Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

पंजाब में स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण-2021 शुरू

521 गाँवों में 25 अक्तूबर से 23 दिसंबर तक होगा सर्वेक्षण

Punjab Admin, Department of Water Supply and Sanitation Punjab, DWSS, Swachh Survekshan Grameen 2021, Mahatma Gandhi State Institute of Public Administration, MGSIPA, Swacch Bharat Mission Grameen, SBMG, Amit Talwar, Jaspreet Talwar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 Sep 2021

Last updated on: Sep 23, 2021, 00:00 IST

जल सप्लाई और सैनीटेशन विभाग, पंजाब द्वारा मात्रात्मक और गुणात्मक सेनिटेशन (स्वच्छता) मापदण्डों के आधार पर राष्ट्रीय रैंकिंग प्राप्त करने के मकसद से स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (एस.एस.जी.) 2021 की शुरूआत की गई है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग के प्रमुख सचिव जसप्रीत तलवाड़ ने एस.एस.जी. की शुरूआत महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (मैगसीपा) चंडीगढ़ में अतिरिक्त सचिव अमित तलवाड़, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण (एसबीएमजी) के मिशन डायरैक्टर राकेश शर्मा और सभी ज़िला सैनीटेशन अधिकारी और स्टेट एसबीएम (जी) टीम की मौजुदगी में की है।इस मौके पर बोलते हुये अमित तलवाड़ ने एस.एस.जी. 2021 के मकसद संबंधी अवगत करवाया। उन्होंने एस.एस.जी. 2021 के अधीन अलग-अलग क्षेत्रों जैसे स्वै-रिपोर्टिंग, सीधी निगरानी और सिटीजन फीडबैक के बारे जानकारी दी और एस.एस.जी. 2019 के बारे अपने तजुर्बे और सर्वोत्त्म अभ्यासों को भी सांझा किया। उन्होंने बताया कि यह सर्वेक्षण 25 अक्तूबर से 23 दिसंबर 2021 तक किया जायेगा। उन्होंने सिटीजन फीडबैक पर ज़ोर दिया जोकि एस.एस.जी. 2021 का एक अहम हिस्सा है। ज़िला टीमों को एस.एस.जी. 2021 की सफलता के लिए बेहतर मीडिया प्लान तैयार करने की सलाह दी गई। मिशन डायरैक्टर एसबीएमजी राकेश कुमार शर्मा ने स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 के बारे समूची जानकारी पेश की।अपने संबोधन के दौरान जसप्रीत तलवाड़ ने बताया कि पंजाब में यह सर्वेक्षण एक स्वतंत्र सर्वेक्षण एजेंसी मैसर्ज इप्सोस रिर्सच प्रायवेट लिमिटेड द्वारा किया जायेगा और 521 गाँवों को सर्वेक्षण के लिए चुना जायेगा। 

हरेक चुने हुए गाँव में से 10 घरों और 5 सार्वजनिक स्थानों का अलग-अलग स्वच्छ मापदण्डों के आधार पर मूल्यांकन किया जायेगा। एस.एस.जी. 2021 का मुख्य मकसद जिलों और राज्यों की तुलना में बड़े स्तर पर नागरिक भागीदारी को उत्साहित करना, ज़मीनी स्तर पर स्वच्छता की प्रगति का जायज़ा लेना, नागरिकों से फीडबैक की माँग करना और जिलों में ठोस और तरल अवशेष प्रबंधन के लागूकरण का मूल्यांकन करना है।उन्होंने एसएसजी 2021 की ज़मीनी स्तर पर सफलता के लिए ज़िला प्रशासन, ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग और अन्य हिस्सेदार विभागों, ग्राम पंचायतों के सामुहिक यत्नों की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने यह भी दोहराया कि सिटीजन फीडबैक इस सर्वेक्षण का सबसे महत्वपूर्ण अंग है और जिलों को इस सम्बन्धी व्यापक जागरूकता मुहिमें आयोजित करने की ज़रूरत है जिससे इसको लोक लहर बनाया जा सके। एसएसजी 2021 राष्ट्रीय रैंकिंग में शिखर पर आने के लिए जिलों में बेहतर मुकाबले की भावना को उत्साहित करेगा जोकि पूरे राज्य के लिए गर्व वाली बात होगी।डा. अनूप त्रिपाठी, एम एंड ई माहिर एसबीएमजी, पीने वाले पानी और सैनीटेशन विभाग, भारत सरकार की तरफ से राज्य स्तरीय लांच के दौरान जिलों को इस रैंकिंग में अग्रणी बनने के लिए उत्साहित किया गया। डा. अनूप ने राज्य की सराहना करते हुये कहा कि पंजाब स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2021 शुरू करने वाले भारत के अग्रणी राज्यों में से एक है। उन्होंने जिलों में एसएसजी 2021 को प्रभावशाली ढंग से लागू करने सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारी भी सांझा की।इप्सोस रिर्सच प्राईवेट लिमटिड के मैनेजर आपरेशन जसप्रीत सिंह की तरफ से एस.एस.जी. फ्रेमवर्क और रैंकिंग प्रोटोकोल सम्बन्धी विस्तृत पेशकारी दी गई और आई.एम.आई.एस. पर रिपोर्टिंग के बारे भी जानकारी दी गई। इसके इलावा पूछे गए सभी सवालों के भी जवाब दिए गए।इस प्रोग्राम में सभी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों (विकास), ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारी, सामाजिक स्टाफ ने अपने-अपने जिलों से वर्चुअल तौर पर शिरक्त की।

 

Tags: Punjab Admin , Department of Water Supply and Sanitation Punjab , DWSS , Swachh Survekshan Grameen 2021 , Mahatma Gandhi State Institute of Public Administration , MGSIPA , Swacch Bharat Mission Grameen , SBMG , Amit Talwar , Jaspreet Talwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD