Saturday, 20 April 2024

 

 

खास खबरें होशियारपुर में चुनावी जनसभा के दौरान केंद्र सरकार पर जमकर बरसे भगवंत मान पंजाब को बी जे पी के अत्याचार के खिलाफ एकजुट होना होगा: राजा वड़िंग उपायुक्त ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जल्द से जल्द सर्वे कराएं- मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद गुरजीत सिंह औजला ने चुनाव अभियान की शुरूआत गुरुद्वारा बाबा छज्जोजी में माथा टेक कर की निजी फायदे के लिए गेहूं की बर्बादी कर रही सरकार 1 मई को सुबह 11 बजे कुरूक्षेत्र में अपना नामांकन करेंगे अभय सिंह चौटाला एलपीयू के स्कूल ऑफ लिबरल एंड क्रिएटिव आर्ट्स ने 'वन इंडिया-2024' फैस्ट की चैंपियनशिप ट्रॉफी जीती स्वास्थ्य मंत्री पंजाब ने आर्यन्स फार्मेसी सम्मेलन का उद्घाटन किया पंजाब की महिलाओं को आज भी एक-एक हजार मासिक भत्ते का इंतजार: एन.के.शर्मा सीजीसी लांडरां के एप्लाइड साइंस डिपार्टमेंट ने वर्कशॉप का आयोजन किया लोकायुक्त ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की पलवल जिले के 118 वर्ष के धर्मवीर हैं प्रदेश में सबसे बुजुर्ग मतदाता मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस श्री फ़तेहगढ़ साहिब में बोले मुख्यमंत्री भगवंत मान: रात कितनी भी लंबी हो सच का सूरज चढ़ता ही चढ़ता है, 2022 में जनता ने चढ़ाया था सच का सूरज भारी बारिश और तूफान के बावजूद भगवंत मान ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जनसभा को किया संबोधित जुम्मे की नमाज पर मुस्लिम भाईचारे को बधाई देने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला आवश्यक सेवाओं में तैनात व्यक्तियों को प्राप्त होगी डाक मतपत्र सुविधा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग शहर के 40 खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने की घोषणा,भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन को दिया समर्थन भाजपा ने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष तिवारी को 12 जून 1975 के ऐतिहासिक तथ्य याद दिलाई रयात बाहरा यूनिवर्सिटी में 'फंडिंग के लिए अनुसंधान परियोजना लिखने' पर वर्कशॉप सफेद कुर्ती में इहाना ढिल्लों का चुंबकीय अवतार

 

लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर दिल्ली में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Protest, Youth Congress Protest At DDU Marg
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Oct 2021

दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर सोमवार को लखीमपुर खीरी हिंसा के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया। इस विरोध मार्च के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। रणजीत सिंह फ्लाईओवर के पास लगाए गए पुलिस बैरिकेड्स द्वारा दोनों रास्तों को अवरुद्ध कर दिया गया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस (सीआरपी) को भी तैनात किया गया था। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने अपने पार्टी कार्यालय से अपना विरोध मार्च शुरू किया और भाजपा मुख्यालय की ओर बढ़ गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें रंजीत सिंह फ्लाईओवर के पास रोक दिया।

प्रदर्शनकारियों ने भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। "किसानों के सम्मान में, कांग्रेस है मैदान में" जैसे नारों के साथ, उन्होंने रविवार को लखीमपुर खीरी में कथित तौर पर मारे गए किसानों के लिए न्याय की मांग की। यूथ कांग्रेस के प्रदर्शनकारी पुलिस बैरिकेड्स को पार करने की कोशिश कर रहे थे, हालांकि, पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में कामयाब रही। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा के बाद कम से कम चार किसानों की कथित तौर पर मौत हो गई, जिसके परिणामस्वरूप मौके पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुआ। राज्य पुलिस ने सोमवार को कहा कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

 

Tags: Protest , Youth Congress Protest At DDU Marg

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD