Friday, 19 April 2024

 

 

खास खबरें आदर्श आचार संहिता की पालना को लेकर सोशल मीडिया की रहेगी विशेष निगरानी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल चुनाव में एक दिन देश के नाम कर चुनाव का पर्व, देश का गर्व बढ़ाए- अनुराग अग्रवाल प्रदेश की 618 सरकारी व निजी इमारतों की लिफ्टों पर चिपकाए गए जागरूकता स्टीकर - मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल सेफ स्कूल वाहन पालिसी- तय शर्ते पूरी न करने वाली 7 स्कूल बसों का हुआ चालान चंडीगढ़ में पंजाबी को नंबर वन भाषा बना कर दिखाएंगे-संजय टंडन 4500 रुपए रिश्वत लेता सहायक सब इंस्पेक्टर विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू एलपीयू के वार्षिक 'वन इंडिया-2024' कल्चरल फेस्टिवल में दिखा भारतीय संस्कृति का शानदार प्रदर्शन पंचकूला के डी.सी. पद से हटाए जाने बावजूद सुशील सारवान जिले में ही तैनात रवनीत बिट्टू के विपरीत, कांग्रेस ने हमेशा बेअंत सिंह जी की विरासत का सम्मान किया है: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कुंवर विजय प्रताप के भाषण को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और जांच होनी चाहिए: बाजवा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने दिल्ली फतेह दिवस समारोह के लिए निहंग सिंह प्रमुख बाबा बलबीर सिंह को सौंपा निमंत्रण पत्र इंसानी साहस और सच का तानाबाना हैं पुरबाशा घोष की बुक 'एनाटोमी ऑफ़ ए हाफ ट्रुथ' इनेलो ने 28 वर्षीय मजहबी सिख बाल्मिकी समुदाय से युवा सरदार गुरप्रीत सिंह को बनाया अंबाला लोकसभा से उम्मीदवार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मिशन 13-0' नाम के एक कार्यक्रम में पंजाब के अपने 13 लोकसभा उम्मीदवारों का परिचय दिया भगवंत मान ने पंजाब की जनता से आप के सभी 13 लोकसभा उम्मीदवारों का करवाया परिचय कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशियों का नहीं कोई किरदार : एन.के.शर्मा 15,000 रुपए रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू पंजाब कांग्रेस ने संगरूर से चुनाव अभियान की शुरुआत की सितारों से भरी एक शाम:सतिंदर सरताज, नीरू बाजवा, देबी मखसुसपुरी, बंटी बैंस और अन्य सितारों के साथ हुआ फिल्म 'शायर' का प्रीमियर! गुजरात के भरुच में भगवंत मान की 'जन आशीर्वाद यात्रा' में उमड़ा जनसैलाब, कहा-भरूच में आप की सुनामी है भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई सभी जिला प्रभारियों, अध्यक्षों, महामंत्रियों,मोर्चा व मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्रियों की बैठक

 

तरुण चुघ के बेटे की शादी में प्रधानमंत्री मोदी, शाह, राजनाथ, गडकरी व नड्डा सहित दर्जनों मंत्री, गवर्नर, प्रशासनिक अधिकारी व मीडिया जगत के दिग्गज शामिल हुए।

नई दिल्ली
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 21 Oct 2021

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि के परिवार पंजाब के वरिष्ठ नेता व भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ के अधिवक्ता बेटे वरुण चुघ का विवाह भारतीय सेना की पुष्टि भूमि के परिवार की बेटी शगुन से हुआ।19 अक्टूबर 2021 को ‘’आशीर्वाद समारोह’’ दिल्ली में बहुत ही सांस्कृतिक व धार्मिक तरीके से आयोजित किया गया। जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, श्री नितिन गडकरी सहित तीन दर्जन भारत सरकार के मंत्रियों ने समारोह में उपस्थित होकर नव दंपति को दीर्घ, सुखद एवं सौभाग्यपूर्ण जीवन के लिए शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद प्रदान किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बेहद गरिमामय एवं सादगी से समारोह में उपस्थित होकर परिवार के मुखिया की मिसाल स्थापित की।पुत्र वधु शगुन के दादा सूबेदार प्रीतम सिंह ने अपनी सेवाएं भारतीय सेना को समर्पित की थी। शगुन के दादा-चाचा सुच्चा सिंह 1962 के युद्ध में उरी सेक्टर में शौर्य पूर्ण युद्ध लड़कर वीरगति को प्राप्त हुए थे। भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता के जूनियर वरुण चुग सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं व केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में प्रतिनिधि भी हैं। दोनों का ‘’आनंद कारज’’ सिख रीति-रिवाज के साथ सादगी से जीरकपुर मोहाली में गुरुद्वारा नाभा साहिब में 14 अक्टूबर 2021 को संपन्न हुआ।

भाजपा संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष, केंद्रीय मंत्री  नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव जी, धर्मेंद्र प्रधान, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मंडाविया, भूपेंद्र यादव, पुरुषोत्तम रुपाला, जी. किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर,जितेंद्र सिंह, अश्विनी कुमार चौबे,अर्जुन राम मेघवाल,जनरल वी.के. सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, एसपी बघेल, राजीव चंद्रशेखर, मीनाक्षी लेखी, सोम प्रकाश, अन्न,पूर्ण देवी, बीएल वर्मा, प्रतिमा भौमिक, डॉ. एल मुरूगन सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी, विदेशी डिप्लोौमेट तथा मीडिया जगत से सुधीर चौधरी, दीपक चौरसिया व श्रीमती चित्रा त्रिपाठी, कांग्रेस, आप, जेडीयू व अकाली दल राजनीतिक पार्टियों के वरिष्ठ नेता, विभिन्न  प्रदेशों के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व मंत्रियों का तांता नव वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचा/उपस्थित हुआ।आशीर्वाद समारोह में इस्कॉन दिल्ली के भव्य श्री द्वारा स्थापित कृष्ण मंदिर भी आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने सभी मेहमानों को प्रभावित किया। प्रभु जी व उनकी टोली द्वारा मंत्रों व भजन के माध्यम से सभी वरिष्ठ मेहमानों को भाव-विभोर कर दिया। प्रधानमंत्री जी का समारोह में उपस्थित होकर नव दंपति को आशीर्वाद देना गौरव की बात रही। साथ ही विवाह समारोह को सादगी से ही संपन्न किया गया,। विवाह आशीर्वाद समारोह की सादगी व सैकड़ों गणमान्य लोगों की उपस्थिति सभी और चर्चा का विषय बनी हुई है। साथ ही तरुण चुघ की माता जी श्रीमती कविता चुग ने सभी उपस्थित मेहमानों को उपहार स्वरूप श्रीरामचरितमानस की प्रति भेंट करके अध्यात्म व सनातन धर्म की मजबूती का संदेश दिया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi , Tarun Chugh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD