Tuesday, 28 March 2023

 

 

खास खबरें पुणे में पिकअप वैन की बाइक से टक्कर, दो नाबालिगों समेत पांच की मौत फ्रांस ने आयरलैंड को हराया जबकि हॉलैंड को जिब्राल्टर पर मिली जीत पाकिस्तान ने आखिरी टी20 जीतकर अफगानिस्तान को क्लीन स्वीप से रोका करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड से 'बैन' कर दिया था : कंगना रनौत सिर्फ वेरिफाइड अकाउंट्स को ही मिलेगा 'फॉर यू रिकमेंडेशन' का फायदा : एलन मस्क केंद्र प्रतिस्पर्धा संशोधन विधेयक पारित करने के लिए लोकसभा की अनुमति मांगेगा सार्वजनिक प्रिव्यू में टीम्स के लिए 'अवतार' जारी कर रहा माइक्रोसॉफ्ट इक्वाडोर में भूस्खलन से 16 की मौत राहुल ने ओबीसी समुदाय का किया अपमान : स्मृति ईरानी एप्पल ने वॉयस आइसोलेशन के साथ आईओएस 16.4 अपडेट जारी किया इस्तांबुल में सड़क हादसे में छह की मौत 'पठान' की सफलता के बाद शाहरुख ने खुद को 10 करोड़ रुपये की शानदार एसयूवी से नवाजा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- कृपया गरीबों के लिए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा करें वोट के लिए लोगों को 'मक्खन' नहीं लगाएंगे : नितिन गडकरी आईपीएल 2023 : टीवी ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने 'सबटाइटल फीड' लॉन्च की घोषणा की आईपीएल 2023 : कृष्णा की जगह राजस्थान रॉयल्स ने संदीप शर्मा को साइन किया आईपीएल 2023 : चोटिल श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने नितीश राणा को कप्तान बनाया आईओएस पर नए फीचर 'एडिट मैसेज' पर काम कर रहा व्हाट्सएप बहुत कम खिलाड़ी हैं, जो स्कोर करने के लिए मेरे जितने भूखे हैं : सुनील छेत्री मुंबई में हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, नींद में गई 2 की जान डोडा में नशीली दवाओं के दुरुपयोग से निपटने हेतु 9वीं एनसीओआरडी बैठक आयोजित की गई

 

आप ने किया जिला कार्यकारिणी का विस्तार

नगर और ब्लाक की कार्यकारिणी भी की गठित

  AAP Uttarakhand, Bageshwar, Uttarakhand, Bageshwar News, Uttarakhand News

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बागेश्वर(उत्तराखंड) , 08 Apr 2021

आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। कई लोगों को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई। पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पार्टी की रीति-नीति और उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है। आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आप की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसके साथ ही नगर और ब्लाक की कार्यकारिणी भी गठित की गई। जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार, नवीन ममगई, विनोद जोशी, गुमान सिंह, राजेंद्र प्रसाद जिला कार्यकारिणी सदस्य कमल टम्टा, आनंद सिंह कपकोटी, सुभाष चंद्र, बलवंत प्रसाद, गोकुल सिंह बोरा विशेष आमंत्रित सदस्य गणेश उपाध्याय को मनोनीत किया है। विधानसभा बागेश्वर के लिए उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, सचिव महेंद्र रौतेला, सुनील टम्टा, खड़क सिंह चौहान संयुक्त सचिव योगेश असवाल, खीमानंद खुल्बे कोषाध्यक्ष गोपाल नेगी कार्यकारिणी सदस्य त्रिलोक पहाड़यिा, हरि ओम, सुरेश राम, हेम पंत, दीपू तिवारी मनोनीत किए गए। कपकोट विधानसभा में महिमन सिंह कोरंगा उपाध्यक्ष आनंद सिंह कठायत सचिव चुने गए। गरुड़ ब्लाक के लिए महेश नगरकोटी को अध्यक्ष चुना गया। आम आदमी पार्टी की युवा मोर्चा कार्यकारिणी में पूरन सिंह मेहता जिलाध्यक्ष, कमल आगरी सह सचिव, महिपाल सिंह मेहता बागेश्वर विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष कुमार, हरीश सिंह दानू कपकोट विधानसभा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मनोनीत हुए। महिला प्रकोष्ठ के लिए दीपा कांडपाल जिला उपाध्यक्ष चुना गया।प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों से पूर्ण मनोयोग से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है। कांग्रेस को जनता पहले ही नकार चुकी है। अब वह आम आदमी पार्टी की ओर उम्मीदों से देख रही है। आने वाले चुनावों में पार्टी तीसरे विकल्प के रुप में सरकार बनाएगी। दिल्ली में जिस प्रकार मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने विकास का नया माडल दिया है। उसी तर्ज पर उत्तराखंड में भी कार्य होगा।

 

Tags: AAP Uttarakhand , Bageshwar , Uttarakhand , Bageshwar News , Uttarakhand News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2023 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD