Tuesday, 16 April 2024

 

 

खास खबरें आप उम्मीदवार उमेश मकवाना ने भगवंत मान की मौजूदगी में भरा नामांकन पत्र मलायका अरोड़ा ने 'एम्प्रेस' के रूप में ईशा अग्रवाल को दिया नारीफर्स्ट ज्वेल ऑफ इंडिया का क्राउन रेलवे स्टेशन पर गुरजीत सिंह औजला के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस के सीनियर नेताओं, कार्यकर्ता और शहर वासियों ने बरसाए फूल गारंटी तो चौ. देवीलाल की थी, मोदी की तो झूठ और फरेब है: अभय चौटाला दुर्गाष्टमी के अवसर पर राजभवन में फलाहार ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन एलपीयू ने मैकरॉन के सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया योग से मेरे जीवन में बदलाव आया-समायरा संधू सीजीसी के बायोटेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने बायोएंटरप्रेंयूर्शिप पर इवेंट आयोजित किया डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला बाल सुरक्षा यूनिट व बाल कल्याण कमेटी के कामकाज की समीक्षा की ज्ञान ज्योति द्वारा हस्टा ला विस्टा बैनर तले फ्रेशर्स एवं फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया 50,000 मजबूत पंजाब कांग्रेस कैडर भाजपा को खत्म कर देगा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पंजाब राजभवन में मनाया गया हिमाचल प्रदेश स्थापना दिवस 17 अप्रैल को श्री राम नवमी के उस्तव पर सुबह 5 वजे विशाल प्रभात फेरी निकली जाएगी प्रदेश में उत्साह व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया हिमाचल दिवस बंगाल में मतदाताओं की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग से मिला भाजपा शिष्ट मंडल 22 गांवों के लोगों ने जिस विश्वास से सिर पर पगड़ी रखी,उसका सम्मान रखूंगा- संजय टंडन अम्बाला छावनी में भाजपा की कर्मठ फौज जिसकी हुंकार सारे हिंदुस्तान में जाती है : पूर्व गृह मंत्री अनिल विज 'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे डीजे फ्लो ने साझा किया अपना नया गीत "लाइफ" वास्तविकता दिखा रहे हैं वेब सीरीज़ और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म-अलंकृता सहाय बेला फार्मेसी कॉलेज ने नेटवर्क फार्माकोलॉजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

 

सीडीएस जनरल व एनटीआरओ चीफ ने की सीएम पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट

सीएम ने किया कोविड के कारण नहीं हो पाई भर्ती रैलियों को पुन: शुरू किये जाने का अनुरोध

Pushkar Singh Dhami, Bharatiya Janata Party, BJP, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News, BJP Uttarakhand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (हरप्रीत सिंह)

देहरादून/नई दिल्ली , 15 Jul 2021

चीफ डिफेंस ऑफ स्टाफ जनरल बिपिन रावत व एनटीआरओ के चीफ अनिल धस्माना ने उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। जनरल बिपिन रावत और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मध्य उत्तराखण्ड के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। विशेष तौर पर  सीमांत क्षेत्रों के विकास पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की सीमाएं चीन व नेपाल से लगने के कारण यहां के सामरिक महत्व को देखते हुए राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों में बार्डर एरिया विकास कार्यक्रमों को प्राथमिकता दी जाए। विशेष तौर पर  सीमांत क्षेत्रों से पलायन को रोकने की योजनाओं पर काम करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि रणनीतिक महत्व को देखते हुए सड़कों व पुलों के निर्माण के लिए जरूरी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में बाहर से आने वाले संदिग्ध लोगों के पुलिस सत्यापन पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा की दृष्टि से भी संवेदनशील राज्य है। आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्यों में सेना ने सदैव महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्य सरकार व सैन्य प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय है। मुख्यमंत्री ने राज्य में कोविड के कारण नहीं हो पाई भर्ती रैलियों को दुबारा शुरू किये जाने का अनुरोध किया। सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास में हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। एनटीआरओ  चीफ श्री अनिल धस्माना ने कहा कि उत्तराखण्ड में ड्रोन टेक्नोलॉजी के विकास के लिए पूरी सहायता दी जाएगी।  

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Bharatiya Janata Party , BJP , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News , BJP Uttarakhand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD