Tuesday, 14 May 2024

 

 

खास खबरें युवा शक्ति का इस्तेमाल चुनाव अभियान में कैसे होगा, डा.सरोज पांडेय ने तैयार किया रोडमैप उन दलबदलुओं पर विश्वास न करें जिन्होने अपनी ही मां पार्टियों को धोखा दिया: सुखबीर सिंह बादल गुरु घर नतमस्तक हो औजला ने भरा नामांकन तरसेम सिंह डीसी की घर वापसी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नवांशहर में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार मनीष तिवारी की रामदरबार पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश कांग्रेस के उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला ने श्री आनंदपुर साहिब सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया पंजाब की लोकसभा रेस में आप निकली सबसे आगे, आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में कई बड़े दिग्गज नेता हुए पार्टी में शामिल पटियाला दा भरोसा परनीत कौर", नामांकन भरने के बाद रोड शो के जरिए विशाल शक्ति प्रदर्शन हरसिमरत कौर बादल ने बठिंडा से नामांकन पत्र दाखिल किया विरोधियों के पास उपलब्धियां के नाम पर गिनाने को कुछ नहीं : एन के शर्मा शराब के शौक़ीन मान की पंजाब में नशे खत्म करने की कभी नियत नहीं थी : डॉ. सुभाष शर्मा पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना संसदीय सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया मीत हेयर द्वारा दायर किए गए कागजात, संगरूर के विकास एजेंडे को आगे बढ़ाया गया पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रसिद्ध पंजाबी कवि सुरजीत पातर की अर्थी को दिया कंधा सुक्खू की फिल्म अभी बाकी, 2027 में आएगा पार्ट-टू : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस को मिली बड़ी मजबूती; बैंस ब्रदर्स पार्टी में शामिल कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया समावेशी विकास की प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ रहा अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का चुनाव प्रचार देश के बेहतरीन साल थे मनमोहन सिंह की सरकार में : हरीश चौधरी पंजाब और दिल्ली की तरह अब केंद्र में भी गारंटी पूरे करेगी आम आदमी पार्टी : मीत हेयर

 

अकाली-भाजपा सरकार की कारगुज़ारी और मोदी के पक्ष में हवा स्वरूप पंजाब में मुकाबला एक तरफा -सुखबीर सिंह बादल

विकास, शांति और भाईचारक सांझ के लिए वोट करेगा पंजाब,पंजाब के अतिरिक्त अन्य राज्य के परिणाम शत् प्रतिशत नही आयेंगे

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज (अजय पाहवा)

लुधियाना , 17 Apr 2014

शिरोमणि अकाली दल के प्रधान और उपमु यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने आज यहां कहा कि गत् 7 वर्षो के दौरान शिरोमणि अकाली दल -भाजपा सरकार द्वारा दिखाई गई कारगुज़ारी और देश में एन डी ए के प्रधान मंत्री के उमीदवार श्री मोदी के पक्ष में चल रही हवा स्वरूप 16वीं लोकसभा चुनावों के लिए पंजाब में मुकाबला एक तरफा हो गया है। उन्होंने कहा कि अकाली -भाजपा गठजोड़ सभी की सभी 13 सीटों पर रिकार्ड विजय प्राप्त करेगा और पंजाब के अतिरिक्त किसी भी अन्य राज्य के परिणाम शत् प्रतिशत आने की संभावना नही है। शिरोमणि अकाली दल-भाजपा के लुधियाना से उ मीदवार स. मनप्रीत सिंह इयाली के पक्ष में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों के प्रशनों के उत्तर देते हुए स. बादल ने कहा कि पंजाब भर में चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने गठजोड़ के पक्ष में चल रही आंधी को समीप से देखा है। उन्होंने कहा कि वह इन लोकसभा चुनावों को लोगों का प्रतिक्रम जानने के लिए प्रयोग कर रहें हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी गठजोड़ सामने कहीं भी नही टिक रही। स. बादल ने कहा कि इस दौरान उनको खुशी हुई है कि राज्य के लोग अकाली-भाजपा द्वारा आरंभ अपनाई गई विकास और जनपक्षीय नीतियों से प्रसन्न हैं। 

उन्होंने कहा कि कुछलोगों को थोड़ी बहुत शिकायतें भी हैं परंतु वह लोग भी पूरी तरह आशावादी हैं कि केंद्र में एन डी ए की सरकार बनते ही पंजाब सरकार उनकी यह मुश्किलें भी हल कर देगी। स. बादल ने कहा कि एन डी ए के प्रधानमंत्री के उ मीदवार श्री नरेंद्र मोदी को पहले ही विभिन्न चुनाव सर्वेक्षण चैंपियन घोषित कर चुके हैं और यह भी स्पष्ट कर चुके हैं कि देश में अगली सरकार एन डी ए की बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार विकास के एजेंडे पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है और यह बात भी इस एजेंडे के पक्ष में ही जाती है कि श्री मोदी को विकास पुरूष के तौर पर जाना जाता है।बादल ने कहा कि 'पंजाब के लोगों ने गत् 7 वर्षो के दौरान देखा है कि किस प्रकार पंजाब की अकाली-भाजपा सरकार ने कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पक्षपाती और सौतेले व्यवहार के बावजूद राज्य में समूचे विकास को यकीनी बनाया है। वह यह भी जानते हैं कि श्री नरेंद्र मोदी के मु यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल से गहरे संबंध हैं और गुज़रात के मु यमंत्री बनने से पूर्व पांच वर्ष भाजपा के पंजाब मामलों के प्रभारी होने के नाते श्री मोदी के मन में पंजाब के प्रति बहुत प्रेम और दर्द है। 

मोदी ही देश और पंजाब के उजव्वल भविष्य की इकलौती उ मीद हैं। इसलिए इन दो मुद्दों की बदौलत गठजोड़ के लिए लोकसभा चुनावों में 13 की 13 सीटों पर जीत दर्ज करना बहुत आसान है। कांग्रेस पार्टी को अकाली-भाजपा गठजोड़ के  सामने कोई चुनौती ना बताते हुए स. बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की घटिया राजनीति, नाकारत्मक पक्षीय प्रापोगंडे  और तबाह करने वाले नारों को पंजाब बार-बार लगातार नकार चुका है और इन लोकसभा चुनावों द्वारा अब कांग्रेस के ताबूत में अंतिम कील ठोकी जा रही है। स. बादल ने कहा कि दूसरी तरफ राज्य के लोगों द्वारा गठजोड़ की विकास, शांति और भाई चारक सांझ वाली नीतियों को भरपूर समर्थन दिया जा रहा है। इस अवसर पर एक अन्य प्रशन क ा जवाब देते हुए स. बादल ने कहा कि स. मनप्रीत सिंह बादल को अपनी होने जा रही शर्मनाक पराजय का अनुमान हो गया है इसलिए वह भविष्य की नामौशी से बचने के लिए नित्य नये बहाने बना रहें हैं। स. बादल ने कहा कि वह ऐसे नेता संबंधी अधिक नही बोलना चाहिए जिसने ना केवल अपने सियासी पिता की पीठ में छुरा घौंपा बल्कि उसपर विशवास करने वाले लोगों से भी दगा किया हो। स. बादल ने कहा कि मनप्रीत झूठ का पुलंदा है। वह अब उस कागज़ी शेर से अधिक नही जो गुमराहकुन बयान देकर आये दिन समाचारों में बना रहना चाहता हो।

इस पश्चात स. बादल ने आज स. मनप्रीत सिंह इयाली के पक्ष में शहर में लड़ीवार कई रैलियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में स. बादल ने लुधियाना के मतदाताओं को नवयुवक एवं मेहनतकश उ मीदवार स. मनप्रीत सिंह इयाली को वोट देकर बड़े अंतर से सफल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब तक सभी सर्वेक्षणों अनुसार यह स्पष्ट हो चुका है कि केंद्र में एन डी ए की सरकार बनने जा रही है इसलिए लुधियाना के मतदाताओं को चाहिए कि वह स. इयाली को सफल करें ताकि एन डी ए की सरकार द्वारा इस क्षेत्र का अधिक से अधिक विकास यकीनी बनाया जा सके।

 

Tags: sukhbir , sukhbir singh badal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD