Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें Indian Nursing Council, New Delhi grants approval to Aryans to start Post Basic B. Sc. Nursing Course पंजाब सरकार की पुरज़ोर कोशिशों से विश्व भर के अग्रणी उद्योगपति पंजाब का रुख करने लगे : भगवंत सिंह मान अकादमिक क्षेत्र को प्रो. वर्मा का योगदान कभी नहीं भुलाया जायेगा : भगवंत सिंह मान प्रदेश में शीघ्र ही कमांडो बल स्थापित होगा : सुखविंदर सिंह सुक्खू विधायक नीरज नैय्यर की माता की रस्म क्रिया में हुए शामिल मुख्यमंत्री शिवा प्रोजेक्ट के तहत 1300 करोड़ की राशि की जाएगी व्यय : जगत सिंह नेगी प्रदेश के पहले सबसे बड़े साइकलोथान इवेंट में होशियारपुर वासियों ने दिखाया जोश आम आदमी पार्टी का आरोप - चंडीगढ़ से पंजाब में रोज बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी हो रही है निरंकारी मिशन द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन शाहपुर में प्रारंभिक शिक्षा खंड रैत की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री के आह्वान पर अमृतसर के वॉर मेमोरियल में बड़े पैमाने पर श्रमदान किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) का शुभारम्भ किया ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करें नवनियुक्त सहायक अभियंता : सुखविंदर सिंह सुक्खू नीति आयोग द्वारा पंजाब के 10 ब्लाकों में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम शुरू जिला मोगा में जल्द ही तीन और आम आदमी क्लीनिक खुलेंगे "रोज़ रोज़ी ते गुलाब" की शूटिंग हुई शुरू; 24 मई 2024 को रिलीज़ होने वाली है फिल्म

 

गरीब असहायों की सेवा में उल्लेखनीय योगदान कर रही आश्रय सोसायटी : स्वामी कैलाशानंद गिरी

Dharmik, Religious, Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (हरप्रीत सिंह)

हरिद्वार(उत्तराखंड) , 15 Jul 2021

निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एवं जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने जगजीतपुर स्थित आदिशक्ति महाकाली आश्रम में आश्रय सोसाइटी के कार्यालय का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान एडीएम ललित नारायण मिश्रा, श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, पूर्व राज्यमंत्री रजनी रावत उपस्थित रहे। इस दौरान आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि आश्रय सोसायटी वर्षों से गरीब असहाय लोगों के लिए अनेकों सेवा प्रकल्प चलाकर समाज सेवा का संदेश प्रदान कर रही है। सोसायटी के अध्यक्ष शिवानी पांडे दिन रात मेहनत करके गरीब बेसहारा लोगों को राशन, खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। ताकि कोई भी बेसहारा भूखा ना रहे। ऐसी संस्थाओं के माध्यम से ही समाज में गरीब तबके के लोगों को बड़ी राहत मिलती है। सबको मिल जुलकर निराश्रितों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस दौरान आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने आश्रय सोसायटी को 21 लाख रूपए भेंट करने की घोषणा भी की। जिलाधिकारी सी.रविशंकर ने आश्रय सोसायटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवा प्रकल्पों के माध्यम से सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है। सभी को अपने सामथ्र्य अनुसार गरीब असहाय लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। आश्रय सोसायटी द्वारा सन 2030 तक गरीबों को 200 मकान बनाकर देने का वादा किया गया है। जो कि एक सराहनीय पहल है। 

आश्रय सोसायटी के अध्यक्ष शिवानी पांडे ने बताया कि ब्रह्मलीन बापू गोपालानंद ब्रह्मचारी की प्रेरणा से गठित सोसायटी द्वारा समय-समय पर गरीब असहाय लोगों को कपड़े कंबल आदि सामग्री आदि वितरित की जाती है एवं सोसाइटी के माध्यम से गरीब महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण केंद्र में कढ़ाई सिलाई बुनाई आदि का भी प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सोसाइटी अपने सामथ्र्य अनुसार समय-समय पर अभियान चलाकर समाज को जागरूक कर गरीबों की मदद के लिए प्रेरित भी करती है। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि किसी भी बेसहारा को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। इसके लिए संकल्पित होना चाहिए। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज एक तपस्वी एवं विद्वान महापुरुष है। जिनके द्वारा सोसाइटी को समय-समय पर सेवा कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहती है और उन्हीं के आशीर्वाद से आश्रय सोसायटी सेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय भूमिका निभाती रहेगी। इस अवसर पर प्रो.अशोक कुमार, दक्षिण काली मंदिर के उपाध्यक्ष संजय जैन, सुमित अदलक्खा, राजकुमार रावत, सुरजीत कौर, सुमित जैन, पुरू जैन, महंत अरूण गिरी, आचार्य पवनदत्त मिश्र, अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, कृष्णानंद ब्रह्मचारी, मुकुंदानंद ब्रह्मचारी, पंडित प्रमोद पांडे, लालबाबा, रामसिंह, अनुज दुबे, आदित्य चौहान, अनुराग वाजपेयी आदि ने सभी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सोसायटी की और से गरीब बच्चों को केक, बिस्कुट, मास्क, सेनेटाइजर आदि वितरित किए गए। मंच संचालन अरविन्द नारायण मिश्र ने किया। सीएमओ डा.अर्जुन सिंह सेंगर ने जिला अधिकारी का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। 

 

Tags: Dharmik , Religious , Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD