Friday, 31 March 2023

 

 

खास खबरें ‘‘परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार’’ का वीरवार को 33वां दिन आईपीएल 2023: संजय मांजरेकर को उम्मीद..गुजरात टाइटंस पिछले सत्र का आत्मविश्वास आगे लेकर जाएंगे श्रेयस अय्यर ने एनसीए में रिपोर्ट किया आईपीएल 2023 : शुरूआती चरण में चूके हेजलवुड, आरसीबी के पहले मैच के लिए ग्लेन मैक्सवेल पर संदेह मियामी ओपन: सोराना कर्स्टी ने आर्यना सबालेंका को किया अपसेट, पहली बार डब्लूटीए 1000 सेमीफाइनल में 'मैदान' का टीजर हुआ रिलीज, भारतीय फुटबॉल के 'स्वर्ण युग' की कहानी व्यापार में सुगमता के लिए प्रदेश में स्थापित होगा निवेश ब्यूरो: सुखविंदर सिंह सुक्खू रोहित शर्मा जो कहना चाहते थे उसे कहने से वह नहीं डरते : अनिल कुंबले ट्विटर ने फ्री, बेसिक, एंटरप्राइज टियर के साथ नया एपीआई लॉन्च किया 'पोन्नियिन सेलवन 2' : मणिरत्नन की ग्रैंड फिल्म का ट्रेलर रिलीज मियामी ओपन : कार्लोस अल्काराज-टेलर फ्रिट्ज, पेट्रा क्वितोवा-एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा क्वार्टर फाइनल बारिश के कारण पुनर्निर्धारित मानहानि मामला : पटना की अदालत ने राहुल गांधी को 12 अप्रैल को किया तलब आईपीएल 2023 : नवनियुक्त उप-कप्तान अक्षर पटेल आईपीएल 2023 सीजन में अपनी नई भूमिका निभाने को लेकर उत्साहित स्पेन मास्टर्स: सिंधु, श्रीकांत, प्रणीत दूसरे दौर में, सात्विक-चिराग ने मैच छोड़ा फिलीपीन नौका में आग लगने से 10 लोगों की मौत, 230 को बचाया गया गूगल ने कहा, बार्ड के लिए नहीं की चैटजीपीटी की नकल अपने बिंग चैट में विज्ञापन ला रहा माइक्रोसॉफ्ट सीरिया में आंधी से सात की मौत लियाम लिविंगस्टोन आईपीएल 2023 में पंजाब किंग्स का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे : रिपोर्ट मोरक्को में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत, 27 घायल मिकी आर्थर बनेंगे पाकिस्तान के सलाहकार टीम निदेशक, मोर्न मोर्कल गेंदबाजी कोच

 

कांग्रेस व अकालियों में लगी भाजपा में शामिल होने की होड़ : सुखविंदर सिंह गोल्डी

खरड़ में कांग्रेस नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

BJP, Sukhwinder Singh Goldy, Kharar, Kharar News

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

खरड़ , 17 Jan 2022

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं में भाजपा में शामिल होने को लेकर होड़ लग गई है। यह इस बात का प्रमाण है कि पंजाब में अगली सरकार भरतीय जनता पार्टी की होगी।खरड़ स्थित कार्यालय में मंडल अध्यक्ष पवन मनोचा के प्रयासों से इलाके के कई कांग्रेसी नेताओं को भाजपा में शामिल करने के बाद वह एकत्र लोगों से रूबरू थे। आज यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान समाज सेवी विकास गुप्ता, मीनू शर्मा, अनुराग, वीना राजपूत समेत कई प्रतिनिधियों ने भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया।

सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि आज पंजाब का राजनीतिक माहौल पूरी तरह से बदल चुका है। आज सभी राजनीतिक दलों में खलबली मच गई है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पेश किए गए नया पंजाब के मॉडल को पंजाब वासियों ने स्वीकार कर लिया है। गोल्डी ने भाजपा में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा में उन्हें उचित मान-सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस व अकाली दल के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल होंगे। जिससे भाजपा को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं रोपड़ जिला के सह चुनाव प्रभारी राकेश वर्मा,रामगोपाल, उद्योग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रोहित मिश्रा समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

 

Tags: BJP , Sukhwinder Singh Goldy , Kharar , Kharar News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD