Wednesday, 22 March 2023

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब विधान सभा की तरफ से हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तौर पर रखने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास 'सावी की सवारी' की कास्ट से जुड़े ऋषि सक्सेना जी-20 अध्यक्षता के तहत भारत के लिए प्रमुख प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्षेत्रीय विभाजन को कम करना : नरेंद्र मोदी आबकारी नीति घोटाला: 5 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया 'केडी' के जरिए शिल्पा शेट्टी की कन्नड़ फिल्मों में वापसी वरुण धवन, जाह्नवी कपूर स्टारर 'बवाल' 6 अक्टूबर को होगी रिलीज आईपीएल 2023: कीरोन पोलार्ड ने मुम्बई इंडियंस के साथ अपना बल्लेबाजी कोच रोल शुरू किया व्हाट्सऐप का नया अपडेट एडमिन को देगा और अधिक नियंत्रण रसिका दुगल 'दिल्ली क्राइम' सीजन 3 में नीति सिंह की भूमिका निभाने को तैयार गुल पनाग ने फीनिक्स मार्केटसिटी के पावर वूमेंस फिएस्टा का किया उद्घाटन दिल्ली बजट : बुनियादी ढांचे और स्वच्छता पर फोकस, स्थानीय निकायों को 8,241 करोड़ गुड़ी पड़वा के लिए मुग्धा चापेकर ने साझा की योजनाएं 'टाइगर 3' में सलमान-शाहरुख के एक्शन सीन के लिए बनेगा बड़ा सेट जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से सुरक्षित विजय-स्टारर 'लियो' की टीम गूगल ने अपने एआई चैटबॉट बार्ड के लिए अर्ली एक्सेस लॉन्च किया विदेश व्यापार में युआन पर स्विच करने को तैयार रूस : व्लादिमीर पुतिन पाकिस्तान, अफगानिस्तान में शक्तिशाली भूकंप से 12 की मौत मियामी ओपन : जिओर्गी ने कानेपी को पछाड़ा, साल के सबसे लंबे मैच की बराबरी की वर्ल्ड कप 2023 पांच अक्टूबर से , फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद में : रिपोर्ट भारत में कोविड के 1,134 नए मामले, 5 मौतें दर्ज कंगना ने दिलजीत पर साधा निशाना, कहा खालिस्तानियों का समर्थन करने पर हो सकती है गिरफ्तारी

 

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड से नाराज तीर्थ पुरोहितों ने लगाए धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ नारे

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में भी तीर्थ पुरोहितों ने प्रदर्शन कर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह का पुतला फूंका

Protest, Agitation, Demonstration, Strike, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गढ़वाल(उत्तराखण्ड) , 16 Jul 2021

चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भंग करने की मांग कर रहे तीर्थ पुरोहित अब बदरीनाथ धाम में गर्भगृह से आरती के लाइव प्रसारण के प्रस्ताव पर भड़के हुए हैं। शुक्रवार को तीर्थ पुरोहितों ने धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ नारे लगाए। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि परंपरा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी तीर्थ पुरोहितों ने प्रदर्शन कर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। तीर्थ पुरोहित पूर्व सीएम के बयान से नाराज हैं। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में हक हकूकधारियों और तीर्थ पुरोहित समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद साकेत तिराहे पर प्रदर्शन के बाद ब्रहमकपाल तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष उमेश सती ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में देवस्थानम बोर्ड को भंग कर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है। साथ ही मांग की गई कि गर्भगृह से आरती के लाइव प्रसारण न किया जाए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान ने भी तीर्थ पुरोहित समाज की मांगों का समर्थन किया और आरोप लगाया कि भाजपा अपने को हिंदुत्व वाली पार्टी बताती है, लेकिन देवस्थानम बोर्ड का गठन कर तीर्थ पुरोहितों के हक हकूकों पर कुठाराघात किया जा रहा है। दूसरी ओर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को तीर्थ पुरोहितों ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहित कांग्रेसी मानसिकता के हैं। तीर्थ पुरोहितों ने बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने त्रिवेंद्र के बयान की निंदा करते हुए कहा कि देवस्थानम बोर्ड अगर रद्द नहीं किया जाता है तो 23 जुलाई को तीर्थ पुरोहित भटवाड़ी तहसील का घेराव करेंगे तथा प्रदर्शन करेंगे।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , Strike , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD