Saturday, 10 June 2023

 

 

खास खबरें कोलंबिया विमान हादसे के 40 दिन बाद जिंदा मिले लापता बच्चे यूक्रेन अपने लक्ष्यों को हासिल करने में असफल : व्लादिमीर पुतिन पंजाब सरकार द्वारा वैटरनरी अफ़सरों और वैटरनरी इंस्पेक्टरों की भर्ती जल्द : गुरमीत सिंह खुड्डियां केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राजौरी का दौरा किया केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चैबे ने बांदीपोरा का दौरा किया प्रमुख सचिव एसडीडी ने जम्मू-कश्मीर में पॉलिटेक्निक कॉलेजों, आईटीआई में कौशल पहलों के कार्यान्वयन की प्रगति की समीक्षा की मनदीप कौर ने कुलगाम का दौरा किया, आरडीडी परियोजनाओं का उद्घाटन, निरीक्षण किया एनएचएम ने पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट पर उन्मुखीकरण कार्यषाला का आयोजन किया उधमपुर में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में ऋण आवश्यकताओं पर जिला स्तरीय बैंकरों की संगोष्ठी आयोजित उपायुक्त रामबन ने हज तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को झंडी दिखाकर रवाना किया पुंछ में कृषि ऋण योजनाओं पर बैंकर्स सेमिनार आयोजित डीडीसी डोडा विशेष महाजन ने कृषि ऋण योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह के समक्ष शानन परियोजना हिमाचल को सौंपने की पैरवी की भाजपा ने 9 साल सेवा सुशासन व गरीब कल्याण अभियान के तहत संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का किया आयोजन मुख्य मंत्री भगवंत मान की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में जाने वाली कीमती जानें बचाने के लिए ‘सड़क सुरक्षा फोर्स’ के गठन की घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लम्बित परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृतियां प्रदान करने का आश्वासन दिया एस.डी.एम.ए. द्वारा घटना प्रतिक्रिया टीम को दिशा देने और संवेदनशील बनाने के लिए वर्कशाप का आयोजन मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कोरोना योद्धाओं के परिवार के साथ किया वायदा निभाया, परिवार को मुआवज़े के तौर पर 50 लाख रुपए का चैक सौंपा शुगर के मरीज के नियमित आहार में जरूरी है दाल जेपी नड्डा ने दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का किया शिलान्यास यूजर्स अब गूगल पासवर्ड मैनेजर के लिए बना सकते हैं डेस्कटॉप शॉर्टकट

 

देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड से नाराज तीर्थ पुरोहितों ने लगाए धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ नारे

गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में भी तीर्थ पुरोहितों ने प्रदर्शन कर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह का पुतला फूंका

Protest, Agitation, Demonstration, Strike, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गढ़वाल(उत्तराखण्ड) , 16 Jul 2021

चार धाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड भंग करने की मांग कर रहे तीर्थ पुरोहित अब बदरीनाथ धाम में गर्भगृह से आरती के लाइव प्रसारण के प्रस्ताव पर भड़के हुए हैं। शुक्रवार को तीर्थ पुरोहितों ने धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ नारे लगाए। तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि परंपरा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरी ओर, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी तीर्थ पुरोहितों ने प्रदर्शन कर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। तीर्थ पुरोहित पूर्व सीएम के बयान से नाराज हैं। शुक्रवार को बदरीनाथ धाम में हक हकूकधारियों और तीर्थ पुरोहित समाज की बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद साकेत तिराहे पर प्रदर्शन के बाद ब्रहमकपाल तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष उमेश सती ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मांगों को लेकर ज्ञापन भेजा गया है। ज्ञापन में देवस्थानम बोर्ड को भंग कर पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई है। साथ ही मांग की गई कि गर्भगृह से आरती के लाइव प्रसारण न किया जाए। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान ने भी तीर्थ पुरोहित समाज की मांगों का समर्थन किया और आरोप लगाया कि भाजपा अपने को हिंदुत्व वाली पार्टी बताती है, लेकिन देवस्थानम बोर्ड का गठन कर तीर्थ पुरोहितों के हक हकूकों पर कुठाराघात किया जा रहा है। दूसरी ओर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में भी तीर्थ पुरोहितों का आंदोलन जारी है। शुक्रवार को तीर्थ पुरोहितों ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का पुतला फूंका। एक दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा था कि विरोध कर रहे तीर्थ पुरोहित कांग्रेसी मानसिकता के हैं। तीर्थ पुरोहितों ने बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताई। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने त्रिवेंद्र के बयान की निंदा करते हुए कहा कि देवस्थानम बोर्ड अगर रद्द नहीं किया जाता है तो 23 जुलाई को तीर्थ पुरोहित भटवाड़ी तहसील का घेराव करेंगे तथा प्रदर्शन करेंगे।

 

Tags: Protest , Agitation , Demonstration , Strike , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD