Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के 36वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली

Banwarilal Purohit, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Aug 2021

श्री बनवारीलाल पुरोहित ने आज पंजाब के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय श्री न्यायमूर्ति रवि शंकर झा ने पंजाब राज भवन में श्री बनवारीलाल पुरोहित को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मंच पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर मौजूद थे।श्री बनवारीलाल पुरोहित ने अंग्रेजी में शपथ ली। उन्होंने उस शपथ पत्र पर हस्ताक्षर किए जिस पर मुख्य न्यायाधीश द्वारा भी हस्ताक्षर किए गए थे। बाद में, श्री बनवारीलाल पुरोहित ने पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में अलग-अलग दस्तावेज़ों पर हस्ताक्षर किए।

इससे पहले मनोनीत राज्यपाल एक औपचारिक अंदाज़ में पंजाब राजभवन के विशेष पंडाल में पहुंचे। उनके साथ पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी थे।पंजाब की मुख्य सचिव, श्रीमती विनी महाजन ने समारोह शुरू करने की अनुमति माँगी और श्री बनवारीलाल पुरोहित की पंजाब के राज्यपाल के रूप में नियुक्ति के वारंट को पढ़ा। श्री बनवारीलाल पुरोहित दोपहर 12:00 बजे पंजाब राज भवन पहुंचे और पी.ए.पी. की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उनका स्वागत पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री राणा केपी सिंह, पंजाब के कैबिनेट मंत्री श्री ब्रह्म मोहिंद्रा और श्री मनप्रीत सिंह बादल ने किया। इस मौके पर प्रशासक के सलाहकार श्री धरम पाल, उपायुक्त, चंडीगढ़ और चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Banwarilal Purohit , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD