024 क्वालीफायर्स : स्पेन ने नॉर्वे को हराया, वेल्स ने क्रोएशिया को रोका पीएम नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में नारी शक्ति को किया सलाम क्या आईपीएल 2023 में सीएसके के महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी साल होगा? भारत का उत्तर पूर्व अब सर्वागीण विकास के लिए जाना जाता है : नरेंद्र मोदी अमेरिका में चॉकलेट फैक्ट्री में धमाके में पांच की मौत राम चरण ने आरसी15 के सेट पर कियारा आडवाणी के साथ बर्थडे केक काटा मेगा स्टार बिग बी ने हेल्थ अपडेट साझा किया राहुल गांधी ने अपना ट्विटर बायो बदला, लिखा 'अयोग्य सांसद' इंडोनेशिया में भूस्खलन में दो की मौत

 

मायावती बोली, 'मुस्लिम समाज ने बसपा से ज्यादा सपा पर भरोसा कर की बड़ी भूल'

Mayawati, Lucknow, Uttar Pradesh, BSP, Bahujan Samaj Party

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 11 Mar 2022

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद पहली बार मीडिया के सामने आयी और कहा कि मुस्लिम समाज बसपा के साथ तो लगा रहा लेकिन इनका पूरा वोट भाजपा को हराने के लिए समाजवादी पार्टी की तरफ शिफ्ट कर गया। बसपा को इसी की सजा मिली। भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज ने बार-बार आजमाई पार्टी बसपा से ज्यादा सपा पर भरोसा करने की बड़ी भारी भूल की है। विधानसभा चुनाव के नतीजों पर बात करने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को मीडिया के सामने आई। चुनाव में मिली भाजपा की जीत और बसपा, कांग्रेस की हार पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा और सपा पर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को सपा के गुंडाराज से बचने के लिए एकतरफा वोट दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज बसपा के साथ तो लगा रहा परन्तु इनका पूरा वोट समाजवादी पार्टी की तरफ शिफ्ट कर गया। इससे बसपा को भारी नुकसान हुआ। मायावती ने पार्टी कार्यकताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की उम्मीद के विपरीत जो नतीजे आए हैं उससे बुरा और क्या हो सकता है?. लेकिन इससे घबराकर और निराश होकर पार्टी के लोगों को टूटना नहीं है। उसके सही कारणों को समझकर और सबक सीखकर हमें अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना है और आगे चलकर सत्ता में जरूर आना है।

उन्होंने कहा कि सपा ने यह प्रचारित किया कि बसपा भाजपा की बी-टीम है। बसपा, सपा के मुकाबले से कम मजबूती से चुनाव लड़ रही है। जबकि सच इसके विपरित है। कहा कि बसपा की भाजपा से लड़ाई राजनीतिक के साथ-साथ सैद्धान्तिक भी है। अगर मुस्लिमों का वोट एकतरफा सपा में नहीं जाता तो यूपी का चुनाव परिणााम ऐसा नहीं होता है। ऐसा करने वाले लोग समय बीतने के बाद पछताएंगे। बसपा मुखिया ने कहा कि यदि मुस्लिम वोट भी दलित वोटों के साथ मिल जाता, तो पश्चिम बंगाल जैसा चमत्कार हो सकता था। भाजपा फिर से सत्ता में वापस आ गई। यदि त्रिकोणीय संघर्ष हुआ होता, तो भाजपा को आने से रोका जा सकता। मायावती ने कहा कि हर बार की तरह ही दलित वोट बैंक हर बार की तरह ही इस बार भी बसपा के साथ पूरी तरह बना रहा। मैं उनकी जितनी भी तारीफ करूं, वह कम है। हमें बाबा साहब के कारवां को न रुकने देना है, न झुकने देना है। बुरा वक्त खत्म होने वाला है। क्योंकि यूपी में जो नतीजा आया है, उससे बुरा और क्या हो सकता है। लेकिन फिर भी हमें हताश नहीं होना है।

 

Tags: Mayawati , Lucknow , Uttar Pradesh , BSP , Bahujan Samaj Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD