Friday, 09 June 2023

 

 

खास खबरें केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम में भाग लिया राज्यपाल स्वयं चंडीगढ़ पुलिस को कटारूचक मामले में एफ आई आर दर्ज करने का निर्देश दें: सरदार बिक्रम सिंह मजीठिया कलाकारों का सबसे ज्यादा शोषण होता है : जसलीन रॉयल सचिन पायल से सुलह स्थायी : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रो लीग में भारत को मेजबान नीदरलैंड से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा एमएसपी में वृद्धि से किसानों के जीवन में होगा व्यापक परिवर्तन : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पाकिस्तानी ड्रोन ने गिराए नशीले पदार्थ; बीएसएफ, पंजाब पुलिस ने किया बरामद विपक्षी दलों की पटना में बैठक से पहले बिहार महागठबंधन में सुगबुगाहट तेज वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पंजाब द्वारा नाबार्ड से सहायता प्राप्त ग्रामीण बुनियादी ढांचा प्रोजेक्टों के अंतर्गत 800 करोड़ रुपए का रिकार्ड प्रयोग कैनेडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे विद्यार्थियों को कानूनी सहायता देंगेः कुलदीप सिंह धालीवाल मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को डॉ. बी.आर.अम्बेदकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मैडीकल साइंसेज के निर्माण में तेजी लाने के दिए आदेश भाजपा गठबंधन सरकार जब एमएसपी पर फसल खरीद ही नहीं रही है तो सिर्फ कागजों में एमएसपी बढ़ाने का क्या औचित्य है: अभय सिंह चौटाला कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र की तीन सड़कों के चौड़ीकरण का काम शुरू किया बीजेपी की 9 जून की पटियाला रैली की तैयारी सम्पूर्ण बैंक पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर बनाए मजबूत: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल बाल मजदूरी कर रहे बच्चों को किया जाए रेसक्यू: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल आरबीआई ने नहीं किया रेपो रेट में बदलाव, विकास दर 6.5 फीसदी रहने का अनुमान भारत व अमेरिका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान सहयोग बढ़ाने पर करेंगे चर्चा एम.एस. धोनी ने अपनी पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का टीजर साझा किया अफगानिस्तान में मिनीबस के खाई में गिरने से 24 लोगों की मौत विकास के एजेंडे पर काम कर रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

 

किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा व कांग्रेस जिम्मेदार, प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं : अभय सिंह चौटाला

पूर्व सीएम हुड्डा पर साधा निशाना, षड्यंत्र के तहत हुड्डा ने इनेलो सुप्रीमो को भिजवाया था जेल, अब स्वयं जेल जाने के डर से भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हुड्डा

 Abhay Singh Chautala, Indian National Lok Dal, Haryana, INLD

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रोहतक/झज्जर , 25 Jun 2021

इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि दो साल के कोरोना काल के दौरान प्रदेश की गठबंधन सरकार ने भ्रष्टाचार के सभी रिकार्ड तोड़े हैं और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरियाणा सरकार की पीठ थपथपा रहे हैं जोकि बड़े हैरत की बात है। इससे साबित होता है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को हरियाणा सरकार के कारनामों की जानकारी नहीं हैं। उन्होंने प्रदेश में हुए भ्रष्टाचार के मामलों की केन्द्रीय एजेंसी से जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने किसानों की दुर्दशा के लिए भाजपा व कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। इनेलो नेता ने कहा कि किसान आंदोलन को इनेलो का पूरा समर्थन है और केन्द्र सरकार तुरंत किसानों से वार्ता शुरू कर इन तीन काले कानूनों को वापिस ले।इनेलो प्रधान महासचिव ने पूर्व सीएम हुड्डा पर भी निशाना साधा और कहा कि प्रदेश में विपक्ष नाम की कोई चीज नहीं है। पूर्व सीएम हुड्डा ने एक षडयंत्र के तहत इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को जेल भिजवाया था और अब जब स्वयं उन्हें जेल जाने का डर सता रहा है तो वह भाजपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे है। यह बात उन्होंने शुक्रवार को झज्जर बाईपास स्थित इनेलो पार्टी कार्यालय में कार्यकत्र्ता सम्मेलन के दौरान कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं को संगठन मजूबती के लिए मूल मंत्र दिया और कार्यकत्र्ताओं का आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।

पत्रकारों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान प्रदेश में रजिस्ट्री, शराब, धान-बाजरा व कोरोना की दवाईयों की खरीद में जमकर घोटाले हुए और स्वयं मुख्यमंत्री ने शराब घोटाले की जांच के लिए एसईटी बनाई लेकिन आज तक रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया क्योकि इन घोटाले में प्रदेश सरकार की संलिप्ता शामिल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भाजपा को संजीवनी देने का काम किया है क्योंकि पूर्व सीएम हुड्डा ने विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव रखकर भाजपा सरकार को आक्सीजन देने का काम किया है। वहीं राज्यसभा चुनाव के दौरान भाजपा के सुभाष चन्द्रा को पूर्व सीएम हुड्डा ने सांसद बनवाया तो वहीं भाजपा ने दीपेन्द्र हुड्डा को निर्विरोध राज्यसभा में भेज दिया जिससे साबित होता है कि भाजपा व कांग्रेस आपस में मिले हुए है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों के हाथों में खेल में रही है और जनता की कोई चिंता नहीं है। आज प्रदेश भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी व महंगाई में नम्बर वन गया है। देश में तीसरे मोर्चे के गठन की की चर्चाओं को लेकर इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार को हराने के लिए तीसरा मोर्चा ही एकमात्र विकल्प है। साथ ही उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला जल्द ही जनता के बीच होंगे।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए अहम निर्णय लिए गए हैं और इनेलो पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा, पूर्व विधायक रामकुमार सैनी, सुशील गौतम, डॉ. नफे सिंह लाहली, युवा प्रधान विनेश लाकड़ा, पूर्व सांसद कैप्टन इन्द्र सिंह, पूर्व विधायक बलवंत मायना, कृष्ण कौशिक सहित अनेकों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Indian National Lok Dal , Haryana , INLD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD