Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन संजय टंडन ने शहर में रामनवमी पर आयोजित शोभायात्रा को हरी झंडी दिखा कर की शुरुआत Reconnaissance-2024'' एक उच्च नोट पर समाप्त हुआ पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ में भव्य समारोह के साथ स्पेक्ट्रम 2.0 का उद्घाटन किया गया विजीलैंस ब्यूरो ने पटवारी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा चंडीगढ़ में इंडिया अलायंस की होगी ऐतिहासिक जीत: डॉ. एस.एस आहलूवालिया सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल के नेतृत्व में संत समाज ने पंजाब की राजनैतिक पार्टियों के सामने रखा पर्यावरण का एजेंडा टाइगर श्रॉफ ने एक्शन और स्वैग संग फिल्म "बड़े मियां छोटे मियां" में लगाया है कॉमेडी का तड़का, एक्टर का नया साइड देख दर्शकों में मच गई है खलबली जेल में केजरीवाल से मिल भावुक हुए भगवंत मान, बोले- मुख्यमंत्री के साथ हो रहा आतंकवादियों जैसा सलूक परनीत कौर ने जारी किया बीजेपी का संकल्प पत्र

 

चंडीगढ़ में बसता है मिनी भारत : नित्यानंद राय

गृह राज्य मंत्री ने भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट

Nityanand Rai, BJP, Bharatiya Janata Party, BJP Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Dec 2021

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने चंडीगढ़ को मिनी भारत की संज्ञा देते हुए कहा है कि इस शहर में देश के प्रत्येक राज्य के लोग बसते हैं। जिन्हें भाजपा ने न केवल मान सम्मान दिया है बल्कि सरकार की योजनाओं का लाभ भी पहुंचाने का प्रयास किया है।नित्यानंद राय रविवार को चंडीगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उन्होंने वार्ड नंब बीस से पार्टी प्रत्याशी देवी सिंह के समर्थन में बहलाना में, वार्ड नंबर 19 से पार्टी प्रत्याशी योगिता विक्की शेरा के समर्थन में राम दरबार कालोनी तथा वार्ड नंबर 32 से जसमनप्रीत सिंह के समर्थन में सैक्टर-51 में जनसभा को संबोधित किया।नित्यानंद ने कहा कि यह चुनाव राजनीतिक मुद्दों के लिए व्यक्तिगत संबंधों का भी चुनाव है। क्योंकि यहां दूर-दराज से आकर बसे लोगों ने हमेशा आपसी भाईचारे का संदेश दिया है। 

कोरोना काल में जब देश के अस्पतालों में भीड़ की खबरें आ रही थी तो चंडीगढ़ ने न केवल अपनी जरूरतों को पूरा किया बल्कि दिल्ली तक के लोग भी यहां इलाज के लिए आए।उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ शहर पूर्वांचलियों के बलबूते पर ही बना है। शहर की बड़ी-बड़ी इमारतों के बनाने में पूर्वांचलियों की मेहनत का पसीना बहा है। सही मायने में चंडीगढ़ की नींव पूर्वांचली ही हैं।गृहराज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा इस भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास किया है। इस चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए नित्यानंद राय ने कहा कि शहर वासी विकास के नाम पर भाजपा को वोट दें। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद, पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, कार्यक्रम प्रभारी अमित जिंदल, वार्ड अध्यक्ष विनोद कुमार चौहान, बजिंदर सूद, तजिंदर हुंदल, प्रदीप शर्मा, राजिंदर जोशल समेत कई नेता मौजूद थे।

 

Tags: Nityanand Rai , BJP , Bharatiya Janata Party , BJP Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD