Wednesday, 24 April 2024

 

 

खास खबरें जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र मतदाता जागरूकता के लिए घर-घर तक पहुंचेगा थीम सॉंग राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने परवाणु में जल जनित रोगों की रोकथाम एवं नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा की एलपीयू के इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को इसरो समर्थित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में टॉप स्पेस इन्नोवेटरज़ के रूप में चुना भारी मतों के अंतर से जीतेंगे एन.के.शर्मा:जोनी कोहली मानव को एकत्व के सूत्र में बांधता - मानव एकता दिवस शास्त्री मार्केट में कारोबारियों से मिलने पहुंचे गुरजीत सिंह औजला

 

केरल में माकपा अपने दम पर बहुमत से 3 कदम दूर

Listen to this article

5 Dariya News

तिरुवनंतपुरम , 02 May 2021

केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन इतिहास रचने से महज तीन कदम दूर हैं, क्योंकि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) अकेले दम पर पूर्ण बहुमत से केवल तीन सीट दूर है। अगर पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े को छू लेती तो विजयन के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ जाती। अगर पार्टी पूर्ण बहुमत प्राप्त करती तो विजयन के नेतृत्व में वह अकेले दम पर सरकार बनाती, जो कि एक ऐतिहासिक पल होता।140 सीटों वाली विधानसभा में पार्टी के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट ने 99 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसमें अकेले माकपा की 68 सीटें हैं। यानी गठबंधन की जीत तो तय हो चुकी, मगर माकपा तीन और सीटें हासिल कर लेती तो वह खुद के दम पर बहुमत हासिल करती।रविवार देश शाम तक सामने आए आंकड़ों से पता चला कि एलडीएफ में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्‍सवादी को 68, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को 17, केरल कांग्रेस-मणि को पांच, जनता दल-सेकुलर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रत्येक को दो-दो सीटें मिली हैं। इसके साथ ही जनता दल, द इंडियन नेशनल लीग, कांग्रेस-सेक्युलर, द रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी-एल और केरल कांग्रेस-बी को एक-एक सीट मिली हैं।कांग्रेस के नेतृत्व वाली युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट की बात करें तो इसमें कांग्रेस को 22, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 14, केरल कांग्रेस को दो और राष्ट्रवादी कांग्रेस केरल, केरल कांग्रेस-जैकब और क्रांतिकारी मार्क्‍सवादी पार्टी को एक-एक सीट हासिल हुईं हैं।केरल में भाजपा को झटका लगा है, क्योंकि इसने जहां पिछले विधानसभा चुनाव में एक सीट हासिल की थी, वहीं इस बार भगवा पार्टी अपना खाता खोलने में विफल रही है।2016 की विधानसभा में एलडीएफ ने 91 सीटें, यूडीएफ ने 47, भाजपा ने एक सीट जीती थी। इसके अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी।

 

Tags: Election Special

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD