Tuesday, 03 October 2023

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी अस्पतालों में होंगी प्राईवेट अस्पतालों के समान सहूलतें ब्रम शंकर जिम्पा द्वारा पंजाब की 24 पंचायतों को ‘उत्तम पिंड’ का राज्य स्तरीय अवार्ड मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को उनके जन्म दिवस के अवसर पर श्रद्धा-सुमन भेंट किये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गांधी जयंती पर नगर निगम शिमला को दिए चार गारबेज कॉम्पेक्टर्स एलपीयू द्वारा शारीरिक शिक्षा और स्पोर्ट्स के माध्यम से अच्छे स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित मुख्य मंत्री के नेतृत्व में प्रदेश का हो रहा है सर्वांगीण विकास: ब्रम शंकर जिंपा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने पंजाब में स्वास्थ्य क्रांति के नये दौर की शुरुआत की पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ

 

पंजाब कैबिनेट पहले प्रतिनिधिमंडल के तौर पर 18 नवंबर को श्री करतारपुर साहिब में होगी नतमस्तक : चरणजीत सिंह चन्नी

श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले कॉरिडोर को फिर से खोलने के भारत सरकार के फ़ैसले का स्वागत

Charanjit Singh Channi, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sukhjinder Singh Randhawa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धारोवाली (गुरदासपुर) , 16 Nov 2021

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज ऐलान किया कि करतारपुर कॉरिडोर फिर से खुलने के बाद पहले प्रतिनिधिमंडल के तौर पर समूची पंजाब कैबिनेट 18 नवंबर को श्री करतारपुर साहिब में नतमस्तक होगी।आज यहाँ पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के प्रसिद्ध नेता सरदार संतोख सिंह रंधावा की बरसी के अवसर पर हुए समारोह दौरान जलसे को संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व से पहले करतारपुर कॉरिडोर फिर से खोलने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री का हार्दिक धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि उन्होंने कॉरिडोर को फिर से खोलने का मुद्दा प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के समक्ष निजी तौर पर उठाया था। उन्होंने कहा कि यह समूचे पंजाबी भाईचारे और ख़ास तौर पर सिख भाइयों के लिए खुशी का मौका है और 18 नवंबर को समूची पंजाब कैबिनेट द्वारा श्री करतारपुर साहिब में माथा टेका जायेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार प्रगति की राह पर है और राज्य में जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासन मुहैया करवाने के लिए क्रांतिकारी बदलाव किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकहितैषी और विकास समर्थकीय नीतियाँ बनाकर लोगों की भलाई के लिए हर संभव यत्न किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि पहले ही कई पहलकदमियां की जा चुकी हैं और अन्य प्रगति अधीन हैं।संतोख सिंह रंधावा को श्रद्धा के फूल भेंट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महान नेता का जीवन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि सरदार संतोख सिंह रंधावा नैतिकता, इमानदारी और नैतिक मूल्यों पर आधारित राजनीति के समर्थक थे। 

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि संतोख सिंह रंधावा जनता के हरमन प्यारे नेता थे जिन्होंने अपनी आखिरी साँस तक पार्टी और राज्य की सेवा की।सरदार संतोख सिंह रंधावा के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह तब कांग्रेस में प्राथमिक मैंबर के तौर पर शामिल हुए थे जब सरदार रंधावा पंजाब कांग्रेस के प्रधान थे। उन्होंने कहा कि यह बड़े ही गर्व और संतोष की बात है कि उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा अपने पिता की महान विरासत को आगे लेकर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि रंधावा को अपने पिता से इमानदारी, मेहनत, लगन और वचनबद्धता के उच्च आदर्श विरासत में मिले हैं।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरदार संतोख सिंह रंधावा ने लोगों की भलाई और क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास के लिए बेमिसाल सेवाएं निभाई हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री और राज्य कांग्रेस के प्रधान के तौर पर अलग-अलग पदों पर राज्य की सेवा की। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि सरदार संतोख सिंह रंधावा अपने -आप में एक संस्था थे और आधुनिक पंजाब का निर्माण करने में उनके योगदान को कभी भी अनदेखा नहीं किया जा सकता।इस मौके पर मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का धन्यवाद करते हुए उप मुख्यमंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने अपने संबोधन में कहा कि उनका परिवार सभी लोगों ख़ासकर मुख्यमंत्री का ऋणी है जो इस मौके पर उनके साथ शामिल हुए हैं। उन्होंने अपनी शानदार विरासत को याद करते हुए कहा कि उनके पिता ने अपना पूरा जीवन राज्य और इसके लोगों की सेवा में समर्पित किया था। रंधावा ने यह भी प्रण किया कि उनका परिवार पंजाब और यहां के लोगों की भलाई के लिए आने वाले समय में इस शानदार परंपरा को जारी रखेगा।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री तृप्त रजिन्दर सिंह बाजवा और श्रीमती अरुणा चौधरी, विधायक कुलदीप सिंह वैद, परमिन्दर सिंह पिंकी, दविन्दर सिंह घुबाया, कुलबीर सिंह ज़ीरा, अमित विज, दर्शन सिंह बराड़, प्रीतम कोटभाई, पंजाब के पूर्व मंत्री और पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज के चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह मान और अन्य उपस्थित थे।

 

Tags: Charanjit Singh Channi , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sukhjinder Singh Randhawa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD