Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें जींद में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तिरंगा यात्रा स्मार्ट राशन डीपू जल्द शुरू किये जाएं : लाल चंद कटारूचक्क केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया

 

संत निरंकारी मिशन द्वारा आयोजित ‘रक्तदान शिविर में 98 निरंकारी रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

Nirankari, Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj, Sant Nirankari charitable Foundation, Sant Nirankari Mission, Blood Camp, Blood donation camp, Manimajra

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मनीमाजरा , 06 Feb 2022

सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के पावन आशीर्वाद द्वारा ब्रांच मनीमाजरा के संत निरंकारी सत्संग भवन मौलीजांगरा रोड़  मनीमाजरा (चण्डीगढ) में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (संत निरंकारी मिशन का सामाजिक विभाग) द्वारा 21 वां  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सन्त निरंकारी मिशन के 98 श्रद्धालु भक्तों एवं सेवादारों द्वारा निःस्वार्थ भाव से रक्तदान किया गया।इस शिविर का उद्घाटन  पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चण्डीगढ के जस्टिस संत प्रकाश जी ने अपने कर कमलों द्वारा किया।उन्होंने रक्तदाताओं द्वारा जनकल्याण के लिए की गई उनकी सच्ची सेवा की प्रशंसा की व उन्हें मानवता की सेवा के लिए सदैव तैयार रहने के लिए प्रोत्साहित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि  कोरोना महामारी व नये ओमीक्रोन वेरिरेंट की विषम परिस्थिति में भी संत निरंकारी मिशन द्वारा दूसरों के लिए जीवन जीकर जनकल्याण के लिए निःस्वार्थ भाव से सेवाएं दी जा रही है।रक्तदान शिविर  थैलेसीमिया और कैंसर के मरीजों तथा गर्भवती महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहे है। 

चंडीगढ़ ज़ोन के जोनल इंचार्ज ने जस्टिस संत प्रकाश जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सन्त निरंकारी मिशन द्वारा प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन दिल्ली में वर्ष 1986 के नवम्बर माह में, वार्षिक निरंकारी सन्त समागम के अवसर पर किया गया।  बाबा हरदेव सिंह जी ने इस शिविर का उद्घाटन किया और मानवता को यह संदेश दिया कि “रक्त नालियों में नहीं नाड़ियों में बहना चाहिए।” संत निरंकारी मिशन के सेवादार इस संदेश को चरितार्थ करते हुए दिन रात मानवमात्र की सेवा में तत्पर है।संत निरंकारी मिशन द्वारा जनहित की भलाई हेतु समय-समय पर अनेक सेवाएं की जाती हैं जिससे कि समाज का समुचित विकास हो सके। जिनमें मुख्यतः स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, निःशुल्क चिकित्सा परामर्श केन्द्र, निःशुल्क नेत्र शिविर, प्राकृतिक आपदाओं में जरूरतमंदों की सहायता तथा कोरोना महामारी के दौरान कोविड केयर केन्द्र  इत्यादि। इन सभी सेवाओं के लिए मिशन को राज्य सरकारों द्वारा समय-समय पर सराहा एवं सम्मानित भी किया गया है।रक्त एकत्रित करने हेतु जी.एम.सी.एच., सैक्टर 32 और जी.एम.सी.एच. सैक्टर 16  चंडीगढ के ब्लड बैंक की 12 सदस्यीय टीम वहां उपस्थित हुई।मनीमाजरा सेवादल के संचालक  श्री पन्ना लाल जी ने जस्टिस संत प्रकाश , संयोजक,  क्षेत्रीय संचालक, मौली जागरां से पार्षद मनोज सोनकर सहित डॉक्टर एवं उनकी टीम का तथा रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

Tags: Nirankari , Satguru Mata Sudiksha ji Maharaj , Sant Nirankari charitable Foundation , Sant Nirankari Mission , Blood Camp , Blood donation camp , Manimajra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD