Monday, 02 October 2023

 

 

खास खबरें आस-पास सफाई बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर सभी उन्हें स्वच्छांजलि करें भेंट: सोम प्रकाश खेल के मामलों में देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होगा पंजाब: कुलदीप सिंह धालीवाल नए जिला कोर्ट कांप्लेक्स में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत चलाया गया सफाई अभियान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सपनों का साकार करने के लिए अपने वातावरण व आस-पास को रखें साफ सुथरा: ब्रम शंकर जिंपा "पंजाब अगेंस्ट ड्रग एडिक्शन" अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री के आह्वान पर अमृतसर के वॉर मेमोरियल में बड़े पैमाने पर श्रमदान किया गया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय मैराथन (रेड रन) का शुभारम्भ किया ईमानदारी तथा समर्पण भाव से कार्य करें नवनियुक्त सहायक अभियंता : सुखविंदर सिंह सुक्खू नीति आयोग द्वारा पंजाब के 10 ब्लाकों में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम शुरू जिला मोगा में जल्द ही तीन और आम आदमी क्लीनिक खुलेंगे "रोज़ रोज़ी ते गुलाब" की शूटिंग हुई शुरू; 24 मई 2024 को रिलीज़ होने वाली है फिल्म फगवाड़ा शुगर मिल मामला : सरकार डिफाल्टर शुगर मिलों की संपत्ति जप्त कर किसानों को पैसा देगी : मलविंदर सिंह कंग शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पालमपुर दौरे पर दी करोड़ों रुपए की सौगातें “समाज में करुणा की भावना जागृत करना ही है समय की मांग” नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी का युवाओं से आह्वान ‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने जिला स्तरीय तैराकी मुकाबलों की करवाई शुरुआत राज्य सरकार आपदा से निपटने के लिए 4500 करोड़ रु खर्च कर रही है : सुखविंदर सिंह सुक्खू अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान 2 अक्टूबर को पटियाला के माता कौशल्या अस्पताल में आई.सी.यू व एन.आई.सी.यू का करेंगे उद्घाटन नगर निगम ने शहर में करवाए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य: ब्रम शंकर जिंपा राज्य के औद्योगिक विकास में नया मील पत्थर; मुख्यमंत्री रखेंगे हॉलैंड आधारित कैटल फीड प्लांट का नींव पत्थर लोक संपर्क विभाग के कर्मचारी सूरज मोहन को सेवानिवृत्ति पर शानदार विदाई पार्टी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बरसात में आई आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अमूल्य योगदान के लिए एसडीआरएफ की सराहना की

 

वनाग्नि घटनाओं की रोकथाम को हुई जोशीमठ एवं कर्णप्रयाग में मॉक ड्रील

Chamoli, Uttarakhand, Chamoli News, Uttarakhand News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चमोली(उत्तराखण्ड) , 09 Apr 2021

जंगलों में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए शुक्रवार को तहसील जोशीमठ एवं कर्णप्रयाग में मॉक अभ्यास कर तैयारियों का जायजा लिया गया। वानग्नि घटनाओं के प्रभावी रोकथाम के लिए जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने तहसील स्तर पर पूरी तैयारी रखने हेतु मॉक अभ्यास करने के निर्देश जारी किए थे। इसी क्रम में शुक्रवार को तहसील कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत अपराह्न 12:20 बजे कर्णप्रयाग से 2 किमी दूर नौटी मोटर मार्ग पर स्थित जंगल में आग लगने की सूचना प्रसारित की गई। तहसील स्तरीय इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के रिस्पोंसिबल ऑफिसर उप जिला मजिस्ट्रेट वैभव गुप्ता ने तत्काल आईआरएस से जुड़े सभी तहसील स्तरीय विभागीय अधिकारियों को जीआईसी कर्णप्रयाग मैदान में उपस्थित होने के निर्देश दिए। जीआईसी कर्णप्रयाग मैदान से वन विभाग, फायर सर्विस एवं राजस्व की एक टीम को आवश्यक उपकरणों के साथ घटना स्थल के लिए रवाना किया गया। घटना स्थल पर पहुचकर कडी मेहनत के बाद टीम 12:50 बजे आग बुझाने में सफल रही। मॉकड्रिल के दौरान एक व्यक्ति को घायल दिखाया गया। जिसे एम्बुलेंस से सीएचसी कर्णप्रयाग लाया गया। एसडीएम वैभव गुप्ता ने तहसील प्रशासन की टीम को ब्रीफ किया। 

उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय रखते हुए आपदा से निपटने के लिए हर पल तैयार रहने को कहा। इस दौरान अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग गोपेश्वर के आटागाड रेंज कर्णप्रयाग के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी, केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के धनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी, चिकित्स बीपी पुरोहित, ईओ कर्णप्रयाग अंकित राणा, अग्नि शमन अधिकारी संदेश कुमार सकलानी सहित वन एवं राजस्व विभाग के अन्य कार्मिक मौजूद थे। वही दूसरी ओर तहसील जोशीमठ में भी नायब तहसीलदार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में वनाग्नि को लेकर मॉक अभ्यास किया गया। तहसील जोशीमठ अन्तर्गत लगभग 3 बजकर 18 मिनट पर जोशीमठ रिजर्व कपार्ट नम्बर 02 के पास जंगल में आग लगने की सूचना प्रसारित की गई। तहसील स्तरीय इंसीडेंट रिस्पांस सिस्टम के सभी तहसील स्तरीय अधिकारियों को क्रू स्टेशन वन विभाग जोशीमठ में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। आग पर काबू पाने के लिए यहॉ से पूरी योजना के साथ एक टीम आवश्यक उपकरणों सहित घटना स्थल के रवान हुई। घटनास्थल पर आग को नियंत्रित करते हुए जंगल में फैलने से रोका गया। मॉक अभ्यास में एक कार्मिक को घायल दिखाया गया। मॉक अभ्यास में वन विभाग, फायर सर्विस, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग के अधिकारी व कार्मिक शामिल थे।

 

Tags: Chamoli , Uttarakhand , Chamoli News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD