Thursday, 25 April 2024

 

 

खास खबरें कांग्रेस की सरकार में महिलाओं को 50% छूट और किसानों को मिलेगी एमएसपी -अनुमा आचार्य आम आदमी पार्टी का चन्नी पर जवाबी हमला: 1 जून के बाद आप होंगे गिरफ्तार चंडीगढ़ से इंडिया एलायंस के उम्मीदवार बड़े अंतर से जीतेंगे: जरनैल सिंह सैम पित्रोदा के बयानों से कांग्रेस पूरी तरह बेनकाब, कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा आया सामने : तरुण चुघ भारतीय मजदूर संघ और पीजीआई ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन का समर्थन पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में संभावित टारगेट किलिंग को टाला; पाक-आधारित दहशतगर्द मॉड्यूल का एक सदस्य किया काबू जालंधर में बीजेपी को बड़ा झटका! युवा नेता रॉबिन सांपला हुए आम आदमी पार्टी में शामिल आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य जांच के लिए एम्स के डॉक्टरों का पैनल बनाने के आदेश के लिए कोर्ट का किया धन्यवाद हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को की जाएगी अधिसूचना जारी-अनुराग अग्रवाल वोटर इन क्यू एप से पता चलेगी मतदान केन्द्र पर लाइन की जानकारी - अनुराग अग्रवाल जिला प्रशासन का अनूठा प्रयास- युवा मतदाताओं को यूथ इलेक्शन अंबेसडर बना कर चुनाव प्रक्रिया की दी गई विशेष ट्रेनिंग सेफ स्कूल वाहन पालिसी के अंतर्गत 8 स्कूलों की बसों की हुई चैकिंग सीजीसी लांडरां ने आईपीआर सेल की स्थापना की प्रभु श्रीराम व माता कौशल्या का मंदिर निर्माण मेरे जीवन का अहम फैसला:एन.के.शर्मा भाजपा के अच्छे दिन बना सपना, अब कांग्रेस लाएगी खुशहाली के दिन - गुरजीत औजला डिश टीवी द्वारा 'डिशटीवी स्मार्ट प्लस ' सर्विसेज' के साथ मनोरंजन इंडस्ट्री में आई क्रांति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के लिए जो किया है वो किसी ने नहीं किया होगा - अनिल विज एचपीएनएलयू, शिमला ने पृथ्वी दिवस 2024 के अवसर पर "प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और ग्रीन शेड्स का अनावरण" विषय पर इंट्रा-यूनिवर्सिटी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया भाजपा प्रत्याशी संजय टंडन पर मनीष तिवारी की टिप्पणी,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने दिया जवाब भाजपा महामंत्री तरुण चुग से बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने की शिष्टाचार भेंट पंजाब की विरासत की झलक दर्शाता आदर्श पोलिंग बूथ बना आकर्षण का केंद्र

 

राज्य में कोविद मामलों में तेजी से वृद्धि गंभीर चिंता का विषय है : जय राम ठाकुर

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 11 Apr 2021

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कोविड के मामलों में तेजी से आई वृद्धि बेहद चिन्ता का विषय है और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों को प्रेरित करना चाहिए। मुख्यमंत्री आज यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की वर्चुअल बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष कोविड की पहली लहर के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के लोगों को फेस मास्क, फूड पैक और हैंड सेनेटाइजर इत्यादि प्रदान करने के लिए अथक कार्य किए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोविड के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है क्योंकि इस वर्ष 23 फरवरी को राज्य में केवल 218 मामले थे लेकिन आज 5005 मामले सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि गत 45 दिनों के दौरान 10,690 नए मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए कड़ी निगरानी तथा सावधानी आवश्यक है।जय राम ठाकुर ने कहा कि लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए तथा प्रदेश सरकार द्वारा समय-समय पर जारी की गई मानक संचालन प्रक्रियाओं को भी अपनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा विवाह जैसे सामाजिक समारोहों में अतिथियों की निर्धारित की गई संख्या का कड़ाई से पालन करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि इससे वायरस को फैलने से रोकने में बड़े पैमाने पर सहायता मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती को उपयुक्त तरीके से राज्य सरकार की सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कम संख्या में लोगों द्वारा सामाजिक दूरी अपनाते हुए जयन्ती मनाई जानी चाहिए तथा यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि लोगों की संख्या 200 से अधिक न हो।सांसद एवं राज्य भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश के लोगों को कोविड-19 वायरस से बचाव का टीका लगाने के लिए आगे आने को प्रेरित करने में सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।विधायक एवं टीकाकरण समिति की राज्य प्रभारी कमलेश कुमारी ने कहा कि 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक राज्य में ‘टीका उत्सव’ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, जिससे इस वायरस से बचाव में सहायता मिलेगी।स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव सैजल तथा बहुद्देशीय परियोजना एवं ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी बैठक में मुख्यमंत्री के साथ शिमला से उपस्थित थे जबकि मंत्री, विधायक तथा पार्टी कार्यकर्ता इस बैठक में वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD