Friday, 26 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

करोना संक्रमित परिवारों तक भोजन पहुंचाने हेतु भाजपा द्वारा पिछले 52 दिनों से चलाई जा रही मोदी रसोई का समापन

 Sanjay Tandon
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 13 Jun 2021

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के आह्वान पर सेवा ही संगठन 2 कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के नेतृत्व में महामंत्री रामवीर भट्टी की देखरेख में कॅरोना संक्रमित परिवारों को भोजन मुहैया  करवाने हेतु पिछले 52 दिनों से चलाई जा रही मोदी रसोई का आज प्रदेश कार्यालय कमलम में समापन कर दिया गया ।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजय टंडन , पूर्व सांसद सत्यपाल जैन, महामंत्री संगठन दिनेश कुमार,  प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, चंद्रशेखर, मेयर रविकांत शर्मा, उपाध्यक्ष प्रेम कौशिक सहित कई पार्षद , प्रदेश पदाधिकारी , जिला अध्यक्ष जतिन्द्र मल्होत्रा, राजिंदर शर्मा,मन्नू भसीन,डॉ नरेश पांचाल, महिलामोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन,किसान मोर्चा अध्यक्ष दीदार सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय राणा व अन्य कार्यकर्ता  उपस्थित थे।उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि करोना महामारी के चलते पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार चंडीगढ़ भाजपा द्वारा सेवा ही संगठन पार्ट 2 के तहत 23 अप्रैल 2021 को सेक्टर 33 स्तिथ प्रदेश कार्यालय कमलम में मोदी रसोई की शुरुआत की गई थी जिससे कॅरोना संक्रमित परिवारों को मुफ्त खाना पहुंचाया जा रहा था।52 दिनों तक चली इस रसोई से 315 परिवारों के 1150 व्यक्तियों व अन्य लोगों तक 12269 पैकेट खाने के पहुँचाये गए।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष अरुण सूद ने रसोई के सफल संचालन के लिए महामंत्री रामवीर भट्टी के साथ इस कार्य में उनके सहयोगी रहे देवी सिंह , शक्ति प्रकाश देवशाली , नेहा अरोड़ा, संजीव ग्रोवर , बलविंदर सिंह, जसमन प्रीत सिंह , सुनीता धवन,  साकेत सहित सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया तथा आर्थिक सहयोग हेतु पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम गर्ग का सम्मान भी किया।इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सेवा ही संगठन  को सर्वोपरि मानकर सेवा कार्य में लगी हुई है । भाजपा कार्यकर्ताओं  ने पिछले वर्ष भी जहां लाखों लोगों तक खाना पहुंचाने का कार्य किया उसी तरह  इस वर्ष भी हजारों लोगों को खाना पहुंचा कर सेवा कार्यों को अंजाम दिया है।  उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन भाजपा के खून में है और सेवा के इस तरह के कार्य आगे भी चलते रहेंगे।  अब पार्टी का ध्यान वैक्सीनेशन की तरफ विशेष रूप से रहेगा तथा यह यह सुनिश्चित करेंगे कि शहर के प्रत्येक व्यक्ति की वैक्सीनेशन हो ताकि इस करोना महामारी से निजात पाई जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान जरूरतमन्दो को खाना पहुँचाने के अलावा सेवा के अलग अलग कार्य भी किये गए। जिनका लोगो को भरपूर फायदा मिला है । आज शहर के सभी लोग भाजपा के द्वारा किये गए इन कार्यों के प्रति सम्मान का भाव रखते है और उन्हें यकीन है कि भाजपा के कार्यकर्ता केवल राजनीति ही नही करते बल्कि सेवा से भी कभी पीछे नही हटते है।

 

Tags: Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD