Saturday, 25 March 2023

 

 

खास खबरें आईपीएल 2023: धोनी ने अभ्यास सत्र में गेंदबाजी की निर्देशक वर्धन केतकर ने फिल्म 'गुमराह' में आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया बिजली कर्मचारियों के विरोध के कारण हैदराबाद के कुछ हिस्सों में ट्रैफिक जाम डबल रोल निभाना आसान नहीं: नामिक पॉल यूरो 2024 क्वालीफायर्स : हैरी केन ने वायने रूनी का गोल रिकॉर्ड तोड़ा राहुल गांधी की लोक सभा सदस्यता रद्द राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने टीबी मुक्त भारत अभियान से जुड़ने का किया आह्वान हंड्रेड ड्राफ्ट : टिम डेविड, टॉम एबेल शीर्ष खिलाड़ी, डेविड को सदर्न ब्रेव ने बरकरार रखा स्नैप ने खुदरा विक्रेताओं को एआई समाधान देने के लिए नई व्यावसायिक इकाई शुरू की भारत हर देश के साथ टीबी के खिलाफ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है: पीएम मोदी यूरो 2024 क्वालीफायर्स: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, सर्वाधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने नाश्ते के लिए येदियुरप्पा के घर पहुंचे अमित शाह, पार्टी नेताओं को भेजा संदेश दोषी ठहराए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल हुए राहुल गांधी प्रतिबंधित संगठन की सदस्यता अपराध : सुप्रीम कोर्ट लोगों ने राहुल को 2019 में माफ नहीं किया, 2024 में भी सजा देंगे : जे.पी. नड्डा लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने लखनऊ के जौहरी से मांगी रंगदारी ट्विटर एक अप्रैल से हटा देगा विरासत ब्लू बैज एलपीयू द्वारा तीन दिवसीय 6वीं वुशू फेडरेशन कप चैंपियनशिप 2022-23 की मेजबानी पंजाब विधान सभा स्पीकर ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होने के लिए प्रेरित किया मछलियों की सप्लाई वाले ट्रक में सोने की तस्करी, 2 गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर के सोपोर से आतंकी सहयोगी गिरफ्तार

 

महंगाई व बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने किया सीएम आवास कूच

Indian National Congress, Congress, Uttarakhand, Uttarakhand Congress, Protest, Agitation, Demonstration

5 Dariya News (हरप्रीत सिंह)

देहरादून , 10 Jul 2021

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार के कुशासन, कमरतोड़ महंगाई, चरम पर पहुंची बेरोजगारी से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है। परेशान जनता को इस जऩ विरोधी सरकार से मुक्ति दिलाने के लिए अब कांग्रेस ने कमर कस ली है। अब राज्य में राजनीतिक परिवर्तन के लिए आज कांग्रेस सड़कों पर उतरकर इस सरकार की विदाई के लिए निर्णायक संघर्ष छेड़ा है। यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विरोध रैली से पहले कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अगुआई में कांग्रेस कार्यकर्ता  एक बजे से कांग्रेस मुख्यालय से मुख्यमंत्री आवास कूच किया। कहा कि कांग्रेस को इस कोविडकाल में मजबूरी में यह कठोर निर्णय इसलिए लेना पड़ा कि केंद्र व राज्य सरकार की विनाशकारी नीतियों के कारण आज एक आम नागरिक महंगाई की मार से परेशान है। सरकार इतनी क्रूर व निर्मम हो गयी है कि कोरोना से पीडि़त जनता को राहत देती उल्टा, पेट्रोल- डीजल के दामों में तो आग लगाई ही खाने के सरसों के तेल के भाव जो 80 रुपये किलो मिलता था कांग्रेस के जमाने में उसका भाव दो सौ पार चला गया। आज पेट्रोल 100 रुपये पार हो गया है। मोदी ने रसोई पर तो जैसे सर्जिकल स्ट्राइक कर गैस की कीमतों से महिलाओं पर सीधा हमला कर दिया।कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तरखंड की जनता जिसने 57 विधायकों का प्रचंड बहुमत मोदी के कहने पे दिया, उस जनता के जनादेश के लगातार अपमान किया। दो मुख्यमंत्री बदल कर और पिछले साढे चार सालों में राज्य में बेरोजगारी दर छह गुणा बढ़ा दी, महंगाई दर राज्य में राष्ट्रीय महंगाई दर से भी ऊपर पहुंचा दी। धस्माना ने कहा कि राज्य में हर वर्ग चाहे वो किसान हो या कर्मचारी, मजदूर हो या बेरोजगार नौजवान, महिला हो या विद्यार्थि सभी इस सरकार से अब छुटकारा पाना चाहते हैं और इसके लिए जनता की उम्मीदें अब कांग्रेस पर टिकी हैं। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस आज के बाद लगातार अपने आंदोलन को अलग अलग तरीके से जारी रखेगी। जब तक इस जनविरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ कर फेंक नहीं देती। इस दौरान भारी संख्या में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई के कार्यकर्ता भारी संख्या में उमड़े।

 

Tags: Indian National Congress , Congress , Uttarakhand , Uttarakhand Congress , Protest , Agitation , Demonstration

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD