Saturday, 23 September 2023

 

 

खास खबरें केजरीवाल और भगवंत मान की नीतियों से प्रभावित होकर ही आम आदमी पार्टी में हुआ शामिल : अरुण नारंग जमीन को लेकर कलयुगी बेटे ने मां और बुआ को बुरी तरह पीटा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अनाडेल व्यू बिल्डिंग का शिलान्यास किया नेवा तकनीक से वैधानिक प्रक्रियाएं आम लोगों तक आसानी के साथ पहुँचेंगी: संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब पुलिस की कार्यकुशलता में और विस्तार करने के लिए आरटीफिशल इंटेलिजेंस की शमूलियत का ऐलान सदन में झूठ बोलकर सरकार ज़मीनी हक़ीक़त को बदल नहीं सकती हैं : जयराम ठाकुर पंजाब के ग्रामीण ज़मीन मालिकों को और सशक्त बनाने के लिए मास्टर ट्रेनर पूरी तरह तैयार उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया अंशदान टीबी, एचआईवी उन्मूलन के लिए युवाओं ने लगाई दौड़ एलपीयू द्वारा भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के रिटेल आउटलेट डीलरों को ट्रेनिंग अभय सिंह चौटाला ने रैली स्थल पर पहुंच तैयारियों का लिया जायजा लाइट्स, कैमरा, बिज़नेस: 6 बॉलीवुड अभिनेत्रियाँ जो सिल्वर स्क्रीन से परे बिज़नेस में भी चमकीं रयात बाहरा युनिवर्सिटी में अैमी विरक ने हिट्ट गीतों के साथ किया विद्यार्थियों का मनोरंजन कोरोना कर्मियों से मिले जयराम ठाकुर, कर्मी बोले लोगों के पास शिमला आने का किराया भी नहीं है मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा नेवा एप्लीकेशन की शुरुआत, अब से कागज़-रहित होगा विधान सभा का कामकाज पंजाब विधान सभा का समूचा कामकाज पूर्ण तौर पर डिजिटल और पेपरलेस तरीके से होगाः स्पीकर कुलतार सिंह संधवां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लोगों के साथ सीधा संबंध बढ़ाने के लिए नये WhatsApp चैनल की शुरुआत WhatsApp चैनल के लिंक पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने डाक्टर से 1 लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में पत्रकार निर्भय सिंह को किया गिरफ़्तार हरजोत सिंह बैंस के अथक प्रयत्नों स्वरूप नंगल में भारी जाम की समस्या से मिली राहत शेखर खनिजो और रीम शेख का नया गीत 'तेरा ही नशा' बना दर्शकों के लिए लव ऐन्थम तकनीकी शिक्षा विभाग, पंजाब द्वारा 9 नये आधुनिक कोर्सों की शुरुआत : हरजोत सिंह बैंस

 

धर्मनगरी को हराभरा बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए : महंत रोहित गिरी

Dharmik, Religious, Haridwar, Uttarakhand, Haridwar News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हरिद्वार , 10 Jul 2021

जिला अधिकारी सी.रविशंकर ने नील पर्वत स्थित चण्डी देवी मंदिर में चण्डी देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रोहित गिरी महाराज के सानिध्य में पूजा अर्चना की। महंत रोहित गिरी महाराज ने जिला अधिकारी को मां की चुनरी व नारियल भेंट की। उसके उपरांत जिला अधिकारी सी.रविशंकर एवं महंत रोहित गिरी महाराज द्वारा चण्डी देवी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान महंत रोहित गिरी महाराज ने कहा कि धर्मनगरी को हराभरा बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। मां चण्डी देवी मंदिर में देश विदेश से श्रद्धालु भक्त  दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में स्वच्छ वातारवरण सभी को अपनी और आकर्षित करेगा। कोरोना महामारी को देखते हुए भी लोगों को अधिक से अधिक से पौधारोपण करना चाहिए। जिससे वातावरण में ऑक्सीजन की कमी को पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि मां चण्डी देवी दुखों को हरने वाली है। जिला अधिकारी सी.रविशंकर द्वारा मंदिर परिसर में पौधा रोपण किया जाना समाज के लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। सभी को मिलजुल कर अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। जिससे कि मानव और प्रकृति के बीच संतुलन बना रहे। जिला अधिकारी सी.रविशंकर ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए पौधारोपण वृहद स्तर पर किया जाना चाहिए। चण्डी देवी मंदिर के मंहत रोहित गिरी मंदिर परिसर को पिछले कई वर्षों से हराभरा बनाने की जो मुहिम चला रहे हैं। वह प्रशंसनीय है। श्रद्धालु भक्तों का आगमन मां चण्डी देवी पर रहता है। ऐसे में मंदिर परिसर का वातावरण शुद्ध रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों के तप बल व आशीर्वाद से श्रद्धालु भक्तों के परिवारों की समस्याएं दूर होती हैं। इस दौरान उषा ब्रेको से नार्दन रीजन हेड मनोज डोभाल, अजय करासी, चंद्रमोहन नोटियाल, अवनीश त्रिपाठी, पंडित पंकज रतूड़ी, पंडित राजकुमार मिश्रा, विशाल भारद्वाज, अरविन्द, सुनील कश्यप, राजाराम आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Dharmik , Religious , Haridwar , Uttarakhand , Haridwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD