Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक श्री हरिमंदिर साहिब और श्री दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक हुए गुरजीत सिंह औजला भगवान राम की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक : एन.के.शर्मा सभी मुश्किलों के बीच भारत आज असंभव कार्यों को भी संभव बना रहा है : डॉ. राजीव बिंदल एकजुटता से एन.के.शर्मा के लिए प्रचार करें सभी हलका इंचार्ज : सुखबीर सिंह बादल बचपन में वेटरिनेरियन बनना चाहती थी नरगिस फाखरी PEC हमेशा से जसपाल जी की दूसरी मां थीं'': सविता भट्टी संत श्री बाल योगेश्वर दास जी महाराज जी ने किया भव्य मंदिर का उद्घाटन संजय टंडन ने समाज में वरिष्ठ नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया पंजाब पुलिस ने 72 घंटों में विश्व हिंदु परिषद के नेता का कत्ल केस सुलझाया; दो हमलावर काबू श्री राम मंदिर अज्ज सरोवर विकास समिति खरड़ की तरफ से राम नवमी के अवसर पर महा प्रभात फेरी निकाली गई न्यूरो डायवर्जेंट व्यक्तियों को सपोर्ट करने की आवश्यकता-सान्या मल्होत्रा तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना ने 'अरनमनई 4' के गाने 'अचाचो' में तापमान बढ़ाया सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मंत्री अनिल विज ने अंबाला से लोकसभा चुनाव प्रचार की प्रत्याशी बंतो कटारिया के साथ चुनाव प्रचार का किया आगाज अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने श्री मां चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेका आशीर्वाद मुख्य सचिव ने डा भीमराव अम्बेडकर की जयंती कार्यक्रम में बाबा साहेब को किया नमन, अर्पित किए श्रद्धासुमन

 

डब्ल्यूएचओ से कोवैक्सिन की मंजूरी के बाद, भारत दुनिया को 5 अरब खुराक की आपूर्ति कर सकता है : नरेंद्र मोदी

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली/रोम , 31 Oct 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से कोविड-19 के खिलाफ भारत की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन को मंजूरी मिलने के बाद, नई दिल्ली विकासशील देशों में वैक्सीन असमानताओं को कम करने के लिए पांच अरब खुराक की आपूर्ति कर सकता है। उन्होंने शनिवार को रोम में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के अन्य नेताओं के साथ जी20 लीडर्स समिट के उद्घाटन समारोह में 'वैश्विक अर्थव्यवस्था और वैश्विक स्वास्थ्य' पर पहले सत्र में बोलते हुए यह टिप्पणी की। अपने संबोधन में, प्रधानमंत्री ने महामारी के खिलाफ लड़ाई में भारत के योगदान पर प्रकाश डाला और 150 से अधिक देशों को चिकित्सा आपूर्ति का भी उल्लेख किया। विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मीडियाकर्मियों से कहा, "प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने न केवल हमारे एक अरब से अधिक नागरिकों को टीका लगाया है, बल्कि इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हम अगले साल के अंत तक पांच अरब से अधिक वैक्सीन खुराक का उत्पादन करने के लिए तैयार हैं। यह न केवल हमारे नागरिकों के लिए बल्कि दुनिया के अन्य देशों के लिए भी होगा। यह खासकर विकाशसील देशों में वैक्सीन असमानताओं को कम करने के लिए होगा।"

"हम यह भी मानते हैं कि हमारे स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सिन के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण के लिए डब्ल्यूएचओ की मंजूरी, उनके पास लंबित है। यह अन्य देशों की सहायता करने की इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाएगी।" मोदी ने भारत के 'वन अर्थ वन हेल्थ' के ²ष्टिकोण के बारे में बात की, जो अनिवार्य रूप से कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अंतर्राष्ट्रीय डोमेन में एक सहयोगी ²ष्टिकोण की आवश्यकता है। विदेश सचिव के अनुसार, प्रधानमंत्री ने लचीले वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला की आवश्यकता पर जोर दिया, और भारत के साहसिक आर्थिक सुधारों और भारत में व्यापार करने की लागत को कम करने का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने इस तथ्य को भी सामने लाया कि महामारी की चुनौतियों के बावजूद, भारत विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखलाओं, आईटी क्षेत्र, बीपीओ के संदर्भ में एक विश्वसनीय भागीदार बना रहा, हमने महामारी को रास्ते में नहीं आने दिया। मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के साथ दो द्विपक्षीय बैठकें कीं। जी20 शिखर सम्मेलन से पहले, प्रधान मंत्री ने वेटिकन में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी और एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया था।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD