Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

मैं भगत सिंह का चेला हूं : अरविंद केजरीवाल

अंग्रेजों ने भगत सिंह को आतंकवादी कहा था, ये भ्रष्टाचारी मुझे आतंकवादी कह रहे हैं : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Bathinda
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भठिंडा , 18 Feb 2022

आम आदमी पार्टी(आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सभी विरोधी पार्टियों पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि अकाली-कांग्रेस और भाजपा तीनों पार्टियां आम आदमी पार्टी को हराने के लिए इक_ी हो गई है और मिलकर हमारे खिलाफ साजिशें रच रही है। एक सोची समझी रणनीति के तहत सभी भ्रष्टाचारी लोग इक्क्ठे होकर मुझे आतंकवादी कह रहे हैं।केजरीवाल ने कहा कि अंग्रेजों ने भगत सिंह को आतंकवादी कहा था, क्योंकि वे भगत सिंह से खौफ खाते थे। ये भ्रष्टाचारीयों को भी अपनी लूट और भ्रष्टाचार की दुकान बंद होने का डर है, इसीलिए सब मिलकर मुझे आतंकवादी बता रहे हैं। केजरीवाल ने खुद को स्वीट आतंकवादी की संज्ञा दी और कहा कि मैं दुनिया का पहला ऐसा आतंकवादी हूं, जिसने लोगों के लिए अच्छे स्कूल बनवाए, अच्छे अस्पताल बनवाए और बिजली-पानी की हालत ठीक की।शुक्रवार को भठिंडा में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि सभी पार्टियां हमारा विरोध इसलिए कर रही है, क्योंकि पंजाब के लोगों के लिए अच्छे स्कूल और अस्पताल बनावाने की बात कर रहे हैं। लोगों को अच्छी शिक्षा और अच्छी चिकित्सा सुविधाएं देने की बात कर रहे हैं। 

आमलोगों को मुफ्त बिजली-पानी और मुफ्त ईलाज की व्यवस्था करने की बात कर रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक और पिंड क्लीनिक बनाने की बात कर रहे हैं। नौजवानों को नशे के चंगुल से निकालकर रोजगार देने की बात कर रहे हैं। किसानों की हालत सुधारने और समय पर फसलों का भुगतान करने की बात कर रहे हैं। हम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर महीने 1000 रु देने की बात कर रहे है और पंजाब से भ्रष्टाचार एवं माफिया खत्म करने की बात कर रहे हैं। वहीं अकाली-कांग्रेस और भाजपा सिर्फ हमें हराने की बात करती है। दरअसल इन पार्टियों के पास वोट मांगने के लिए कोई मुद्दे नहीं बचे हैं। इनको सिर्फ इतना ही दिखता है कि किसी भी तरह सरकार बनाएं और कैसे जनता के टैक्स के पैसों को लूटें। अब इनलोगों की लूट खत्म होने वाली है। इसीलिए येलोग बौखलाकर हमारे खिलाफ इक्क्ठे हो गए हैं।केजरीवाल ने कहा कि पिछले 70 सालों में इन भ्रष्ट पार्टियों ने मिलकर पंजाब को लूटा  और पंजाब पर तीन लाख करोड़ का कर्ज चढ़ा दिया। केजरीवाल ने सवाल उठाया कि जब इन लोगों ने पंजाब में न अच्छे स्कूल बनवाए, न अच्छे अस्पताल बनवाए, न बिजली ठीक की, न कृषि की हालत सुधारी और न ही लोगों को रोजगार दिए, तो पंजाब पर चढ़े 3 लाख करोड़ का कर्ज कहां गया? दरअसल यह सारा पैसा इन पार्टियों के भ्रष्ट नेताओं के विदेशी बैंको के खाते में जमा हुए। 

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोग इन भ्रष्ट पार्टियों और नेताओं से तंग आ चुके हैं। पहले लोगों के पास अच्छा विकल्प नहीं था, इसलिए वे बारी-बारी से अकाली-भाजपा और कांग्रेस को वोट देकर धोखा खाते थें। इस बार पंजाब के लोगों को आम आदमी पार्टी और भगवंत मान के रुप में ईमानदार विकल्प मिल गया है। लोगों के बीच माहौल देखकर सभी पार्टियां घबरा गई है। इन्हें डर है कि अगर पंजाब में इस बार आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई तो इनकी सरकारी लूट का धंधा हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। इसीलिए ये सब मिलकर मुझे और भगवंत मान को गालियां दे रहे हैं। चन्नी सुखबीर बादल को कुछ नहीं बोलते। सुखबीर बादल भी चन्नी और भाजपा को कुछ नहीं कहते। प्रधानमंत्री मोदी और प्रियंका गांधी भी सिर्फ मुझे और भगवंत मान को गालियां दे रहे हैं। सब मिलकर किसी भी तरह भगवंत मान को पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से रोकना चाहते हैं, क्योंकि भगवंत मान ईमानदार आदमी है। अगर वह मुख्यमंत्री बन गया तो इनकी सारी लूट और भ्रष्टाचार का पर्दाफाश कर देगा।केजरीवाल ने पंजाब के लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी रिवाइती पार्टियां हमारी ईमानदार राजनीति को हराने के लिए इक्क्ठे हो गई है, अब आप भी इनकी लूट और भ्रष्टाचार की राजनीति को हराने के लिए इक्क्ठे हो जाओ। इस बार कांग्रेस-अकाली-भाजपा के भ्रष्ट सिस्टम को हराना है और आम आदमी पार्टी की ईमानदार सरकार बनाकर सिस्टम को साफ करना है। इस बार हमें पंजाब को बचाने लिए वोट करना है। अपने बच्चों के अच्छे भविष्य के लिए वोट करना है। पंजाब से भ्रष्टाचार और माफिया खत्म करने के लिए वोट करना है।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Bathinda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD