Wednesday, 07 June 2023

 

 

खास खबरें ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने 134 कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने गांव बूथगढ़ में 82 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत प्लास्टिक कम करो, पर्यावरण बचाओ थीम के तहत पर्यावरण दिवस मनाया गया पंजाब सरकार द्वारा रेत/बजरी को सस्ते भाव पर यकीनी बनाने के लिए 34 माइनिंग कलस्टर जल्द किये जाएंगे लोगों को समर्पित कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने हलका खरड़ के गाँवों को विकास कामों के लिए 83 लाख रुपए की ग्रांटें की जारी नई खेल नीति पंजाब में खेल संस्कृति के पुनरूद्धार को बढ़ावा देगी : मीत हेयर परिवहन मंत्री द्वारा मिनी और बड़े प्राईवेट बस ऑपरेटरों के साथ मीटिंग, टाईम-टेबल की कमियां जल्द दूर करने का भरोसा योगी आयुर्वेद द्वारा रक्तदान कैम्प आयुर्वेद कैंप व लंगर आयोजित मोटे अनाज को बढ़ावा देने में योगदान दें कृषि विश्वविद्यालय: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय इंडियन स्पाइडर मैन (माइल मोरालेस) उर्फ कौस्तुव घोष ने 'अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स' के हिंदी डब वर्जन से सब को किया चकित मीलट अभियान को आगे बढ़ाने में कृषि विवि का योगदान महत्वपूर्णः शिव प्रताप शुक्ल राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने किया कृषि विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा परिसर का दौरा ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब राज्य ज़िला दफ़्तर कर्मचारी यूनियन के साथ मीटिंग हिमाचल के लोगों का देवी-देवताओं पर अटूट विश्वास : शिव प्रताप शुक्ल मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य भर में सांस्कृतिक मेलों की लड़ी करवाने को मंजूरी प्रदूषण समस्या के समाधान का हिस्सा बनें: डा.आशा पंजाब देगा 10 हज़ार नौकरियां, प्लेसमेंट मुहिम बुधवार को आबकारी विभाग ने गुंडागर्दी पर उतरने वाले परचून लायसेंसधारकों पर शिकंजा कसा सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थाएं स्कॉलरशिप न आने के कारण किसी भी विद्यार्थी को पेपर में बैठने से न रोकें : हरजोत सिंह बैंस प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित होगा इथेनॉल प्लांट: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

 

राज्यपाल पंजाब बनवारी लाल पुरोहित तख़्त श्री केसगढ़ साहिब हुए नतमसतक

खालसे की जन्म स्थली के दर्शन करके मन की पुराना इच्छा पूरी हुई -बनवारी लाल पुरोहित

Banwari Lal Purohit, Banwarilal Purohit, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan, Sri Anandpur Sahib, Takht Sri Kesgarh Sahib

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्री आनंदपुर साहिब , 26 Nov 2021

पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित आज तख़्त श्री केसगढ़ साहिब नतमस्तक हुए। जहाँ उन्होंने माथा टेका और मधुर वाणी का कीर्तन भी श्रवण किया। राज्यपाल विरासत -ऐ -खालसा म्युजिय़म भी गए जहाँ वह म्युजिय़म के शानदार रख रखाव से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने तख़्त श्री केसगढ़ साहिब के लंगर हाल में संगत में बैठ कर लंगर ग्रहण किया। तख़्त श्री केसगढ़ साहिब में माननीय राज्यपाल को मैनेजर भगवंत सिंह, एस.जी.पी.सी मैंबर डा.दलजीत सिंह भिंडर, हैड ग्रंथी ज्ञानी परनाम सिंह,अतिरिक्त मैनेजर हरदेव सिंह की तरफ से सिरापायो और तख़्त साहिब की तस्वीर भेंट करके सम्मानित किया गया।अपनी श्री आनन्दपुर साहिब में पहली फेरी दौरान माननीय राज्यपाल श्री बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि उन के मन की बहुत समय से यह इच्छा थी कि ख़ालसे की जन्म स्थली श्री आनन्दपुर साहिब में जा कर तख़्त श्री केसगढ़ साहिब के दर्शन किये जाएँ।उन्हों ने कहा कि आज यह इच्छा पूरी हुई है। 

उन्होने कहा कि हमने दशम पिता श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी का इतिहास पढ़ा है, आज इस स्थान पर आ कर दर्शन करके और मिले मान सम्मान /प्यार से बेहद प्रभावित हुआ हूँ, यह मेरे जीवन में कभी न भूलने वाली फेरी है। उन्हों ने कहा कि तख़्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक हो कर मन को बहुत सकून मिला है।अपने दौरे दौरान माननीय राज्यपाल विरासत -ऐ -खालसा पहुंचे जहाँ उन्हों ने म्युजिय़म का दौरा किया, उन्हों ने कहा कि 550 साला इतिहास और सिक्ख धर्म की अलग अलग घटनाओं को जिस बख़ूबी के साथ इस जगह पर दिखाया गया है, वह हर एक का अलग और विशेश महत्व है। उन्हों ने कहा कि इस बारे में बहुत कुछ लिखा जा सकता है। विरासत ए खालसा के शानदार और बेहतरीन रख रखाव से बेहद प्रभावित हुए, माननीय राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह म्युजिय़म एक प्रेरणा स्रोत है। उन्हों ने विरासत ए खालसा की विजटर बुक्क पर अपने दौरो के अनुभव भी साझे किये। इस मौके राज्यपाल के प्रमुख सचिव जे.एम बाला मुरगन, ए.डी.सी(एम) श्री अमित तिवारी,डिप्टी कमिशनर रूपनगर सोनाली गिरी, एस.एस.पी विवेकशील सोनी, एस.डी.एम केशव गोयल, डी.एस.पी रमिन्दर सिंह काहलो, कार्यकारी इंजीनियर विरासत ए खालसा भुपिन्दर सिंह चाना भी उपस्थित थे।

 

Tags: Banwari Lal Purohit , Banwarilal Purohit , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan , Sri Anandpur Sahib , Takht Sri Kesgarh Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD